Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»आस्था»आज का पंचांग और राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें
आस्था

आज का पंचांग और राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें

News DeskBy News DeskSeptember 28, 2024No Comments6 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार,28सितंबर। आज का पंचांग व राशिफल

28-सितम्बर-2024 दिन शनिवार विक्रम संवत 2081(शरद ऋतु) (कालयुक्त संवत) शकसंवत 1946 सूर्योदय 06:08 सूर्यास्त 18:14 सूर्य- राशि (कन्या) दक्षिणायन

एकादशी (इन्दिरा एकादशी) व्रत आज

द्वादशी तिथि का श्राद्ध कल रहेगा!

मित्रों आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष कि एकादशी तिथि है आज का नक्षत्र अश्लेषा है आज चन्द्रमा कर्क राशि में है आज दिशाशूल :- पूर्व दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो उडद का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का राहुकाल 09:10 से 10:40 तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करे। गडमूल चल रहे हैं!


मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-कार्यक्षेत्र में आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का आपको लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको अपने अधिकारियों से मधुर वाणी का प्रयोग करना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकते हैं।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-शत्रु बलहीन रहेंगे और आज का दिन उन्नतिकारक है। आय और सम्पति के लिए शुभ दिन है। आज आपको कहीं से बकाया धन की प्र‍ाप्ति हो सकती है। ऐसा होने से आपके रुके पड़े काम अब पटरी पर आ सकते हैं। आज आप अपने घर की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन व्यय करेंगे। आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। ग्रह-नक्षत्र आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की सम्भावना है।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-मन में उत्साह एवं सकारात्‍मकता के कारण सभी कार्य बनेंगे। आज का दिन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक सामान इत्यादि पर धन खर्च करेंगे। आप आज यह ध्यान रखें किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा नहीं करें। दिया हुआ धन वापस मांगने पर रिश्तो में नकारात्मकता आएगी। प्रेम संबंधों में कुछ निराशा महसूस करेंगे। आपका साथी आपको समझने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं करेगा। आपके मन में नकारात्मकता बढ़ेगी।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आपकी बातचीत ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपकी जिंदगी को वित्तीय या आध्यात्मिक रूप से काफी प्रभावित करेगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उन्नतिदायक साबित होगा। आपकी इनकम स्थिर रहेगी लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होने से कुछ चिंता की लकीरें आपके माथे पर आ सकती हैं। दांपत्य जीवन मधुर होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मोबाइल फोन अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदेंगे। आप जिन्हें दिल से प्रेम करते हैं उनके साथ रिश्ता संभालने का पूरा प्रयास करें। छोटी मोटी नोकझोंक को नजरअंदाज करें।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए डायरी में एक लिस्ट बनाएं और उसे नियमित रूप से पूरा करें इससे संतुष्टि और मन में ऊर्जा का संचार होगा। पुरानी घटनाओं को लेकर मन में भावुकता आ सकती है। आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस कर अमल करें। खानपान में सावधानी रखें पेट संबंधी कुछ समस्याएं उभर सकती हैं।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति दायक रहेगा। अगर आज आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। आज आप अपने गृह निर्माण से जुड़े कुछ कार्य को करवा सकते हैं। प्रेम जीवन में आज कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे आपका जीवन साथी के साथ टकराव हो सकता है। व्यापार के लिए आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
https://chat.whatsapp.com/D5Vl0Q22Cfb6IsRRhUAOhP
अगर आप व्यक्तिगत रूप से या फोन पर एस्ट्रोलॉजर अवनीश शर्मा से अपनी समस्याओं को लेकर बात करना चाहते हैं, अपनी नई जन्मपत्रिका बनवाना चाहते हैं या अपनी जन्मपत्रिका दिखाकर उचित सलाह चाहते हैं, तो आप बात करें या वाट्स अप कर सकते हैं।
लैब टेस्टेड सर्टिफिकेट के साथ सभी प्रकार के राशीरत्न, अभिमंत्रित यंत्र, रुद्राक्ष एवं माला इत्यादि उपलब्ध हैं। कोरियर द्वारा भेजने की सुविधा।
पंडित अवनीश शर्मा ज्योतिषाचार्य 9219182270
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आलस्य की वजह से आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है। ध्यान रखें कि थोड़ी सी लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका देगी। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, लेकिन आपको अधिकारियों और साथियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने ऊपर दवाब कम महसूस करेंगे और अपने कार्य को समय पर करके देंगे। आर्थिक मामलों में आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप को किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे कुछ समय के लिए टाल देना क्योंकि आज आपके स्वास्थ्य में कमी आ सकती है।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आप अपने बिजनेस के लिए अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। आज यदि किसी परिवारिक सदस्य से तनाव चल रहा हैं तो आपसी सूझबूझ से दूर कर सकते हैं। साहस और जोखिम वाले काम में भी आज आप हाथ डाल सकते हैं, इसमें आपको भरपूर लाभ भी होगा। आपके जीवनसाथी से आपकी अनबन हो सकती है, लेकिन आज आपको उन्हें मनाने का भरपूर प्रयास करना होगा।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कमी आ सकती है। यदि आपको कोई रोग लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है। आज आपको अपने किसी परिचित से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कुछ अहम फैसलों पर निर्णय ले सकते हैं, जिनमें आपको परिवार के लोगों की सलाह की आवश्यकता होगी।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप किसी जरूरी चीज की खरीदारी का मन बना सकते है, लेकिन बजट और परिस्थिति को देखकर फिलहाल आपका मूड बदल सकता हैं। सफलता प्राप्ति एवं नई योजनाओं पर कार्य करने वाला दिन होगा। सुख के साधनों में बढ़त होगी। अत्यधिक मेहनत के पश्चात कार्य सरलता पूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। गुस्से की अधिकता रहेगी।

आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।
https://chat.whatsapp.com/D5Vl0Q22Cfb6IsRRhUAOhP

श्री हनुमंत धाम साई शनि मंदिर” लक्सर
पं अवनीश शर्मा (ज्योतिषाचार्य) 9219182270

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

श्रीमहंत रविंद्रपुरी का कड़ा बयान, बोले – कुंभ का विरोध करने वाले कर रहे हैं सनातन का विरोध

November 20, 2025

डीएम मयूर दीक्षित ने जीर्ण क्षीर्ण पड़े पौराणिक भीमगोडा कुण्ड का लिया संज्ञान, जल्द कराएंगे जीर्णोद्धार

November 13, 2025

गोवर्धन पूजा के बाद अन्नकूट का वितरण किया, विधायक मदन कौशिक और आदेश चौहान का सम्मान

October 23, 2025

देवी देवताओं के अपमान पर उत्तराखंड से बड़ा अभियान, विरोध में जागरूकता पोस्टर जारी

September 24, 2025

मुख्य सचिव आनंद बर्धन का हरिद्वार दौरा, यहां होंगे स्थाई निर्माण, बस अड्डे और जाह्नवी मार्केट ?

September 12, 2025

हरिद्वार में एसीएमओ के ड्राइवर ने लिव-इन पार्टनर को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

September 12, 2025

तीर्थ सेवा न्यास का प्रथम तीर्थ सेवक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, गाय, गांव, गंगा, गुरुकुल और गौरव के संरक्षण का संकल्प

August 18, 2025

मनसा देवी भगदड़ अपडेट: मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, 06 नहीं 08 श्रद्धालुओं की मौत

July 27, 2025

कांवड़ मेला संपन्न होने पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी को किया सम्मानित, कहा – राज्य की छवि को दी नई ऊंचाई

July 26, 2025
इन्हें भी पढ़े-

गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट ने किया निराश्रितों को भोजन वितरित

हरिद्वार September 30, 2024

हरिद्वार, 29 सितम्बर। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा घाटों पर जीवन यापन करने वाले…

स्वामी दर्शनानंद संस्थान में उमंग खेलकूद प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

March 14, 2026

हरिद्वार में रिश्वत लेते हुए दरोगा का वीडियो वायरल, 4000 मांगने का आरोप

December 13, 2024

अजय देवगन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे हरिद्वार के रजनीश कौशिक, एक्टिंग की दुनिया में मचा रहे धमाल

July 20, 2025
अन्य खबरें

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,265 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.