Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»महामंडलेश्वर करौली शंकर दास के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज, हरिद्वार के संतों में आक्रोश
हरिद्वार

महामंडलेश्वर करौली शंकर दास के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज, हरिद्वार के संतों में आक्रोश

News DeskBy News DeskApril 20, 2026Updated:April 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के महामंडलेश्वर करौली शंकर दास के विरूद्ध अनर्गल बयानबाजी करने के मामले में एक यू-ट्यूबर गौतम खट्टर के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। कानपुर में उनकी शिष्या प्रियंका द्विवेदी ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। तीर्थनगरी हरिद्वार के संत समाज ने भी करौली शंकर दास के विरूद्ध अपशब्दों के प्रयोग की घोर निंदा की हैं। रविवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण संतों की आपात बैठक में संत समाज ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अखाड़े के मुखिया महंत भगत राम ने कहा कि नवनियुक्त म.मं. करौली शंकर दास महाराज सनातन संस्कृति और अखाड़ा परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य रहे हैं। उन्होंने ध्यान, योग, साधना के माध्यम से निरन्तर मानवता की सेवा का कार्य किया है। पीड़ित, वंचित व समाज के कमजोर वर्ग की सेवा में वह निरन्तर तत्पर रहते हैं ऐसे संत के खिलाफ किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जहां संत समाज आगामी कुम्भ पर्व की तैयारियों में जुटा है। ऐसे में सनातन विरोधी ताकतें यू-ट्यूबरों व सोशल मीडिया के माध्यम से संत समाज व सनातन संस्कृति को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है, जिसे संत समाज व अखाड़े किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अखाड़े के सचिव जगतार मुनि महाराज ने कहा कि करौली शंकर दास सदैव शांति व सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने सनातनी योग व अध्यात्म के माध्यम से मानवता के कष्टों को दूर करने का अभियान चलाया हुआ है ऐसे संतों के प्रति आदर के स्थान पर उनका अपमान करना समूचे संत समाज का अपमान है। पुलिस प्रशासन को ऐसे मामलों का स्वतः संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

बैठक में महंत दुर्गेशानंद सरस्वती, भक्त दुर्गादास, स्वामी प्रेमानन्द, नितिन दास और मौली दास, आशुतोष मुनि समेत अनेक संत उपस्थित रहे।

जानिए पूरा मामला क्या है

गौर हो कि बीती आठ अप्रैल को करौली शंकर महाराज की शिष्या प्रियंका द्विवेदी ने कानपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर गौतम खट्टर के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि गौतम खट्टर ने महामंडलेश्वर करौली शंकर महादेव दास महाराज के पट्टाभिषेक से जुड़ा वीडियो अपलोड कर उनके खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की। वीडियो के माध्यम से संत की छवि धूमिल कर उनके अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। लोगों को उकसाने वाले बयान दिए, जिनमें हिंसात्मक भाषा का प्रयोग भी शामिल है। साथ ही इससे समाज में अशांति और विद्वेष फैलने का खतरा है। इस मामले में कानपुर पुलिस ने धारा 299, 196 और 192 समेत कई धाराओं में गौतम खट्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कानपुर पुलिस केस की जांच के लिए हरिद्वार भी आई थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: यात्रियों को लेकर लौट रहा हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, सात श्रद्धालु थे सवार, जानिए लिस्ट

उत्तराखंड June 15, 2025

उत्तराखंड। रुद्रप्रयाग जिले से दिल दहला देने वाली एक और दुर्घटना की खबर सामने आई…

टीवी अभिनेत्री सिमरन शर्मा पहुंची हरिद्वार, समाजसेवी कमल खड़का ने कराए मंदिर दर्शन

January 29, 2025

SDIMT कॉलेज में दो दिवसीय दिवाली फेस्ट संपन्न, उमंग से सजी रंगोली

October 18, 2025

हरिद्वार में अज्ञात ट्रक ने महिला को कुचला, देहरादून की महिला की मौत 

December 15, 2025
अन्य खबरें

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.