Author: News Desk

हरिद्वार, संवाददाता। मोतीचूर फ्लाईओवर हादसे के बाद हरिद्वार के डीएम मयूर दीक्षित ने जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गों की खराब स्थिति को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तीन परियोजना निदेशकों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जनपद से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को तत्काल गड्ढा मुक्त किया जाए और सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी इंतजाम प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं।  डीएम ने एनएच रुड़की, देहरादून और नजीबाबाद के परियोजना निदेशकों को नोटिस जारी किए। नोटिस में कहा कि जनपद के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन…

Read More

हरिद्वार। बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध तेज हो गया है। इस मामले में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बयान की निंदा की है। मीडिया को जारी बयान में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल एक राजनेता ही नहीं बल्कि एक संत परंपरा से जुड़े व्यक्ति भी हैं। ऐसे में किसी की मां को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी करना न केवल अमर्यादित…

Read More

गीता जोशी, लालढांग। हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में गुलदार और हाथियों के बाद अब जंगली भालू दहशत का विषय बन गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन यूनिट से सटे गांव रसूलपुर के पास आज दिन दहाड़े भालू देखा गया है। आबादी के नजदीक की भालू की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और भालू को दूर जंगल में खदेड़ा गया। लोग पहले से ही गुलदार और हाथियों की दहशत में रहते हैं और अब भालू ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। कुछ…

Read More

हरिद्वार। रायवाला थाना क्षेत्र स्थित मोतीचूर फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार रात को फ्लाईओवर पर तेज गति में जा रहे चार वाहन टकराए और मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयंकर हुआ कि टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई। आग लगते ही फ्लाईओवर पर अफरा तफरी मच गई। आग के बाद फ्लाईओवर पर अफरा तफरी गई और सड़क पर लंबा जाम लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग की ओर से फार्मा अन्वेषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने फार्मेसी और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिन्हें अतिथियों और शिक्षकों ने सराहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर छात्रों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट और मॉडलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नए विचारों को सामने लाने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि फार्मेसी क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी है और इसमें शोध व…

Read More

हरिद्वार, 03 मार्च। आगामी 2027 कुंभ मेले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। पोर्टल में दावा किया गया था कि कुंभ की व्यवस्थाओं और आर्थिक पारदर्शिता को लेकर संत समाज में विवाद और असंतोष है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वरिष्ठ संत ने खबर का खुलकर खंडन किया और इसे तथ्यों से परे बताया। साथ ही सरकार से ऐसे न्यूज पोर्टल का संचालन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ संत ने कहा कि एक ओर सरकार 2027 के कुंभ मेले की तैयारियों को भव्य और…

Read More

हरिद्वार। शिवालिक नगर में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में भव्य होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और फूलों की होली मुख्य आकर्षण रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद, महामंडलेश्वर स्वामी हरी चेतनानंद और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों और उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि होली…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। इस रैकेट में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी पेशे से प्राइवेट स्कूल का प्रिंसिपल है। बीती 24 फरवरी को राजकीय इण्टर कॉलेज सलेमपुर में उसी ने एक छात्रा के प्रवेश पत्र में धांधली कर मूल छात्रा की जगह, दूसरी लड़की से परीक्षा दिलाई थी। जांच में सामने आया कि अल्मोडिया इस्लामिक हाई स्कूल के प्रिंसिपल ने ही सारा षड्यंत्र रचा है।  दरअसल बीती 24 को उत्तराखंड बोर्ड की हिंदी की परीक्षा थी। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर टीटी का रिश्तेदार बताकर टिकट कंफर्म कराने का झांसा देकर यात्रियों के बैंक खाते साफ करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जीआरपी कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने बिहार के दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके तीसरे फरार साथी की तलाश जारी है। बीती 22 फरवरी को सहरसा, बिहार निवासी मनीष और उनके साथी अनिल शाह हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्टेशन मास्टर कार्यालय के पास आरोपियों ने मनीष को टिकट कन्फर्म कराने का झांसा दिया। झांसे मे लेकर उससे मोबाइल, आधार कार्ड और…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने खुलेआम शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। यहां होटल और ढाबों पर छापेमारी के दौरान 30 लोगों को पकड़कर थाने लाया गया और उनका चालान किया गया। इसके अलावा सिडकुल पुलिस ने एक फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के करीब छह मुकदमे दर्ज हैं और उस पर पुलिस ने 5000 रुपए का इनाम भी रखा हुआ है। पुलिस के अनुसार हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा सार्वजनिक स्थानों व होटल ढाबो में खुलेआम शराब…

Read More