Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»जमीन के लिए पिता की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज, बेटा गिरफ्तार
अपराध

जमीन के लिए पिता की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज, बेटा गिरफ्तार

News DeskBy News DeskDecember 12, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 12 दिसंबर। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सधे हुए नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस एक से बढ़कर एक शानदार खुलासे कर पूरे प्रदेश में नाम कमा रही है। खबरेडा थाना पुलिस ने एक ऐसे केस का खुलासा किया है जिसमें एक युवक ने जमीन के चक्कर में अपने ही बाप की हत्या कर दी और फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सारे राज खोल दिए।

जानिए पूरा मामला ….

ताजा प्रकरण जनपद हरिद्वार के देहात क्षेत्र के थाना झबरेड़ा से जुड़ा हुआ है जहां 09 अक्टूबर, 2024 को ग्राम झबरेडी कलां थाना झबरेडा क्षेत्रान्तर्गत विनोद कुमार अपने कमरे के अंदर मृत मिले। परिस्थितियों संदिग्ध थीं क्योंकि मृतक के माथे, कान पर चोट के निशान थे व गले पर फंदे का निशान पाया गया था।

सूचना पर तत्काल हरिद्वार झबरेड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर, फोरेसिंक टीम को मौके पर बुलाया गया, वैज्ञानिक तरीकों से साक्ष्य संकलन किया गया व पंचायतनामा आदि अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

मामला संदिग्ध मिलने पर अनुभवी पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सीओ मंगलौर विवेक कुमार से मामले की गहराई से जानकारी ली और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने के बजाय पुलिस टीम को भी ‘चुपचाप’ घटना से जुड़ा हर सबूत इकट्ठा करने के निर्देश दिए।

यह एक ऐसा काम था जिसके बारे में किसी को कानों-कान कोई खबर नहीं थी यहां तक कि परिवार के सदस्यों को भी ऊपरी तौर पर कोई जानकारी नहीं थी लेकिन मामले के खुलासे में पुलिस द्वारा एकत्र की गई यही जानकारी ही महत्वपूर्ण साबित हुई।

पड़ताल में सामने आया कि बुजुर्ग मृतक के बेटे का मृतक के साथ 12 बीघा जमीन अपने नाम करने को लेकर लगातार विवाद चल रहा था व अक्सर मृतक व उसके बेटे के मध्य लडाई झगडा होता रहता था।

*पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले में आया नया मोड़–*

जब दिनांक 06.12.2024 को हरिद्वार पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें चिकित्सकों ने अपनी राय स्पष्ट करते हुए मृत्यु का कारण ‘गला घोंटना’ बताया तो थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा मृतक विनोद की धर्मपत्नी बबीता को पूरी स्थिति से अवगत कराया गया जिस पर मृतक की पत्नी बबीता की तरफ से थाना झबरेड़ा पर दिनांक 08.12.2024 को मु0अ0सं0 – 494/2024 धारा 103(1) बी0एन0एस0 दर्ज किया गया।

*हत्या की वजह हुई साफ–*

मृतक विनोद के नाम पर 13 बीघा पैतृक जमीन थी जिसे उसका बडा बेटा रविन्द्र अपने नाम कराना चाहता था किन्तु पिता द्वारा उपरोक्त जमीन रविन्द्र के नाम करने से साफ मना कर दिया था व घटना से कुछ ही महीने पहले कुल 13 बीघा में से 12 बीघा जमीन अपनी पत्नी बबीता के नाम पर कर दिया था। इस बात से मृतक का बड़ा बेटा रविंद्र बेहद नाराज हो गया और पिता के साथ लगातार लडाई झगडा करने लगा। पिता के न मानने पर रविंद्र द्वारा अपनी मां बबीता पर भी जमीन अपने नाम कराने का लगातार दबाव बनाया गया किन्तु मां ने भी स्पष्ट कर दिया कि पिता की हामी के बगैर जमीन बेटे के नाम पर नही होगी जिस कारण बेहद नाराज रविन्द्र द्वारा पहले अपने पिता के साथ मार-पिटाई की गयी फिर रस्सी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और आसपास क्षेत्र में इस प्रकार से बताया कि उसके पिता ने आत्महत्या कर ली है जिस पर सभी ने विश्वास भी कर लिया किन्तु हरिद्वार पुलिस की सतर्कता, परिस्थितिजन्य साक्ष्य, पी0एम0 रिपोर्ट व पुलिस की सटीक इन्वेस्टिगेंशन के आगे अभियुक्त रविंद्र बेहतरीन तरीके से रचे गये षड्यंत्र में आखिरकार खुद ही फंस गया और जेल के भीतर पहुंच गया।

