Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»व्यापारी नेता व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एचआरडीए के खिलाफ निकाली पदयात्रा, अधिकारियों ने बेबुनियाद बताए आरोप
हरिद्वार

व्यापारी नेता व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एचआरडीए के खिलाफ निकाली पदयात्रा, अधिकारियों ने बेबुनियाद बताए आरोप

News DeskBy News DeskApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के खिलाफ जनाक्रोश यात्रा निकालकर विरोध जताया। व्यापारियों ने गऊ घाट से हरकी पैड़ी तक पैदल मार्च से पूर्व आयोजित सभा में आरोप लगाया कि एचआरडीए सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। आए दिन लोगों को परेशान किया जा रहा है। अधिकारी जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुन रहे। विभाग स्थानीय विधायक, मंत्री, सांसद, मेयर किसी का भी सम्मान नहीं किया जा रहा है।

इस अवसर पर व्यापारी नेता और भाजपा के मंडल अध्यक्ष किशन बजाज ने कहा कि एचआरडीए में भ्रष्टाचार व्याप्त है। अधिकारी रिश्वतखोर हो गए हैं। किसी का भी मकान, दुकान सील कर देते हैं। जनता विभाग से बहुत प्रताड़ित है। एक अधिकारी ने लोगों को बहुत तंग किया है। मीडिया से वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के पीआरओ का एक जानकार अधिकारी भ्रष्टाचार में व्याप्त है। सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि अन्य विभाग से खासतौर पर उन्हें एचआरडीए में लाया गया है। सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट ने कहा कि जब तक एचआरडीए को बंद नहीं किया जाता संघर्ष जारी रहेगा। अधिकारियों के खिलाफ शुद्धि बुद्धि यज्ञ, पूरे शहर में भ्रष्टाचार के पोस्टर चिपकाए जाएंगे। प्रवीण शर्मा ने कहा कि विभाग जनता को डराने धमकाने का कार्य कर रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है और अधिकारी मस्त हैं।

वहीं सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल ने सभी आरोप निराधार बताए और बताया कि यह पूरा प्रकरण अवैध निर्माण से संबंधित है। कुशावर्त घाट के पास अवैध निर्माण की सूचना पर प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण पाए जाने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। सील तोड़कर निर्माण कार्य फिर से शुरू करा दिया, इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया था। बिना मानकों के किसी भी तरह के निर्माण कार्य की स्वीकृति नहीं दी जाएगी।
इस अवसर पर विष्णु अरोड़ा, राजीव कुमार, बसंत अरोड़ा, साहिल, गौरव वर्मा, सिद्धार्थ कौशिक, प्रथम बजाज, राजा कश्यप, राहुल, मंजुल तोमर, दीप मेहरा, विजय, जोगेंद्र यादव, बबलू ठाकुर, सागर आदि उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

कुंभ में तीसरी आंख से होगी हरिद्वार की निगरानी, ICCC सेंटर से जुड़ेगा पूरा शहर

November 3, 2026

आइरिश ब्रिज से बैरागी कैंप तक चलाया स्वच्छता अभियान, 80 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

November 2, 2026

दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगी धर्मनगरी, नगर आयुक्त ने देर रात लिया का जायजा

November 2, 2026

छठ महापर्व से पहले छठ मैया पार्क की सड़क का निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

November 1, 2026

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

शिवालिक नगर में दिवाली मिलन समारोह, भजन संध्या में हजारों लोग शामिल, कलाकारों का सम्मान

October 26, 2026

6 दिन वेंटिलेटर पर रहा नवजात, मौत को मात देकर लौटा स्वस्थ, NPPL के चिकित्सकों ने बचाई जान

October 25, 2026
इन्हें भी पढ़े-

UKSSSC पेपर लीक मामला: शासन ने गठित की एसआईटी, रिटायर्ड जज करेंगे निगरानी

उत्तराखंड September 24, 2025

देहरादून, 24 सितंबर। UKSSSC पेपर लीक मामले में शासन ने विशेष जांच दल यानि एसआईटी…

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती की छापेमारी से हड़कंप, मेडिकल स्टोर छोड़कर फरार हुआ संचालक

October 19, 2024

श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुलेआम शराब पीने वाले 35 लोगों की निकाली बारात

November 16, 2024
अन्य खबरें

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

होटल अलकनंदा को लेकर धरना, सरकारी संपत्तियों का दुरूपयोग कर रही भाजपा सरकार – रमणीक सिंह

November 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,390 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,055 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 20269,570 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.