Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»चरित्र निर्माण की शिक्षा देने वाला पहला विश्वविद्यालय है गुरुकुल – सांसद त्रिवेंद्र रावत
हरिद्वार

चरित्र निर्माण की शिक्षा देने वाला पहला विश्वविद्यालय है गुरुकुल – सांसद त्रिवेंद्र रावत

News DeskBy News DeskSeptember 28, 2024Updated:September 28, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार,27 सितंबर। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय सभागार में युवा महोत्सव प्रेरणा कार्यक्रम स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर युवाओं को प्रेरित करने के लिए योगाभ्यास और स्वच्छता अभियान को शहर में संचालित करने के लिए नुक्कड नाटक भी आयोजित किए गए। युवा महोत्सव के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार के वर्तमान सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस अवसर पर कहा कि गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय चरित्र निर्माण की शिक्षा देने वाला पहला विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कृति को पल्लवित करने की शिक्षा प्रदान की जाती है। 100 वर्षों से यह काम यह विश्वविद्यालय कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को जमीनी बनाने के लिए हमें संकल्प लेना होगा कि कचरे का प्रयोग बड़ी सावधानी के साथ करें। पर्यावरण को प्रदूषित करने में प्लास्टिक का योगदान किसी से छिपा नहीं है।

जिस तरह से प्लास्टिक का बार-बार रीसाइक्लिंग करने पर नया रूप हो जाता है। इसलिए प्लास्टिक आत्मा की तरह अजर व अमर है। ओजोन की परत को कमजोर करने में प्लास्टिक काफी हानिकारक सिद्ध हो रही है। उपभोक्तावादी संस्कृति से छात्र एवं छात्राओं को बचना चाहिए। संस्कृति और सभ्यता का संरक्षण शिक्षण संस्थाओं की आभा होती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व अन्य पदाधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया।

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा0 सत्यपाल सिंह ने कहा कि हरिद्वार की धरती को दो रूप में पहचाना जाता है। हरिद्वार का मतलब हरि का द्वार। विष्णु भगवान नारायण का द्वार उसी प्रकार से हरद्वार, भगवान शंकर का द्वार। हमारे ग्रंथों में लिखा हुआ है कि भगवान विष्णु पालनहार है और शंकर विनाशकारक है। इसलिए त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी इसी धारा के संवाहक है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय इस इंच जमीन को मेरे रहते हुए कोई नहीं बेच पाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक मैं कुलाधिपति के पद पर आसीन हुं तब तक स्वामी श्रद्धानन्द की इस पुण्य भूमि पर न तो कोई कब्जा कर सकता है और न ही बेच सकता है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल गुरुकुलीय परम्परा से चलता रहेगा। गुरुकुल में राजनीति करने वाले छात्र-छात्रा अपने मंसूबे पूरे नहीं कर सकते। यहां पर सह शिक्षा की व्यवस्था लागू नहीं की जा सकती। जो छात्र-छात्राएं इस परम्परा में विश्वास रखते वह दूसरे विश्वविद्यालय में सहर्ष प्रवेश ले सकते हैं। भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए युवा प्रेरणा कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित होगा।

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 हेमलता के॰ ने कहा कि इस पूण्य भूमि पर महात्मा गांधी से लेकर नामचीन स्वतंत्रता सेनानी पदार्पण कर चुके हैं। मदन मोहन मालवीय ने यहीं से प्रेरणा लेकर बनारस विश्वविद्यालय की नींव रखी थी। ब्रिटिश सरकार ने कई बार अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानन्द से विश्वविद्यालय संचालित करने के लिए ब्रिटिश सहायता देने का भी प्रलोभन दिया था। स्वामी श्रद्धानन्द देश की आजादी के लिए विश्वविद्यालय में ऐसे छात्रों को पल्लवित किया जो देश की आजादी के लिए सहायक बने।

