Author: News Desk

हरिद्वार, 19 अक्टूबर। रोशनाबाद जेल से फरार हुए कैदियों की मदद करने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि अभी तक फरार कैदियों की मदद करने वाले 3 आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुलिस की जांच जारी है। जो कोई भी इनकी मदद करेगा उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही फरार कैदियों की गिरफ्तारी की जाएगी। अब तक सिडकुल थाना पुलिस ने कैदियों को फरार होने के बाद मदद करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में…

Read More

हरिद्वार, 19 अक्टूबर। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित एक आश्रम की करोड़ों की संपत्ति हथियाने के चक्कर में आश्रम के बुजुर्ग महंत की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से फर्जी वसीयत और फर्जी हस्ताक्षर वाले लाखों के चेक भी बरामद हुए हैं। रोशनाबाद मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि चार महीने पहले गिरफ्तार आरोपी अशोक, ललित और संजीव ने मिलकर बुजुर्ग संत को पहले नशे का इंजेक्शन दिया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतक के शव…

Read More

हरिद्वार, 19 अक्टूबर। हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार शाम खास नजारा दिखा। यहां काशी की तर्ज पर गंगा आरती की गई। जिसमें काशी के ब्राह्मणों ने प्रतिभाग किया। आध्यात्मिक संस्था दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से शरद पूर्णिमा के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई संस्कृतिक कार्यक्रम हुए। हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर हुई विशेष गंगा आरती में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। गंगा की नील धारा पर हुई गंगा आरती की तस्वीर लोगों को काफी पसंद आए। संजय चतुर्वेदी, संयोजक, दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने बताया कि…

Read More

हरिद्वार, 18 अक्टूबर। हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने जेल से फरार हुए कैदियों की मदद करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नितिन और बॉबी इस्माइलपुर गांव के निवासी है। दोनों फरार कैदी पंकज के रिश्तेदार हैं। सुल्तानपुर से दोनो की गिरफ्तारी की गई। कैदी पंकज और रामकुमार 11 अक्टूबर की रात जेल से हुए थे फरार। हरिद्वार पुलिस ने मदद करने वाले दो और पकड़े। जेल से फरार कैदियों को वाहन व कैश उपलब्ध कराने व आश्रय देने के हैं गंभीर आरोप। एक मददगार को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल। “जो भी…

Read More

हरिद्वार, 17 अक्टूबर। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर डुबकी की लगाने लायक पानी छोड़ दिया गया है। लोग हर की पौड़ी पर गंगा में डुबकी लगाकर स्नान कर रहे हैं। गंगा बंदी के बाद हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर जल सूख जाने की वजह से लोग स्नान नहीं कर पा रहे थे और उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा था। शुक्रवार सुबह यूपी सिंचाई विभाग ने ब्रह्मकुंड पर डुबकी लगाने योग्य जल छोड़ दिया है। जिससे लोग आसानी से गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। गौरतलब है कि हर साल यूपी सिंचाई विभाग द्वारा साफ सफाई…

Read More

हरिद्वार, 17 अक्टूबर। – हरिद्वार के बैरागी कैंप में गंगा में चल रही पोकलेन और जेसीबी मशीन पर संतों ने आपत्ति जताई। गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के लिए आंदोलन करने वाली संस्था मातृ सदन के संतों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा काटा और पोकलेन, जेसीबी मशीन से हो रहे काम को रुकवा दिया। संत वहीं पर धरना देने लगे। काफी देर बाद यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मातृ सदन के संतों ने दावा किया कि गंगा में जेसीबी और पोकलेन मशीन से खोदाई करने पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है। यूपी सिंचाई विभाग नहर की…

Read More

हरिद्वार, 17 अक्टूबर। – हरिद्वार में गंगा बंदी किए जाने के बाद हर की पौड़ी के पास बहने वाली गंगा की धारा सूख गई है। जिससे यहां का नजारा बिल्कुल अलग हो गया है। गंगा के बीच रेत में रेलवे लाइन नजर आ रही हैं। जो इस समय चर्चा का विषय बन गई है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से करीब 3 किलोमीटर दूर ये ट्रैक लोगो के मन में जिज्ञासा पैदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो और फोटो शेयर कर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। मगर हरिद्वार के पुराने जानकार बताते हैं कि 1842 में हरिद्वार…

Read More

रुड़की, हरिद्वार। नकली और प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री की शिकायतों का संज्ञान लेकर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती ने रुड़की के कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। छापेमारी से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। बुधवार को रामपुर चुंगी के पास की गई छापेमारी के दौरान कई दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। दरअसल साफ-सफाई और अन्य अनियमितताओं के कारण एक मेडिकल स्टोर पर ताला लगाया गया था। रामपुर चुंगी स्थित किंग मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जहां कई दवाइयों के सैंपल लेकर…

Read More

हरिद्वार, 16 अक्टूबर। हरिद्वार स्थित श्री करौली शंकर महादेव धाम में त्रिदिवसीय महा सम्मेलन एवं दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। 17, 18 व 19 अक्टूबर इन तीन दिनों तक भव्य कार्यक्रम चलेगा जिसमें देश दुनिया के हजारों लोग शामिल होंगे। करौली शंकर महादेव ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कैसे स्मृतियों के कारण किसी व्यक्ति को बीमारियों का सामना करना पड़ता है और जीवन में कष्ट होने लगते हैं। किसी को रोग कष्ट पहली बार क्यों होते है? इस बात पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। जबकि बीमारियों और कष्टों की पहली कड़ी यहीं से शुरू…

Read More

हरिद्वार, 16 अक्टूबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा है कि गैर हिंदू कहीं थूककर, कहीं मूत्र करके सनातन संस्कृति को भ्रष्ट करने की चेष्टा कर रहे हैं। ऐसे कृत्य न केवल धार्मिक आस्थाओं का अपमान हैं, बल्कि सनातन धर्म की संस्कृति और परंपराओं की पवित्रता को चुनौती दे रहे हैं। श्री महंत रविंद्रपुरी ने विशेष रूप से प्रयागराज कुंभ मेले के आयोजन को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मांग की है कि इस महापर्व के दौरान गैर हिंदुओं को किसी भी प्रकार के स्टॉल, दुकान, ढाबे,…

Read More