Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। नगर निकाय चुनावों के बीच कांग्रेस के बड़े नेता भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। हरिद्वार की शिवालिक नगर पालिका में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पहुंचकर चुनाव प्रचार किया। हरक सिंह रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा के पक्ष में जनसभा की और लोगों से वोटो की अपील की। हरक सिंह रावत ने नगर पालिका के पिछले कार्यकाल पर भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं के पीछे सीबीआई और ईडी पड़ी हुई है, जबकि सत्ताधारी पार्टी के नेताओं पर लग रहे आरोपों…
हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सूखी नदी से हरकी पैड़ी तक बाइक रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे। जिसके उपरांत वार्ड 7 हरकी पैड़ी पार्षद प्रत्याशी उमा देवी और वार्ड 5 श्री गंगाधर महादेव पार्षद बलराम गिरी कड़क के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि कॉरिडोर योजना का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। कॉरिडोर पर बीजेपी की मंशा साफ नहीं है। मुरली मनोहर ओर युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि किसी भी हाल में कॉरिडोर नहीं बनने दिया…
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी किरण जैसल ने आज नगर के कई वार्डों में जनसंपर्क किया और डोर टू डोर जाकर लोगों से वोट देकर जीताने की अपील की। इसी कड़ी में आज वार्ड नंबर 3 भूपतवाला में पार्षद प्रत्याशी सूर्यकांत शर्मा के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और भारतीय जनता पार्टी को जीताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी का कारवां बढ़ता जा रहा है सभाओं में और बैठको में भीड़ बढ़ती जा रही है वह मेरे लिए अकल्पनीय है। आज समाज का प्रत्येक वर्ष मुझे आशीर्वाद दे…
लक्सर, हरिद्वार। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम आमिर और सावेज हैं। आमिर के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जबकि आरोपी सावेज के कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग आर्म्स एक्ट में मुकदमे दर्ज किया और मुकदमे दर्ज करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से सीधा उन्हें जेल भेज दिया गया है। दरअसल निकाय चुनाव को लेकर हरिद्वार के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद…
लक्सर, हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद घायल युवक के परिजनों ने कोतवाली आकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अकोढा खुर्द निवासी अर्जुन के मुताबिक आज उसका भाई अनुज बाइक…
हरिद्वार। रुड़की के कोटा माछरहेड़ी से माजरी चौक की ओर रतमऊ नदी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिसकर्मी रुड़की के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बदमाश गाय चोरी कर भाग रहे थे। तभी उनका चेकिंग कर रही पुलिस टीम से आमना सामना हो गया। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायर झोंक दिया। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली…
अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पिता अपनी बेटी के प्रेमी से इतना नाराज था कि उसने प्रेमी को फंसाने के लिए उसकी बाइक में चरस रखवा दी। पुलिस से शिकायत कर उसे जेल भी भिजवा दिया। मगर जब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो श्यामपुर थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। खास बात ये है कि बीती सात जनवरी को श्यामपुर थाना पुलिस ने अजय नाम के युवक को गिरफ्तार कर जेल तक भेज दिया था। दरअसल…
लक्सर, हरिद्वार। लक्सर में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गी अब डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। गुरुवार को जगदेव सिंह ने लक्सर मेन बाजार में चुनाव प्रचार किया। व्यापारियों से मुलाकात की और उनसे कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। जगदेव सिंह जग्गी ने इस बार चुनाव में अपनी जीत का दावा किया और कहा कि पहले भी मेन बाजार का सहयोग उन्हें मिलता रहा है और इस बार भी निश्चित रूप से…
हरिद्वार। निकाय चुनाव में प्रचार जोरों पर है। लक्सर में भाजपा और कांग्रेस के बाद बसपा प्रत्याशी संजीव कुमार उर्फ नीटू के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि लक्सर की जनता के साथ डबल इंजन की सरकार के जिम्मेदारों ने धोखा किया है। उन्होंने आरोप लगाया नगर में पिछले वर्ष आई बाढ़ से हुई तबाही के लिए शासन से जारी की गई धनराशि को भाजपा के एक बड़े नेता ने जान बूझकर वितरित नहीं होने दिया। उन्होंने…
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निगम चुनाव में आज कार्यालय उद्घाटनो की श्रृंखला के अंतिम चरण में तेलियान, विवेक विहार, बैरागी कैंप चौक बाजार, शिवपुरी और निर्मला छावनी वार्ड के कार्यालयो का उद्घाटन किया गया। इससे पहले मेयर प्रत्याशी किरन जैसल के मुख्य चुनाव कार्यालय से मदन कौशिक ने प्रचार रथों को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला समेत तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे। जन सैलाब को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा की जनता के रुझान से स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी का…
