Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार – हरिद्वार के बहादरपुर गांव में हुई ग्रामीण की हत्या का लक्सर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अमरीश और गुरमीत हैं। दोनों ही आरोपी सगे भाई हैं और बहादरपुर गांव के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटे हुए दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। आरोपी अमरीश के ऊपर पूर्व में चार आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बीती दो जुलाई की रात बहादरपुर गांव में एक निर्माणधीन मकान…
हरिद्वार – गैंगरेप और हत्या मामले में राजनीति गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस के दो बड़े नेता आमने सामने आ गए है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की तो वहीं भाजपा सांसद ने इस पर पलटवार किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप शांतरशाह गैंगरेप हत्या मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हरिद्वार के डीएम को ज्ञापन सौंपा है। हरिद्वार जिले के सभी पांच कांग्रेस विधायकों के साथ जिला कलेक्ट्रेट…
हरिद्वार – हरिद्वार के सलेमपुर गांव के पास हनुमंत कॉलोनी स्थित प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग। दूर तक फैली आग की लपटें और धुंए का गुब्बार। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम। आग को बुझाने का किया जा रहा है प्रयास। आसपास के इलाके को कराया गया खाली। हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख।
हरिद्वार – हरिद्वार की खानपुर विधानसभा के लिए खुशखबरी है। स्थानीय लोगों और विधायक उमेश कुमार के लंबे संघर्ष और प्रयासों के बाद खानपुर में स्थापित होने वाले सिडकुल के निर्माण के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। पहली किस्त के रूप में करीब 50 लाख रुपए की धनराशि जारी की गई है। सिडकुल में सार्वजनिक सुविधाओं जैसे सड़क, पानी, बिजली इत्यादि के लिए प्रारंभिक विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए पेयजल विभाग ने सरकार को 52 करोड़ की लागत आने की रिपोर्ट सौंपी थी जिस पर सरकार ने 50 लाख रुपये पेयजल विभाग को जारी कर दिए…
हरिद्वार। देश के पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था नेशनल यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट-इंडिया की उत्तराखंड इकाई के चुनाव की प्रक्रिया में उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडेय सर्वसम्मति से नये अध्यक्ष चुने गए।हरिद्वार में सम्पन्न हुई प्रक्रिया में एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष श्री रास बिहारी की मौजूदगी में सम्पन चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष संजय तलवार को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारी संगठन को विस्तार देने के अलावा पत्रकार हितों के लिए मिलकर काम करेंगे।एनयूजे-आई के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडेय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रास बिहारी सहित अन्य पूर्व पदाधिकारियों से परामर्श कर कार्यकारिणी का गठन करेंगे। सुनील…
हरिद्वार – लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर मंगलवार दिन दहाड़े एक युवक की गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल युवक लक्सर के बसेड़ी गांव का निवासी है। घायल युवक ने बताया कि उसकी पीपली गांव निवासी एक युवक ने मौके का फायदा उठाकर उसने फ्लाईओवर पर उसे गोली मार दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। हालांकि पुलिस…
हरिद्वार – सोमवार देर रात जमीनी विवाद के चलते लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित बहादरपुर गांव में एक ग्रामीण की हत्या सनसनी मच गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया लेकिन मंगलवार को दिन में मृतक के परिजन और ग्रामीण शव लेकर कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान सैनी समाज और भाकियू क्रांति के कई नेता भी मौजूद रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी और बाजार चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने कोतवाली के नजदीक शव रखकर हंगामा किया। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद एसएसपी प्रमेंद्र…
हरिद्वार – लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित फ्लाई ओवर पर दिनदहाड़े युवक को मारी गोली। पेट में गोली लगने से घायल हुआ युवक। निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद घायल युवक को हायर सेंटर किया रेफर। लक्सर के बसेड़ी खादर गांव का निवासी है घायल। निजी फैक्ट्री से ड्यूटी कर वापस लौट रहा था युवक। पीपली गांव के दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप। जांच में जुटी लक्सर कोतवाली पुलिस।
हरिद्वार – लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित बहादरपुर गांव में ग्रामीण की हत्या से सनसनी। जमीनी विवाद के चलते लाठी डंडों और धारदार हथियार से पीटकर की गई ग्रामीण की हत्या। अशोक सैनी निवासी ग्राम बहादरपुर के रूप में हुई मृतक की पहचान। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल। दोनों पक्षों में कई दिनों से चल रहा था विवाद। जांच में जुटी लक्सर कोतवाली पुलिस।
हरिद्वार – लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित बहादरपुर गांव में ग्रामीण की हत्या से सनसनी। जमीनी विवाद के चलते लाठी डंडों और धारदार हथियार से पीटकर की गई ग्रामीण की हत्या का आरोप। अशोक सैनी निवासी ग्राम बहादरपुर के रूप में हुई मृतक की पहचान। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल। दोनों पक्षों में कई दिनों से चल रहा था विवाद। जांच में जुटी लक्सर कोतवाली पुलिस।
