Author: News Desk

हरिद्वार, 29 सितम्बर। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा घाटों पर जीवन यापन करने वाले गरीब असहाय निराश्रितों लोगो को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने बताया कि हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर बड़ी संख्या में गरीब असहाय लोग रहते हैं। ट्रस्ट के सेवा प्रकल्पों के माध्यम से असहाय लोगों को प्रतिदिनि भोजन, चाय नाश्ता आदि वितरित किया जाता है। कमल खड़का ने कहा कि ट्रस्ट की और से सामाजिक दायित्व के तहत विभिन्न सेवा प्रकल्पों का संचालन करते हुए समाज सेवा में योगदान किया जा रहा है। जिसके…

Read More

हरिद्वार, 28 सितंबर। हरिद्वार में वन विभाग की टीम ने एक वन तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वन तस्कर के पास से वन विभाग को एक गुलदार की खाल भी बरामद हुई है। मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार और श्यामपुर रेंज की संयुक्त टीम ने आरोपी जसपाल को चंडी घाट से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है। आरोपी जसपाल उत्तरकाशी जनपद का रहने वाला है और पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाहर से गुलदार की खाल लेकर आया था।…

Read More

हरिद्वार, 28 सितम्बर। शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि देश हमेशा शहीदों का ऋणी रहेगा। देश का आजादी दिलाने के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले शहीदे आजम भगत सिंह देश के नायक है। वीर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने शहीदों की गाथाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। जिससे युवा पीढ़ी उससे प्रेरणा ले सके।…

Read More

उत्तराखंड, 29 सितंबर। क्रिकेट की दुनिया में उत्तराखंड से एमएस धोनी, ऋषभ पंत, उन्मुक्त चंद और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ी अपनी काबिलियत लोहा मनवा रहे हैं। मगर बहुत जल्द ही उत्तराखंड से एक और क्रिकेट खिलाड़ी दुनिया में छाने वाला है। इस खिलाड़ी का नाम है शिवम गुप्ता, जो हरिद्वार जनपद की लक्सर तहसील क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी का निवासी हैं। आदर्श कॉलोनी लक्सर के रहने वाले शिवम गुप्ता का रणजी ट्रॉफी सीजन के कैंप में सिलेक्शन हुआ है। बहुत जल्द ही शिवम रणजी मैचों में खेलते नजर आएंगे। कैंप की कॉल आने बाद शिवम ने उत्तराखंड रणजी कैंप ज्वाइन…

Read More

हरिद्वार, 28 सितंबर। हरिद्वार के लक्सर में एक रेस्टोरेंट में जहरीला सांप आ जाने से अफरा तफरी मच गई। जैसे ही रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों ने सांप को देखा तो उनके होश उड़ गए और लोग इधर-उधर भागने लगे। सांप के आने की सूचना वन विभाग को दी गई जिसके बाद वन विभाग की क्यूआरटी टीम ने पहुंचकर जहरीली नस्ल के रसल वाइपर सांप का रेस्क्यू किया। रसल वाइपर का रेस्क्यू करने में वन कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसके साथ ही भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र में भी ठीक चौकी के सामने मगरमच्छ घुसने की सूचना पर वन विभाग की…

Read More

हरिद्वार, 28 सितंबर। 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक लक्सर रुड़की मार्ग पर स्थित बहादरपुर फाटक बंद रहेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा फाटक बंदी का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार फाटक पर मेंटीनेंस का कार्य किया जाना है जिसके चलते फाटक को बंद रखा जाएगा। लिहाजा लक्सर से रुड़की और रुड़की से लक्सर आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। इसलिए इस मार्ग पर जाने वाले यात्रियों अन्य रास्तों से होकर गुजरना पड़ेगा।

Read More

हरिद्वार,28सितंबर। विजिलेंस की टीम ने लक्सर में तैनात वीडीओ को गिरफ्तार कर लिया। वीडीओ का नाम रामपाल है जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी है। रामपाल लक्सर में वीडीओ के पद पर तैनात है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के बाद उसे विजिलेंस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक रामपाल पर काफी पहले आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत विजिलेंस में दर्ज हुई थी। विजिलेंस टीम इसकी जांच कर रही थी। जांच के दौरान…

Read More

हरिद्वार,27 सितंबर। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय सभागार में युवा महोत्सव प्रेरणा कार्यक्रम स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर युवाओं को प्रेरित करने के लिए योगाभ्यास और स्वच्छता अभियान को शहर में संचालित करने के लिए नुक्कड नाटक भी आयोजित किए गए। युवा महोत्सव के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार के वर्तमान सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस अवसर पर कहा कि गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय चरित्र निर्माण की शिक्षा देने वाला पहला विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कृति को पल्लवित करने की शिक्षा प्रदान की जाती है। 100 वर्षों से यह काम यह विश्वविद्यालय कर रहा है।…

Read More

उत्तराखंड – उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक युवती के घर में उसका मालिक घुस आया। सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। युवक के गैर हिन्दू होने पर ही हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही युवक की दुकान और घर में तोड़तोड की और आग लगाने की कोशिश की। बता दे कि हल्द्वानी के दमुवाढूंगा निवासी एक युवती के घर में समुदाय विशेष के युवक के पहुंचने की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। साथ ही युवक की दुकान और घर में तोड़तोड की और…

Read More

हरिद्वार,28सितंबर। आज का पंचांग व राशिफल28-सितम्बर-2024 दिन शनिवार विक्रम संवत 2081(शरद ऋतु) (कालयुक्त संवत) शकसंवत 1946 सूर्योदय 06:08 सूर्यास्त 18:14 सूर्य- राशि (कन्या) दक्षिणायन एकादशी (इन्दिरा एकादशी) व्रत आज द्वादशी तिथि का श्राद्ध कल रहेगा! मित्रों आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष कि एकादशी तिथि है आज का नक्षत्र अश्लेषा है आज चन्द्रमा कर्क राशि में है आज दिशाशूल :- पूर्व दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो उडद का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का राहुकाल 09:10 से 10:40 तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ…

Read More