Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»मिश्री मठ में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, करौली शंकर महादेव ने राज्य आंदोलन के इतिहास को जीवंत किया
हरिद्वार

मिश्री मठ में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, करौली शंकर महादेव ने राज्य आंदोलन के इतिहास को जीवंत किया

News DeskBy News DeskNovember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 06 नवम्बर। देवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर हरिद्वार स्थित मिश्री मठ में आयोजित पंचदिवसीय पूर्णिमा महोत्सव का तीसरा दिन राज्य आंदोलनकारियों के नाम रहा। करौली शंकर महादेव जी महाराज की अध्यक्षता में हुए इस विशेष संत समागम में हरिद्वार, ऋषिकेश, रायवाला, हरिपुर और देहरादून क्षेत्र के सैकड़ों आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र, उपहार और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संतों की पावन उपस्थिति में हुआ यह आयोजन भावनाओं और कृतज्ञता से ओतप्रोत रहा। भक्तों और श्रद्धालुओं से खचाखच भरे मिश्री मठ में जब संतों ने राज्य निर्माण के अमर सपूतों को नमन किया तो वातावरण जय उत्तराखंड और जय देवभूमि के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का आयोजन 4 से 8 नवम्बर तक पंचदिवसीय पूर्णिमा एवं देवभूमि रजत उत्सव के रूप में किया जा रहा है।

सदगुरुदेव करौली शंकर महादेव जी महाराज ने कहा कि “उत्तराखंड देवभूमि है। इसके निर्माण में सैकड़ों आंदोलनकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। राज्य की रजत जयंती हमें उन हुतात्माओं को नमन करने और उनके संघर्ष को याद करने का अवसर देती है।” उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जनभावनाओं को समझते हुए उत्तराखंड राज्य का गठन किया था।उन्होंने यह भी कहा कि रजत जयंती समारोह तभी सार्थक होगा जब इसमें उन लोगों को स्थान मिलेगा, जिन्होंने अपने साहस, त्याग और संघर्ष से इस राज्य को अस्तित्व में लाया। “आईए हम सब मिलकर उन अमर आंदोलनकारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें, जिन्होंने यातनाएं झेलकर उत्तराखंड के सपने को साकार किया,” उन्होंने कहा।

म.मं. स्वामी हरिचेतनानंद जी महाराज ने कहा कि “राज्य निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। आंदोलन के दौरान महिलाओं ने जो साहस और नेतृत्व दिखाया, वह आज भी प्रेरणास्रोत है।” उन्होंने कहा कि आज सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में महिला आंदोलनकारियों की उपस्थिति गर्व का विषय है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि करौली शंकर महादेव जी द्वारा राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान करना पूरे उत्तराखंड को यह संदेश देता है कि आंदोलनकारियों का गौरव सबसे ऊपर है। यह पहल निश्चय ही प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।

इस अवसर पर सभी संतों ने आंदोलनकारियों को शॉल, माला और अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में हरिद्वार से योगेश पांडे, सतीश जोशी, आशु बर्थवाल सहित रायवाला, ऋषिकेश, हरिपुर, छिदरवाला आदि क्षेत्रों के सैकड़ों आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। राज्य निर्माण के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए संतों ने उत्तराखंड की भावी पीढ़ियों से आह्वान किया कि वे राज्य के गौरव, पर्यावरण और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आएं। मिश्री मठ में इस तरह राज्य आंदोलनकारियों के सामूहिक सम्मान का आयोजन आज तक नहीं हुआ था। करौली शंकर महादेव जी के इस प्रयास ने देवभूमि के आंदोलन इतिहास को फिर से जीवंत कर दिया और हरिद्वार से लेकर पूरे गढ़वाल और कुमाऊं तक श्रद्धा और सम्मान का संदेश पहुंचाया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026

15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धरातल पर उतरे डीएम, दिए सख्त निर्देश

October 5, 2026

हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

October 4, 2026

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

हरिद्वार July 22, 2026

हरिद्वार। कनखल स्थित एमसीएस बाल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल को प्रतिष्ठित शैक्षणिक मूल्यांकन संस्था केरियर्स360…

श्यामपुर में नहर में डूबे युवक युवतियां, खानपुर का युवक लापता

August 22, 2024

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

Earthquake भूकंप से हिला म्यांमार और थाईलैंड, दिल्ली एनसीआर में भी असर

March 28, 2025
अन्य खबरें

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.