Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»संपत्ति के लिए 4 महीने पहले संत की हत्या, कनखल पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर केस
अपराध

संपत्ति के लिए 4 महीने पहले संत की हत्या, कनखल पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर केस

News DeskBy News DeskOctober 19, 2024Updated:October 19, 2024No Comments7 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 19 अक्टूबर। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित एक आश्रम की करोड़ों की संपत्ति हथियाने के चक्कर में आश्रम के बुजुर्ग महंत की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से फर्जी वसीयत और फर्जी हस्ताक्षर वाले लाखों के चेक भी बरामद हुए हैं। रोशनाबाद मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि चार महीने पहले गिरफ्तार आरोपी अशोक, ललित और संजीव ने मिलकर बुजुर्ग संत को पहले नशे का इंजेक्शन दिया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतक के शव को बोरे में भरकर गंगा में फेंक दिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने उनके अयोध्या जाने की कहानी रची और उनकी जगह योगी रामगोपाल नाम के एक फर्जी बाबा को बैठा दिया। दो दिन पहले कनखल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया और सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या की बात कबूली की। इस हत्याकांड में अन्य दो अभी भी फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने ऐसे किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा

बीती 17 अक्टूबर को शनद्रानन्द पुत्र श्यामलहरी गिरी निवासी रायवाला गौरी गीता आश्रम बिरला मन्दिर देहरादून द्वारा महन्त गोविन्द दास शिष्य बिशम्बर दास महाराज निवासी श्रद्धा भक्ति आश्रम ज्ञानलोक कॉलोनी कनखल हरिद्वार के 15 जून को धर्म प्रचार हेतु आश्रम से राजस्थान जाना व वापस न आने के संबंध में थाना कनखल पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

गुमशुदगी से उठा पर्दा, कई चरणों की पूछताछ के बाद टूटा फर्जी बाबा, हत्या का निकला मामला …… अनुभवी कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के पर्यवेक्षण एवं एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह व सीओ सिटी जूही मनराल के निर्देशन में पुलिस जब विवेचना में जुटी तो आश्रम के कार्यकर्ता मनीषानंद, शोभित व गुमशुदा महन्त के परिचितों से पूछताछ करने पर पता चला कि जून माह 2024 से आश्रम में एक नया बाबा बैठा है जिसको पहले कभी देखा नहीं गया।

पूछताछ में कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होने पर आश्रम में बैठाए गए नए बाबा रामगोपाल नाथ से कनखल पुलिस की कई चरणों की पूछताछ पर पूरी घटना से पर्दा उठा व मुख्य अभियुक्तों की भूमिका सामने आने पर महंत की हत्या होना प्रकाश में आया।

कौन कौन हैं आरोपी, कैसे दिया था घटना को अंजाम……घटना का मास्टरमाइंड अशोक फरवरी माह 2024 में आश्रम में आया था जो कपड़े बेचने के लिए आश्रम एवं आसपास इलाकों में आता था और कभी-कभी एक या दो दिन के लिए आश्रम में रूक जाया करता था वहीं से इसकी बाबा से मुलाकात हो गई। ये आश्रम के बाबा को 2021 से जानता था। इसी कारण लगभग 3 माह आश्रम में रुक कर गया था। मुख्य आरोपी अशोक समय-समय पर अपने दोस्त ललित, सौरभ व प्रदीप को आश्रम में बुलाता रहता था। इस दौरान इनके द्वारा आश्रम की पूरी जानकारी, महंत का उत्तराधिकारी न होने व शहर के बीचोंबीच स्थित आश्रम की बेशकीमती संपत्ति के बारे में गहनता से जानकारी इकट्ठा कर अशोक वापस गया और अपने साथियों ललित, सौरभ व प्रदीप के साथ षड़यंत्र रचते हुए महंत को रास्ते से हटा पूरी की पूरी बेशकीमती संपत्ति पर कब्जा कर मोटा मुनाफा कमाने का कुटिल प्लान बनाया।

