Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। हरिद्वार निकाय चुनाव में दल बदल का दौर जारी है। टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस नेता जितेंद्र चौधरी ने पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी शिप्रा सैनी और जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने सभी नेताओं को आम आदमी पार्टी ज्वाइन कराई। इतना ही नहीं वार्ड नंबर 45 से जितेंद्र चौधरी को पार्षद पद का टिकट भी दिया गया। इस दौरान जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होता और कांग्रेस की इन्हीं नीतियों से तंग आकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी…
हरिद्वार। नववर्ष को लेकर हरिद्वार के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद के सभी थाने और कोतवालियों की पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। अभियान चलाकर लक्सर कोतवाली पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों से 12 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से कुल मिलाकर 150 लीटर अवैध कच्छी शराब भी बरामद हुई है। इसके साथ ही हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने भी 7 शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल। सभी शराब तस्कर अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। लक्सर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित के नाम पते…… 1-हरिओम…
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित स्थित 52 बीघा जमीन का विवाद फिर से बाहर आ गया है। मंगलवार को देवपुरा स्थित प्रेस क्लब में अरुण कुमार पक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और हरिद्वार के मशहूर उद्योगपति तोष जैन और उनकी पत्नी मनिका जैन पर संत दयाल दास की संपत्ति को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि साल 2009 में मोनिका जैन और तोष जैन ने फर्जी तरीके से जमीन पर कब्जा कर लिया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अब न्यायालय में केस चलने के बावजूद दोनों लोगों ने जमीन का सौदा कर दिया है। लिहाजा उन्होंने प्रशासन…
हरिद्वार। युवा पीढ़ी आजकल लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं कर रही है। ताजा मामला हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र से सामने आया है जहां एक युवक को खतरनाक स्टंट करना भारी पड़ गया। युवक सोशल मीडिया पर बाइक से खतरनाक स्टंट की वीडियो बनाकर अपलोड करने और लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने का काम कर रहा था। सूचना मिलते ही खड़खड़ी चौकी पुलिस ने युवक को चौकी बुलाया और जमकर उसकी क्लास लगाई। इतना ही नहीं उसे सबक सिखाने के लिए पुलिस ने उसका इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करा दिया। आरोपी युवक…
हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम से पार्षद और मेयर पद के लिए सैकड़ों लोगों ने अपने नामांकन दर्ज करा दिए हैं। वार्ड नंबर 27 से पार्षद पद हेतु भाजपा प्रत्याशी सुनील अग्रवाल उर्फ सुनील गुड्डू ने भी रोशनाबाद मुख्यालय में नामांकन दर्ज कराया। गौरतलब है कि सुनील गुड्डू इससे पहले भी वार्ड 27 से पार्षद और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रहे चुके हैं और एक बार फिर से वो चुनाव मैदान में हैं। सुनील गुड्डू ने बताया कि हमेशा वार्ड नंबर 27 की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है। उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार भी देवतुल्य…
लक्सर, हरिद्वार। लक्सर नगर पालिका में इस बार रोचक मुकाबला होने वाला है। भाजपा ने इस बार चेयरमैन पद के लिए देवेंद्र चौधरी, कांग्रेस ने जगदेव सिंह उर्फ जग्गी और बसपा ने संजीव चौधरी उर्फ नीटू नीटू को चुनाव मैदान में उतारा है। संजीव चौधरी ने टिकट न मिलने से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ी और बसपा का दामन थाम लिया। इतना ही नहीं एक ही दिन में वो बसपा टिकट हासिल करने में भी कामयाब रहे। इसलिए लक्सर में इस बार चुनाव में रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। तीनों ही प्रत्याशियों ने सोमवार को लक्सर तहसील ने अपना नामांकन दाखिल…
लक्सर, हरिद्वार। कांग्रेस ने लक्सर नगर पालिका से पूर्व अध्यक्ष रहे जगदेव सिंह उर्फ जग्गी को अपना प्रत्याशी बनाया है। नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन जगदेव सिंह ने लक्सर तहसील में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनके सैकड़ों समर्थक और कांग्रेस कार्यकता मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान जगदेव सिंह ने कहा कि वो पिछले कई सालों से जनता के बीच हैं। उनके सुख दुख में शामिल होते आए हैं। इसलिए उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता इस बार उन्हें जरूर चुनाव जिताएगी। इसके साथ ही जगदेव सिंह ने बताया कि 2003 से 2010 तक वो…
हरिद्वार। देहरादून से आई आबकारी विभाग की टीम ने शाहपुर शीतला खेड़ा गांव स्थित देशी शराब के ठेके पर छापेमारी की और भारी मात्रा में मिलावटी शराब बरामद की गई। इतना ही नहीं ठेके के अंदर से मिलावटी शराब की खेप के साथ ढक्कन, खाली बोतलें और होलोग्राम और सीरिंज भी बरामद हुई। दरअसल आबकारी आयुक्त एचसी सेमवाल ने अवैध शराब की बिक्री पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। आबकारी विभाग को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शाहपुर शीतला खेड़ा गांव स्थित शराब के ठेके पर नकली शराब बनाई जा रही है। सूचना पर उप आबकारी आयुक्त प्रभा शंकर…
हरिद्वार। निकाय चुनाव में आज नामांकन का आखिरी दिन रहा। रोशनाबाद मुख्यालय पर हरिद्वार नगर निगम और शिवालिक नगर पालिका से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की भीड़ जुटी रही। हरिद्वार नगर निगम में वार्ड नंबर 40 से भाजपा प्रत्याशी बनाई गई मोनिका वर्मा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। मोनिका वर्मा के नामांकन के दौरान भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक आदेश चौहान और रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला और जिलाध्यक्ष संदीप गोयल समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान मोनिका वर्मा ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ने और जीत दर्ज कराने का दावा किया।…
हरिद्वार। कांग्रेस ने शिवालिक नगर से महेश प्रताप राणा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि पिछले पांच सालों में शिवालिक नगर में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। भाजपा सरकार के राज में भ्रष्टाचार का अड्डा बन रही। इन्हीं भ्रष्टाचारों को मुद्दा बनाकर वो चुनाव मैदान में उतरे हैं। साथ ही कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है और जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है। इसके साथ ही महेश प्रताप राणा ने कहा कि भाजपा का चेयरमैन होते हुए…
