Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»सैनी आश्रम विवाद : वित्तीय अनियमितताओं की होगी जांच, सौंपा गया पत्र
अपराध

सैनी आश्रम विवाद : वित्तीय अनियमितताओं की होगी जांच, सौंपा गया पत्र

News DeskBy News DeskSeptember 26, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। पिछले कई दिनों से सोशल और प्रिंट मीडिया में सैनी सभा(रजि0), सैनी आश्रम, ज्वालापुर में हुई भारी वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर सभा के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष और ऑडिटर के बीच वार-प्रतिवार का गंभीर मामला चल रहा है। जिससे सैनी समाज और सैनी आश्रम को लेकर अन्य समाज में सैनी समाज की छवि धूमिल हो रही है। लेकिन समाज के किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति ने उक्त वार प्रतिवार को समाप्त करने की पहल नहीं की है। इसी बीच सैनी सभा( सैनी आश्रम), ज्वालापुर के संरक्षक मंडल के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी ने वार प्रतिवार को रोकने के उपनिबंधक, चिट्स एंड फंड, रोशनाबाद, हरिद्वार और उपजिलाधिकारी, हरिद्वार की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय में उपस्थित कर्मियों को सैनी सभा (रजि), सैनी आश्रम में पिछले 3 वर्षों में हुई वित्तीय गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच हेतु लिखित में ज्ञापन दिया है।

ज्ञापन में मनोज सैनी ने लिखा है कि सैनी सभा (रजि०), सैनी आश्रम, ज्वालापुर, हरिद्वार जिसकी नवीनीकरण संख्या 278 2017-18 एवम फाईल संख्या 16670M आपर्क यहां रजिस्टर्ड है। संज्ञान में आया है कि संस्था में वर्ष 2022 से वर्तमान तक बड़े पैमाने पर भारी वित्तीय अनियमितता और गबन हुआ है। अध्यक्ष, मंत्री द्वारा बिना कार्यकारिणी के प्रस्ताव के अधिकतर काम दिखाकर स्वयं व अपने कुछ सहयागियों द्वारा फर्जी बिल लगाकर जीएसटी और इनकम टैक्स के रूप में सरकारी राजस्व की चोरी की गई है। इतना ही नहीं अध्यक्ष एवं मंत्री द्वारा आश्रम के कार्यालय में यह भी नोटिस चस्पा किया गया है जिसमें लिखा गया है कि आश्रम के समस्त कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि सैनी आश्रम से संबंधित कोई भी दस्तावेज किसी भी व्यक्ति को अध्यक्ष जी एवं मंत्री जी की अनुमति के बिना नहीं दिया जाए।

इतना ही नहीं संस्था के ऑडिटर समय सिंह सैनी द्वारा जो ऑडिट किया गया है, जिसमें लगभग बैंक से 88 लाख के लेन देन में 19 लाख की वित्तीय अनियमितता के साथ 5 लाख का गवन भी दर्शाया गया है। मगर अध्यक्ष और मंत्री द्वारा उक्त ऑडिटर को फर्जी ऑडिटर बताकर ऑडिट रिपोर्ट को खारिज किया जा रहा है। जिससे स्पष्ट है कि समाज की उक्त रजि० संस्था में सरकारी धन की चोरी के साथ-साथ भारी वित्तीय अनियमितता हुई है जिसे संस्था अध्यक्ष और मंत्री शातिराना तरीके से छुपाना चाहते हैं। इसलिए आपसे अनुरोध है कि समाज एवं आश्रम हित में संस्था का किसी बाहरी एजेंसी से निष्पक्ष ऑडिट कराया जाए। ज्ञापन के साथ मनोज सैनी ने ऑडिटर द्वारा ऑडिट की गई जांच रिपोर्ट भी संलग्न की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

July 21, 2026

युवती से मिलने हरिद्वार आए युवक की पिटाई, गले में पहनाया पट्टा, गैर समुदाय से जुड़ा है मामला

July 18, 2026

काठा के जंगल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, जानिए मामला

July 18, 2026

गाजियाबाद में किसान के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, हाथ जोड़ती रही मां

July 18, 2026

खैर के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, भेजा जेल

July 16, 2026

चोरी के शक में युवक की भीड़ ने की पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

July 15, 2026
इन्हें भी पढ़े-

5 Best European Countries To Visit If You Are On A Budget

Uncategorized January 19, 2021

To understand the new politics stance and other pro nationals of recent times, we should…

भिक्कमपुर गांव में आधी रात धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, आरोपी फरार

August 10, 2025

तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट: उत्तराखंड के आठ जिलों में तेज हवाएं, गरज-बौछार और ओलावृष्टि की संभावना

May 25, 2025

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का हरिद्वार दौरा, फिर से की HRDA के कार्यों की सराहना

October 27, 2024
अन्य खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,895 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.