सभी दोस्तों ने प्लान के मुताबिक सबसे पहले आश्रम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे हटा दिए और मौका देखकर दिनांक 01 जून 2024 को महंत राम गोविंद दास को पहले नशे के इंजेक्शन लगाकर मूर्छित कर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने कट्टे में रखे शव को किराए की स्कूटी की मदद से ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया।

महंत की हत्या के बाद अशोक ने 3 जून को अपने किसी परिचित फर्जी बाबा रामगोपाल नाथ को रुपयों का लालच देकर आश्रम की निगरानी के लिए बुलाया और फर्जी बाबा को अंधेरे में रखकर महंत के धर्म प्रचार हेतु अयोध्या जाना बताया व बताया कि किसी के द्वारा महंत के बारे में पूछताछ करने पर महंत के अयोध्या जाने की बात कहना। अशोक द्वारा बुलाए गए फर्जी बाबा को बाकी लोगों के साथ उठने बैठने, खाने-पीने के दौरान कुछ दिन बाद आश्रम के महंत की हत्या की जानकारी हो गई लेकिन समय-समय पर मिल रहे खर्च एवं आश्रम बेचकर हिस्से में आने वाले मोटे मुनाफे के लालच में वह चुपचाप बैठा रहा और इस बात को दबाए रखा।

अब मुख्य बात यह थी कि बाबा को ठिकाने लगाने के बाद उसके आश्रम को कैसे बेचा जाए। इसके लिए आरोपी अशोक ने आश्रम को बेचने के लिए संजीव त्यागी जो छोटा-मोटा प्रॉपर्टी डीलर है, से मिलकर महंत के हू-ब-हू जाली हस्ताक्षर कर फर्जी वसीयतनामा तैयार किया और संजीव त्यागी द्वारा पूरी जानकारी होने के बाद भी मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में आरोपियों का साथ दिया गया।

अब तक घटना में फिलहाल 06 आरोपी प्रकाश में आए हैं, विवेचना के दौरान अन्य की संलिप्तता की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

करोड़ों की संपत्ति हड़पने का था सपना, लाखों ₹ की कर चुके थे हेराफेरी ……. मास्टरमाइंड अशोक ने अपने साथियों के साथ मिलकर महंत की करोड़ों की प्रोपर्टी हड़पने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी महंत की हत्या के पश्चात महंत की लगभग 50 लाख की FD, चेक बुक, मोबाइल व अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गया और गुमराह करने के उद्देश्य से मृतक के मोबाइल में अलग अलग सिम डाल रहा था।महंत के बैंक एकाउंट चैक पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से लगभग 10 लाख की रकम भी हड़प चुका था इसके बाद अब लाखों की FD, जिसके मूल कागज़ात इनसे बरामद हुए हैं, को कैश कराने की फिराक में घूम रहा था लेकिन तेजतर्रार हरिद्वार “कनखल” पुलिस से बच न सका।आरोपी संजीव त्यागी के साथ मिलकर आश्रम का फर्जी वसीयतनामा बनाकर आश्रम को 10 करोड़ में बेचने की डील की तैयारी में थे।*आरोपियों द्वारा लिखी पटकथा नहीं आई काम*महंत की हत्या के बाद मुख्य आरोपी अशोक द्वारा फर्जी बाबा को आश्रम बैठाकर सभी को आश्रम से जुड़े नए सेवादारों व महंत के परिचितों को यह कह कर गुमराह किया गया कि महंत जी धर्म प्रचार हेतु अयोध्या गए हैं व आश्रम की देखभाल हेतु नए बाबा को रखा गया है।