*पैतृक सम्पति के लिए उठाया खौफनाक कदम-*

अभियुक्त इतना शातिर था कि जैसे-जैसे पुलिस पूछताछ आगे बढ़ रही थी व पुलिस के अकाट्य प्रश्नों का इसके पास कोई जवाब नहीं था, अपने बयान/बात भी बार-बार बदल रहा था तब इसको आभास हो गया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी जिस कारण ये फरार रहने लगा था और कभी-कभी ही “पूरी सावधानी बरतते हुए” छुपते छुपाते ही घर आता था। इसकी संदिग्धता को देखते हुए एवं इसकी वजह से इसकी मां को भी हुए खतरे को देखते हुए थाना झबरेड़ा की रिपोर्ट पर एसएसपी द्वारा इसपर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया।

पकड़े जाने पर इसके द्वारा बताया गया कि बाप ने 13 में से 12 बीघा जमीन मां के नाम कर दी और हमारे नाम कुछ नहीं किया। मां भी बाप के रहते जमीन हमारे नाम नहीं करती थी इसलिए इसके द्वारा बाप को षड्यंत्र रचते हुए इस प्रकार से मारा गया कि सबको ऐसा लगे कि यह खुदकुशी है लेकिन तेजतर्रार हरिद्वार पुलिस ने इसको पकड़ लिया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

*हरिद्वार पुलिस की सराहना–*

उलझे हुए हत्याकांड के सभी रहस्यों से हरिद्वार “झबरेड़ा” पुलिस द्वारा उठाए गए पर्दों से स्थानीय जनता द्वारा झबरेड़ा पुलिस की कार्यशैली एवं कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के शानदार नेतृत्व की सराहना की।

*हत्यारोपी–*

रविन्द्र पुत्र स्व0 विनोद कुमार निवासी-ग्राम झबरेडी कंला थाना झबरेडा जिला हरिद्वार

*पुलिस टीम–*
01. थानाध्यक्ष झबरेडा अंकुर शर्मा
02. उ0नि0 रविन्द्र कुमार
03. कानि0 मुकेश तोमर
04. कानि0 रणवीर सिंह

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026

लक्सर पुलिस ने किया डॉक्टर पर जानलेवा हमले का खुलासा, सत्संगी बाबा निकला मास्टरमाइंड, चेले को दबोचा

May 1, 2026

दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी ने सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

April 26, 2026

समय बीतता गया, सांसे छूटती गई, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोहर

April 25, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरकी पैड़ी के बाद जगजीतपुर एसटीपी में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Uncategorized October 18, 2025

हरिद्वार। शनिवार देर रात जगजीतपुर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में उस समय हड़कंप मच गया,…

भ्रामक वीडियो से हरिद्वार की छवि खराब कर रहे ब्लॉगर, हवन सामग्री को बताकर सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल 

November 15, 2025

युद्ध का सायरन क्या होता है और इसे सुनते ही क्या करना चाहिए? जानिए पूरी जानकारी

May 9, 2025

शराब के नशे में महिला से अभद्रता, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

November 4, 2024
अन्य खबरें

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.