Author: News Desk

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, दो आरोपी फरार; हत्या में तीनों के शामिल होने का दावा रुड़की। ठेके कारोबारी अमन हत्याकांड के खुलासे के लिए जुटी पुलिस की टीम की रविवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। नगला इमरती के पास बाइक सवार तीन युवकों को घेरने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया…

Read More

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कैंटीन बंद कर घर लौट रहे संचालक को बाइक सवार दो हमलावरों ने रास्ते में रोककर फायरिंग की। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश में आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। ढंडेरा गांव निवासी अमन पुत्र सुभाष शराब की…

Read More

रुड़की। पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।बताया गया कि शुक्रवार रात चार मोटरसाइकिलें कांवड़ पटरी मार्ग से गुजर रही थीं। इसी दौरान चारों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पिरान कलियर…

Read More

हरिद्वार। चुनाव से पहले हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में शिवा चौहान की सक्रियता बढ़ती जा रही है। ग्राम अंबूवाला में शिवा चौहान ने दलित समाज से आने वाले सोमपाल के घर पहुंचकर उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर भोजन किया। शिवा चौहान के इस कदम को सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है। ग्रामीण सोमपाल के निवास पर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने शिवा चौहान का आत्मीयता के साथ स्वागत किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनका हालचाल…

Read More

हरिद्वार। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितंबर, रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति की अध्यक्ष पदमा पांडेय और महामंत्री शारदा सुबेदी ने बताया कि हरतालिका तीज गोर्खाली समाज की महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। पर्व के माध्यम से महिलाएं अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी…

Read More

हरिद्वार। नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार नंदन कुमार, आईएएस द्वारा रोड़ीबेलवाला क्षेत्र तथा हरकी पौड़ी के विभिन्न घाट क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों की सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण की स्थिति तथा घाट क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बता दे कि कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद प्रशासन अब कुंभ की तैयारियों में जुट गया है। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि घाट क्षेत्रों में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की आवाजाही के दौरान उत्पन्न…

Read More

हरिद्वार। भूपतवाला क्षेत्र स्थित स्वामी देवानंद भारत हतचंदा आश्रम (अमेरिकन आश्रम) की जमीन को खुर्द-बुर्द किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब दण्डीस्वामी भूमानंदतीर्थन्यास संस्थानम के प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आश्रम की भूमि पर अवैध निर्माण कर दुकानों को मोटी रकम लेकर बेचा गया है। राजेंद्र शर्मा ने शिकायत में बताया कि आश्रम की करीब 50 बीघा भूमि भूपतवाला, शिवनगर और रानीगली क्षेत्र में स्थित है। आरोप है कि कांवड़ मेले के दौरान पुलिस-प्रशासन की व्यस्तता का फायदा उठाकर…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार के भूपतवाला स्थित सौ वर्ष से अधिक पुरानी अमेरिकन आश्रम/स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने जांच पूरी होने तक संपत्ति पर यथास्थिति बनाए रखने और उसे सरकारी संरक्षण में लेने की मांग भी की। अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पार्षद सुनीता शर्मा ने जिलाधिकारी को बताया कि अमेरिकन आश्रम…

Read More

हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और संगठनात्मक विषयों को लेकर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की ताकत हैं और सभी को एकजुट होकर संगठन के कार्यों को गति देनी होगी।कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश में कई ऐसे कार्य हुए हैं, जिनका सीधा लाभ जनता को मिला है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा…

Read More

हरिद्वार। कुंभ मेले की तैयारियों के तहत हरिद्वार में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाई जा रही है। सोमवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने तकनीकी सेल के अधिकारियों के साथ कनखल और उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में पेयजल से जुड़ी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने के कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य की गति की जानकारी ली। अपर मेलाधिकारी ने उत्तराखंड जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल वितरण लाइनों को बिछाने का काम निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की…

Read More