गुमशुदगी दर्ज न कराने पर हुआ शक ….. विगत 04 माह से महंत का मोबाइल स्विच ऑफ होना व उनकी कोई खबर न होने पर भी आश्रम से किसी के द्वारा पुलिस को सूचना न देने पर महंत के एक अन्य चेले रूद्रानन्द (वादी) जो परशुराम अखाडे से सम्बन्ध रखता है द्वारा शक होने पर थाना कनखल पर दिनांक 17.10.2024 को महंत की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। जिसको कनखल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर खोल दिया।

*04 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी*……घटना में शामिल मुख्य आरोपी अशोक, ललित व आपराधिक षड्यंत्र में शामिल रामगोपाल नाथ व संजीव त्यागी को थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया जा चुका है। वर्तमान में प्रकाश में आए अन्य 02 अभियुक्तों सौरभ व प्रदीप की तलाश जारी है। विवेचना प्रचलित अगर और भी नाम प्रकाश में आए तो उनको भी नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा।

*शव की तलाश में जुटी पुलिस टीमें*...…..आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद थाना कनखल की कई पुलिस टीमें जल पुलिस की मदद से शव की तलाश में जुटी हुई हैं।

*बरामदगी*दौराने गिरफ्तारी अभियुक्तगण के कब्जे से मृतक महंत गोविंदास की 16 लाख रूपए की पंजाब नेशनल बैंक की मूल FD (जिसे आरोपी कैश कराने की फिराक में था), दो चैक बुक व फर्जी वसियतनामें की छायाप्रति बरामद हुई। पकड़ में आए आरोपियों की निशांदेही पर वारदात के दौरान प्रयुक्त इंजेक्शन, नशीली गोली का पत्ता आदि बरामद किया गया।

*कितने पढ़े लिखे हैं आरोपी*आरोपी 10वीं, 12वीं पास हैं। कपड़ों का काम कर रहा मुख्य आरोपी अशोक वर्ष 2004 में बाइक चोरी के मामले में व आरोपी ललित करनाल से ज्वैलर्स लूट मामले में जेल का चुका है।

*नाम पता अभियुक्त-*1- अशोक कुमार पुत्र रघुवीर सिंह म०नम्बर 57 गली नम्बर 02 दुर्गापुरी एक्टेन्शन शहादरा थाना ज्योतिनगर दिल्ली2- ललित पुत्र दिनेश शर्मा निवासी पृथ्वी विहार नियर एफसीआई गोदाम मेरठ रोड थाना 32 सेक्टर करनाल 3- संजीव कुमार त्यागी पुत्र शरदचन्द निवासी मुण्डेत थाना मंगलौर हरिद्वार 4- योगी रामगोपाल नाथ उर्फ गोपाल सिहं पुत्र स्व० मनफूल सिहं निवासी ग्राम कोहरा थाना सजेती तहसील घाटमपुर जिला कानपुर नगर 78 उ0प्र0

*पुलिस टीम थाना कनखलः-* 1- सीओ सिटी जूही मनराल 2- थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल 3- उ0 नि0 चरण सिहं चौहान 4- ASI मुकेश राणा5- का0 407 सतेन्द्र रावत6- का0 653 उमेद सिंह7- का0 जितेंद्र राणा8- का0 संजू सैनी9- का0 उमेश (CIU)10- का0 वसीम (CIU)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
इन्हें भी पढ़े-

रोहतक जेल से भागकर हरिद्वार में रह रहा बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार

अपराध April 21, 2025

हरिद्वार। Police encounter थाना बहादराबाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने…

जमालपुर कला के सरकारी मास्टर पर मां बेटी को धमकाने का आरोप, कैसे पढ़ेंगी बेटियां? जांच कराए सरकार

May 4, 2025

जंगल सफारी: झिलमिल झील के खोले गए गेट, हरिद्वार में करें वन्यजीवों के दर्शन

October 15, 2025

सीएम धामी ने उत्तराखंड के 18 भाजपा नेताओं को सौंपे दायित्व, हरिद्वार के नेता भी बने राज्यमंत्री, देखिए

April 5, 2025
अन्य खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.