Author: News Desk

हरिद्वार,27 सितंबर। जिलाधिकारी कमेंन्द्र सिंह अचानक शुक्रवार दोपहर मेला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने मेला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पाताल परिसर पहॅुचते ही रजिस्टर काउटंर पर खड़ी भीड को कतार में लगने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डा. राजेश गुप्ता ने जिलाधिकारी को अस्पताल सभी आवश्यक जॉच वार्डो का निरीक्षण करवाया। मुख्य रूप से कोविड मरीजो के वार्ड, डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। जिस पर डा. गुप्ता नेे डेंगू फैलने पर आने वाले मरीजों की पहले से तैयार किए वार्ड पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त की। जिलाधिकारी ने परिचारक से दिव्यांगो के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था को…

Read More

हरिद्वार – लक्सर कोतवाली क्षेत्र में खेड़ी खुर्द गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना देकर दौड़ा दिया। पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की और आरोपी ग्रामीण से सख्ती से पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी युवक का चालान किया और माफी मंगवाकर अनुशासन का पाठ पढ़ाया। पुलिस के अनुसार बीते गुरुवार को लक्सर के खेड़ी खुर्द गांव निवासी प्रदीप सैनी पुत्र खड़क सिंह ने इमर्जेंसी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी कि खेडी खुर्द मे अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर में घुसकर ₹80000/- नगदी व अन्य…

Read More

हरिद्वार, 27सितंबर। लक्सर और रायसी के बीच रेलवे ट्रैक पर एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई कि लक्सर रायसी मार्ग पर रेलवे ट्रैक पर एक क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मुंडाखेड़ा फाटक से 500 मीटर दूरी पर पहुंची और बरामद शव को कब्जे में लिया। मृतक के शरीर में जगह जगह चोटें और दोनो टांगे कटी हुई थी। इसके…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार पुलिस और सिडकुल स्थित एकम्स फैक्ट्री के बाहर फायरिंग करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी है जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। गिरफ्तार दोनों युवक उत्तर प्रदेश के बागपत के निवासी हैं और बीती रात इनकी गैंग ने एकम्स फैक्ट्री के बाहर फायरिंग कर हड़कंप मचा दिया था। इस फायरिंग में फैक्ट्री के कई कर्मचारी घायल हुए थे जिनका मेट्रो अस्पताल में इलाज जारी है। फायरिंग करने के बाद फरार हुए बदमाशों की…

Read More

हरिद्वार,26 सितंबर। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एकम्स कंपनी के बाहर फायरिंग से हड़कंप मच गया। फायरिंग में कई लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के ही मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपियों की घेराबंदी में जुट गई। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात करीब 9 बजे कुछ युवक शिवालिक नगर में शराब पी रहे थे। तभी बागपत निवासी आयुष और कपिल नाम के दो युवकों का अन्य युवकों के साथ विवाद हो गया। गुस्साए आयुष और कपिल अन्य युवकों का…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित खानपुर लक्सर मार्ग पर बाइक और बैटरी रिक्शा में आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और मौके पर उसने दम तोड़ दिया। 30 वर्षीय मृतक की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है जो महेश्वरी गांव का निवासी बताया जा रहा है। रात के अंधेरे में करीब आठ बजे ये हादसा हुआ जिसमें बैटरी रिक्शा चालक और उसमे बैठी कई सवारियां भी घायल हो गई। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को…

Read More

हरिद्वार – “उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की बैठक, संगठन में फूट का किया खण्डन।” “उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने किया दूसरी यूनियन में कर्मचारी जाने की खबर का खण्डन।” हरिद्वार, 26 सितंबर। गुरुवार को उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी सगंठन की हरिद्वार शाखा से जुड़े कर्मचारियों ने बैठक की और उनकी यूनियन से कर्मचारी संघ संगठन में जाने की खबरों का खण्डन किया।शाखा कार्यालय पम्प सं० 38 देवपुरा हरिद्वार में बैठक का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता भारत सिंह एवं संचालन शाखा सचिव अमित कुमार द्वारा किया गया। बैठक में शाखा अध्यक्ष अशोक हरदयाल ने सभी कर्मचारियों को अवगत कराया…

Read More

हरिद्वार। पिछले कई दिनों से सोशल और प्रिंट मीडिया में सैनी सभा(रजि0), सैनी आश्रम, ज्वालापुर में हुई भारी वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर सभा के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष और ऑडिटर के बीच वार-प्रतिवार का गंभीर मामला चल रहा है। जिससे सैनी समाज और सैनी आश्रम को लेकर अन्य समाज में सैनी समाज की छवि धूमिल हो रही है। लेकिन समाज के किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति ने उक्त वार प्रतिवार को समाप्त करने की पहल नहीं की है। इसी बीच सैनी सभा( सैनी आश्रम), ज्वालापुर के संरक्षक मंडल के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी ने वार प्रतिवार को रोकने के उपनिबंधक, चिट्स…

Read More

हरिद्वार – पतंजलि योग ग्राम के बाहर ग्रामीणों का धरना। 8 सितंबर को पतंजलि योगग्राम की बस की टक्कर से घायल हुआ था ग्रामीण। इलाज के दौरान अस्पताल में हुई ग्रामीण की मौत। मृतक के शव को पतंजलि योग ग्राम के बाहर रखकर ग्रामीणों ने शुरू किया धरना। मृतक के परिवार को उचित मुआवजे की उठाई मांग। पुलिस पर लगाया मुकदमा दर्ज न करने का आरोप।

Read More

हरिद्वार।- देसी घी में मिलावट के मामले सामने आने के बाद हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। मंगलवार विभाग की टीम ने सराय स्थिति उजाला डेरी नाम की दुकान पर छापेमारी करते हुए घी के सैंपल लिए। अधिकारियों ने घी और अन्य खाद्य सामग्री बनाए जाने की जगह पर गंदगी मिलने पर दुकानदार को फटकार भी लगाई। अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से नियमित रूप से सभी खाद्य पदार्थों की जांच और सैंपलिंग की जा रही है। सैंपलों को टेस्टिंग लैब भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर ऐसे दुकानदारों…

Read More