Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 09 अक्टूबर। बाप नंबरी बेटा 10 नंबरी कहावत तो आपने सुनी ही होगी। हरिद्वार की रुड़की कोतवाली पुलिस ने बाप बेटे की एक ऐसी जोड़ी को गिरफ्तार किया जिन्होंने चोरी कर करके महंगी कार और बांग्ला तक खरीद लिया। मगर उन्हें क्या पता था कि पुलिस से उनका पाला पड़ेगा और उन्हे जेल की चक्की भी चलानी पड़ेगी। जी हा, ये कहानी है यासीन और उसके बेटे साजिद की। दोनों बाप बेटे प्रोफेशनल चोर हैं। जो मूलरूप से यूपी के गाजियाबाद के ग्राम दासनी के निवासी हैं। दोनों ने रुड़की के भारत नगर में आलीशान मकान भी खड़ा कर…
हरिद्वार, 9 अक्तूबर। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से 14 राज्यों का भ्रमण कर हिंदू राष्ट्र निर्माण यात्रा बुधवार को वापस हरिद्वार लौटी। हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के नेतृत्व में साधु संतो द्वारा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। रामेश्वरम धाम से लाई गई मिट्टी और जल को वैदिक मंत्रोचार के साथ मां गंगा में प्रवाहित किया गया। बता दे कि लोकगायिका कवि सिंह द्वारा बीती 9 जुलाई को हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर हिंदू राष्ट्र निर्माण यात्रा की शुरुआत की गई। 14 राज्यों में 14 हजार किलोमीटर की…
हरिद्वार, 08 सितंबर। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने फरार और वांछित चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में झबरेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को लाठरदेवा गांव में दबिश देकर एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सलमान है जो झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा गांव का ही निवासी है। आरोपी सलमान गौकशी के मामले में पिछले चार महीने से फरार चल रहा था। लगातार झबरेड़ा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी और सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने लाठरदेवा गांव में दबिश देकर आरोपी सलमान…
हरिद्वार, 08 सितंबर। सीपीयू पुलिस ने जगजीतपुर और ज्वालापुर क्षेत्र में मंगलवार को स्कूलों के बाहर अभियान चलाकर 8 मोटरसाइकिल सीज कर दी और 7 के चालान काटे गए। स्कूलों के बाहर लगातार छेड़छाड़ और मनचलों द्वारा हुड़दंग की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। हुड़दंग मचाने वाले मनचलों को सबक सिखाने के लिए सीपीयू पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान पाया गया कि वाकई इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस को रोजाना स्कूलों के बाहर हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में सीपीयू…
हरिद्वार, 08 सितंबर। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली क्षेत्र में लड़की से छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के करीब 7 से 8 लोग लहू लुहान हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में दो परिवारों के बीच लड़की से छेड़छाड़ को…
हरिद्वार, 08 अक्टूबर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र बड़ी कार्रवाई की। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सीओ निहारिका सेमवाल और कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनभर अभियान चलाया गया। अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट की 20 बाइक सीज कर दी गई। इसके साथ ही सुल्तानपुर क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले 25 लोगों के भी पुलिस एक्ट में चालान काटे गए हैं। बता दे कि कुछ दिन पहले यति नरसिम्हा नंद गिरी के बयान को लेकर मुस्लिम समुदाय द्वारा एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया था। बड़ी संख्या में लोग उसमे शामिल हुए थे।…
हरिद्वार, 08 अक्टूबर। हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में रोजाना जंगली हाथी घुसने का सिलसिला जारी है। हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित शराब के ठेके पर फिर से एक जंगली हाथी आ धमका। हाथी को देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। जहां एक जंगली हाथी आ धमका। हाथी को देखकर वहां मौजूद लोग उधर उधर भागने लगे। सबसे पहले वहां खड़ी एक बस हाथी के हमले से बची। हालांकि हाथी ने बस को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। इसके बाद…
उत्तराखंड, 08 अक्टूबर। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने सबसे पहले यूसीसी लागू करने पर विचार किया। विचार के बाद यहां के मुख्यमंत्री ने एक कमेटी बनाकर ड्राफ्ट तैयार भी करवा लिया है। जल्द ही कमेटी अपनी रिपोर्ट भी सौंपने वाली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में घोषणा की थी कि सरकार 9 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस पर UCC लागू करना चाहती है। उत्तराखंड देश में UCC लागू करने वाला पहला राज्य होगा। जिसके प्रावधानों का लाभ देने के लिए बनाए जा रहे वेब पोर्टल का काम भी लगभग 99 प्रतिशत पूरा हो गया है।…
हरिद्वार, 07 अक्टूबर। पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में सगे भाई को फसाने के लिए घर में चरस रखने वाले आरोपी को पथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। अपने भाई राशिद को फंसाने के लिए नाजिम ने उसके घर में चरस रख दी और फिर पुलिस को मुखबिरी भी कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राशिद को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो सारा मामला ही फर्जी निकला। पुलिस की सतर्कता से सारा मामला साफ हो…
लक्सर, 07 अक्टूबर। लक्सर के वार्ड नंबर 6 में पिछले कई दिनों से खस्ताहाल पड़ी सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। वार्ड के निवर्तमान सभासद अशोक कुमार के प्रयास से जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। सोमवार को विधायक मौहम्मद शहजाद के प्रस्ताव से जिला योजना द्वारा सड़क निर्माण को मजूरी मिली। निवर्तमान सभासद अशोक कुमार ने बताया कि बरसात के चलते मस्जिद वाली गली में फरीद के मकान से लेकर खुर्शीद के मकान तक जाने वाली सड़क खराब हो गई थी। लेवल सही न होने के कारण तेज बारिश का पानी भी…
