Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 06 अक्टूबर। डासना पीठाधीश्वर और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिम्हा नंद गिरी द्वारा मोहम्मद साहब को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर बवाल मचा है। विरोध में मुस्लिम समुदाय द्वारा देश में जगह जगह प्रदर्शन और पुतले फूंके गए और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। मगर कई जगहों पर भड़काऊ भाषण यानी हेट स्पीच और आपत्तिजनक बयान के वीडियो भी सामने आए हैं। जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया और हरिद्वार जनपद में चार जगहों पर मुकदमें दर्ज किए गए हैं। माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार। विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ नारे लगाकर माहौल…
उत्तराखंड, 06 अक्टूबर। उत्तराखंड के आईटी सिस्टम पर बड़ा अटैक हुआ है। तीन दिनों से सभी सरकारी वेबसाइट ठप पड़ी हुई हैं और आमजन को ऑनलाइन होने वाले सरकारी कार्यों में परेशानी उठानी पड़ रही है। आगे इस तरह की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जल्द ही साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स का गठन करने के निर्देश दिए हैं। उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान उन्होंने जल्द ही सभी वेबसाइट खोलने के निर्देश भी दिए। उम्मीद है सोमवार तक सभी वेबसाइट चालू कर दी जाएंगी। गौरतलब है कि उत्तरखंड के आईटी सिस्टम…
हरिद्वार, 05 अक्टूबर। हरिद्वार में अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हुआ। स्वामी विजय सनातन व विकास पाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। हरिद्वार के देवपुरा स्थित प्रेस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रही प्रियंका सिंह पाल को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष घोषित किया गया। विभा पाल को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, चंपा देवी पाल हिमाचल व पूर्णिमा पाल को मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। मंच को महिला अखाडा की अध्यक्ष…
हरिद्वार, 5 अक्तूबर। विशाल ऑप्टिकल्स के मालिक, भाजपा नेता एवं समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने चश्मे बनाने वाली एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की सामान्य जांच को नकली चश्मे बरामद होने जैसी अफवाह फैलाकर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। विवेक विहार स्थित कार्यालय पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि सोमवार को चश्मा कंपनी द्वारा उनके प्रतिष्ठान में आकर रूटीन जांच की थी। उन्होंने जांच टीम का पूरा सहयोग किया। कुछ लोगों द्वारा जांच को नकली चश्मों की बरामदगी बताकर प्रचारित किया गया। जिससे उनकी सामाजिक और…
हरिद्वार, 05 अक्टूबर। शांतरशाह गैंगरेप हत्या और वसीम प्रकरण को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने आज रोशनाबाद मुख्यालय पर धरना दिया। बड़ी संख्या में धरने में शामिल लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शांतरशाह गैंगरेप और हत्या में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। रुड़की के माधोपुरा में वसीम नाम के युवक की हत्या में भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की धरती से उनका पुराना जुड़ाव है और यहां के किसी भी नागरिक की…
लक्सर के बसेड़ी में यति नरसिंहानंद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, मुस्लिम समाज ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
लक्सर : जहां देश भर में स्वामी यति नरसिंहानंद के बयान पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं उसी क्रम में लक्सर के बसेड़ी खादर में यति नरसिंहानंद द्वारा पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज द्वारा कड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। बसेड़ी अड्डे चौक पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर यति नरसिंहानंद के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व भीम आर्मी जय भीम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सेठपुर व मास्टर रिज़वान ने किया। उन्होंने कहा कि यति नरसिंहानंद की अपमानजनक टिप्पणियों से…
हरिद्वार, 05 अक्टूबर। चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार का हरिद्वार एसएसपी कार्यलय पर विशाल धरना प्रदर्शन आज। भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए। हरिद्वार पुलिस ने लगाए बैरिकेडिंग, चप्पे चप्पे पर रहेंगे पुलिस के जवान तैनात। दो मामलो को लेकर नगीना सांसन हजारों की भीड़ के साथ रुड़की कॉर कॉलेज से हरिद्वार एसएसपी कार्यलय के लिए होंगे रवाना, 1- शांतरशाह की दलित किशोरी की रेप के बाद हत्या मामले के आरोपी भाजपा नेता आदित्य राज सैनी की गिरफ्तारी की मांग। 2- सोहलपुर गाड़ा निवासी मृतक वसीम उर्फ मोनू की गौ तस्करी के शक मे पुलिस पर हत्या…
हरिद्वार, 05 अक्टूबर। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एक बार फिर से जनपद में तैनात 19 दरोगाओं के ट्रांसफर किए है। देर रात उनके द्वारा ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। किस दरोगा को कहां नवीन तैनाती मिली है, देखिए पूरी लिस्ट
हरिद्वार, 04अक्टूबर। झबरेड़ा थाना ने फैक्ट्री में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम विनीत और सौराब हैं। विनीत मतलबपुर और सौराब नन्हेदा जैनपुर का निवासी है। आरोपियों के कब्जे 50 हजार की कीमत के स्पेयर पार्ट्स भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने बीती 19 जुलाई को झबरेड़ा स्थित पदम इंडस्ट्रीज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए थे। गिरफ्तारी न होने पर दोनों के ऊपर एसएसपी द्वारा 5, 5 हजार के ईमान घोषित किए गए। लगातार ठिकाने बदल रहे दोनों आरोपी…
हरिद्वार, 04 अक्टूबर। कनखल थाना पुलिस ने अशोक चड्डा हत्याकांड में शामिल छठे 5 हजार के इनामी आरोपी को कृपाल आश्रम से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को हुई गिरफ्तारी के दौरान आरोपी दीपक के कब्जे से मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ है। बता दे कि एक साल पहले बैरागी कैंप में बुजुर्ग अशोक चड्डा की हत्या कर दी गई थी, हत्या के आरोप में 5 आरोपी जेल चुके हैं और छठा आरोपी दीपक फरार चल रहा था। क्या था पूरा मामला ….. 11 सितंबर 2023 की देर शाम कनखल के बैरागी कैंप में रिटायर्ड सिंचाई कर्मचारी की गला…
