Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार,04अक्टूबरक्सर के सुल्तानपुर गांव में सड़क पर उतरे हजारों मुस्लिम। महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिम्हानंद गिरी के खिलाफ किया प्रदर्शन। यति नरसिम्हा नंद गिरी पर लगाया धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप। पुलिस को शिकायत देकर की सख्त कार्रवाई करने की मांग। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं यति नरसिम्हा नंद गिरी। पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान। रावण की जगह मोहम्मद साहब का पुतला जलाने की कही थी बात। बयान के बाद जगह जगह फूंके जा रहे यति नरसिम्हा नंद गिरी के पुतले।
उत्तराखंड, 04 अक्टूबर। उत्तराखंड में बड़ा साइबर अटैक हुआ है। जिसके चलते राज्य की सभी सरकारी वेबसाइट ठप हो गई। गुरुवार को साइबर अटैक उतना खतरनाक था कि सिक्योर इंटरनेट सिस्टम यूके स्वान और स्टेट डाटा सेंटर भी इसकी जद में आ गया। देखते ही देखते सभी सरकारी वेबसाइट बंद हो गई। इसके बाद शासन स्तर से एहतियातन सभी सेवाएं पूरी तरह बंद करा दी गई। दो दिन से अटैक से छुटकारा पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब दो दिन से उत्तराखंड में न तो प्रमाण पत्र बन पा रहे हैं और न ही ऑनलाइन कोई काम हो…
हरिद्वार, 04 अक्टूबर। उत्तराखंड में तैनात दो पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन मिल गया है। गृह मंत्रालय ने यूपीएस अधिकारी सरिता डोबाल और हरीश वर्मा को आईपीएस कैडर में पदोन्नति दी है। उत्तराखंड पुलिस सर्विस के दो अधिकारियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार भी समाप्त हो गया है। बता दे कि सरिता डोबाल वर्तमान में एसपी जीआरपी के पद पर तैनात हैं और हरीश वर्मा सीबी सीआईडी में तैनात हैं। सरिता डोबाल उत्तराखंड के पौड़ी और देहरादून में एसपी देहात भी रह चुकी हैं। सरिता डोबाल के पति प्रमेंद्र सिंह डोबाल खुद आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में हरिद्वार…
हरिद्वार, 04 अक्टूबर। समाजसेवी भूपेंद्र कुमार ने नवरात्र के पावन दिनों में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली कन्याओं को खाद्य सामग्री, उनके स्कूल में कंप्यूटर और दरी वितरित की। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। इसके लिए स्कूल के स्टाफ ने भूपेंद्र कुमार का आभार व्यक्त किया। यूं तो देश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। लेकिन कई समाजसेवी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं। गुरुवार को हरिद्वार में कनखल के समाजसेवी भूपेंद्र कुमार ने “हर बच्चे को है शिक्षा का अधिकार” के उद्देश्य से राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय…
हरिद्वार, 04 अक्टूबर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक का नाम मोहित है जो लक्सर कोतवाली क्षेत्र के फतवा गांव का निवासी है। आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसे सीधा जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक हरिद्वार के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर लगातार क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी। लक्सर कोतवाली…
हरिद्वार, 04 अक्टूबर। 4-अक्टूबर-2024 दिन *शुक्रवार* विक्रम संवत 2081(शरद ऋतु) *(कालयुक्त संवत)* शकसंवत 1946 *सूर्योदय 06:10 सूर्यास्त 18:11 सूर्य- राशि (कन्या) दक्षिणायन* *द्वितीय नवरात्र मां ब्रह्मचारिणी स्वरुप* 🙏मित्रों आज *आश्विन माह के शुक्ल पक्ष* कि *द्वितीया* तिथि है आज का नक्षत्र *चित्रा* है आज चन्द्रमा *तुला* राशि में है। आज दिशाशूल :- पश्चिम दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो *दही* का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का *राहुकाल 10:30 से 12:10* तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करे। ____________________ मेष (चु, चे, चो,…
हरिद्वार, 03 अक्टूबर। गुरुवार को हर की पौड़ी स्थित श्री गंगा सभा कार्यालय में हर हर गंगे घर घर गंगे अभियान का शुभारम्भ हुआ। स्पर्श गंगा, गंगा परिवार और गंगा सभा के संयुक्त तत्वाधान में हर हर गंगे घर घर गंगे अभियान की शुरुवात की गई है। गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गोतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, विकास प्रधान व स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय संयोजिका आरुषि निशंक, महंत हठयोगी, महंत ऋषिश्वरानंद संजय महंत, विधायक किशोर उपाध्याय और स्वामी रविदेव शास्त्री के द्वारा इस अभियान की शुरुवात की गई। इस दौरान नितिन गौतम ने कहा हर हर गंगे घर-घर गंगे अभियान के…
हरिद्वार, 03 अक्टूबर। रामलीला समिति चौक बाजार ज्वालापुर हरिद्वार के द्वारा इस बार 77 वां रामलीला महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार शाम भाजपा नेता हरजीत सिंह ने रामलीला मंचन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भगवान राम, लक्षण और माता सीता की आरती की और आशीर्वाद लिया। हरजीत सिंह ने कहा कि भगवान राम की रामलीलाएं जगह जगह होना सौभाग्य की बात है। इससे हमारी युवा पीढ़ी और बच्चों को भारतीय संस्कृति और सभ्यता को जानने अवसर मिलता है। वो सभी लोगों से अपील करते हैं कि भगवान राम के आदर्शों…
हरिद्वार, 03 अक्टूबर। – कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार की सड़कों में हुए गड्ढों में खड़े होकर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं कांग्रेस नेताओं ने आवाजाही कर रहे राहगीरों को जागरूक करने का काम भी किया। इस दौरान आरोप लगाए गए कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार हावी है। कमीशनखोरी के चलते सड़कों में बार बार गड्ढे हो जाते हैं जिसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सड़को के गड्ढे केवल मिट्टी, पत्थर से भरे जा रहे हैं।…
हरिद्वार, 03 अक्टूबर। गुरुवार से से शक्ति की आराधना के दिन यानी शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। नवरात्रों में 9 दिनों तक मां भगवती की आराधना की जाती है। धर्मनगरी हरिद्वार में यूं तो माता के कई मंदिर हैं लेकिन यहां शिवालिक पर्वत पर स्थित मनसा देवी मंदिर से से लाखों भक्तों की आस्था जुडी हुई है नवरात्र के दिनों में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार प्राचीन काल में महिसासुर नामक राक्षस देवताओं और मनुष्यों पर अत्याचार कर रहा था। जब महिसासुर के अत्याचार से सभी देवता त्रस्त हो गए, तब देवताओं ने…