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो0 सुनील कुमार ने विश्वविद्यालय की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि वेद, दर्शन, संस्कृत, योग और विज्ञान जैसे विषय वैदिक शिक्षा के साथ संचालित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय में शोध परियोजनाएं और पेटेंट की कार्यवाही सतत जारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम को प्रेरणादायक बनाने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा अथक प्रयास किए जायेंगे। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग के मुख्याधिष्ठता डा0 दीनानाथ शर्मा ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की 100 साल से अधिक परम्परा को किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होने दिया जाएगा। शिक्षा प्रणाली को गुरुकुल वैदिक परम्परा के साथ जीवन्त रखा जाएगा। इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय युवा महोत्सव प्रेरणा

कार्यक्रम में एक नया इतिहास रचा गया जिसमें हरिद्वार जनपद के स्वतंत्रता सेनानी व विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफेसर भारत भूषण के साथ प्रो0 आर0के0एस0 डागर, प्रो0 सुचित्रा मलिक, महेन्द्र सिंह नेगी, वीरेन्द्र सिंह असवाल, द्विजेन्द्र पन्त, गिरीश सुन्दरियाल, प्रमोद कुमार, हेमन्त आत्रेय, महावीर सिंह यादव को हरिद्वार के सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत व कुलाधिपति डा0 सत्यपाल सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रो0 प्रभात कुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन डा0 अजय मलिक व डा0 हिमांशु पंडित ने किया। इस अवसर पर प्रो0 डी0एस0 मलिक, प्रो0 एल0पी0 पुरोहित, प्रो0 देवेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रो0 कर्मजीत भाटिया, प्रो0 ब्रह्मदेव, प्रो0 वी0के0 सिंह, प्रो0 सुरेन्द्र त्यागी, प्रो0 मुकेश कुमार, प्रो0 सत्यदेव निगमालंकार, प्रो0 नमिता जोशी, प्रो0 सुरेखा राणा, प्रो0 सीमा शर्मा, प्रो0 मुदिता अग्निहोत्री, प्रो0 अंजली गोयल, डा0 शिव कुमार, डा0 उधम सिंह, डा0 गगन माटा, डा0 बबलू वेदालंकार, डा0 धर्मेन्द्र वालियाल, रजनीश भारद्वाज, नरेन्द्र मलिक, नागेन्द्र राणा, विक्रम भूल्लर, डा0 पंकज कौशिक, कुलभूषण शर्मा, हेमन्त सिंह नेगी, डा0 दीपक, डा0 विपुल भट्ट, डा0 अजीत सिंह तोमर, डा0 सुनील कुमार, डा0 अरूण, डा0 पवन, डा0 महेन्द्र असवाल, डा0 श्वेतांक आर्य, राजीव चौधरी, विकास कुमार, नीरज कुमार, नीरज भट्ट, वीरेन्द्र पटवाल, धीरज कौशिक, अरविन्द शर्मा, अंकित कृष्णात्री, धर्मेन्द्र बिष्ट, आशीष थपलियाल आदि ने भाग लिया। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग के प्रधानाचार्य डा0 विजेन्द्र शास्त्री के निर्देशन में विद्यालय के ब्रह्मचारियों ने कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व कुलगीत व कुलवन्दना किया गया। डा0 शास्त्री द्वारा राष्ट्रीयगान व शान्तिपाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर अर्जुन पुरी महाराज को श्रद्धांजलि दी, स्वामी कामेश्वरानंद पुरी आगे बढ़ाएंगे गुरु की परंपरा

हरिद्वार February 2, 2026

हरिद्वार, संवाददाता। महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पुरी महाराज बालयोगी के ब्रह्मलीन होने के पश्चात हरिद्वार के…

मेरठ वाली धर्मशाला (चंदों देवी ट्रस्ट) में खरीद फरोख्त का आरोप, सीबीआई जांच कराने की मांग

August 31, 2024

सावन का तीसरा सोमवार है खास, दक्ष मंदिर में उमड़ी भीड़

August 5, 2024

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026
अन्य खबरें

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.