Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार – हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज जनपद के कई पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। जिसमे गैस प्लांट चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल को कनखल थाने का अध्यक्ष बनाया गया है। वाचक कमल मोहन भंडारी को रानीपुर कोतवाली प्रभारी, शांति कुमार को मंगलोर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट को रुड़की कोतवाली प्रभारी, रुड़की कोतवाली प्रभारी और रवींद्र शाह को खानपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आरके सकलानी को एसआईएस का प्रभारी बनाया गया। देवेंद्र सिंह रावत को वाचक, रानीपुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह को एएचटीयू और एएनटीएफ की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा अन्य कई…
हरिद्वार – हरिद्वार में हुई डकैती कांड के बाद जनपद के सभी थाने, कोतवाली और चौकियों की पुलिस अलर्ट है। सभी चौक चौराहों पर चेकिंग अभियान जारी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के सख्त निर्देश का असर है कि लक्सर कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 2, अवैध चाकुओं के साथ 2 और साथ ही स्मैक के साथ भी 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। सीओ निहारिका सेमवाल और कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कुल मिलाकर 6 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के अनुसार शामली,…
हरिद्वार – चेन लूट का वीडियो वायरल। गोली चलता हुआ दिखा बदमाश।हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अवधूत मंडल आश्रम के पास मंगलवार सुबह हुई चेन लूट की घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है एक बदमाश मोटरसाइकिल से उतरकर महिला के पीछे दौड़ता है और उसके गले से चेन छीन लेता है। यही नहीं महिला के बचाव में आये एक शख्स के ऊपर भी बदमाश द्वारा फायर झोक दिया जाता है। जिसमे वो बाल बाल बच जाता है। फायर झोक कर बदमाश मोटरसाइकिल लेकर फरार हो जाता है। इसके बाद भी शख्स ने…
हरिद्वार – उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के ओएसडी रहे भाजपा नेता को भाजपा संगठन में अहम जिम्मेदारी मिली है। हरिद्वार में उन्हे भाजपा अनुसूचित का जिलाध्यक्ष बनाया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद देवेंद्र प्रधान का भाजपा के जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला पंचायत सदस्य दर्शना सिंह समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ताओ ने फुलामलाओ से देवेंद्र प्रधान का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। देवेंद्र प्रधान ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, पूरी ईमानदारी और निष्ठा से उसका निर्वहन किया जाएगा। भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाना और…
हरिद्वार – हरिद्वार के शंकर आश्रम तिराहे के पास आज सुबह सवेरे बदमाश एक महिला से चेन लूटकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। बताया जा रहा है की लूट की वारदात के दौरान बदमाश ने फायरिंग भी की है। जानकारी के मुताबिक एक महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी और शंकर आश्रम तिराहे पर एक बदमाश ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। पुलिस प्रशासन द्वारा बदमाश की धरपकड़ के प्रयास किया जा रहे हैं। लिहाजा जनपद…
हरिद्वार – हरिद्वार के रानीपुर मोड़ स्थित श्री बालाजी ज्वेलर्स के यहां 5 करोड़ की डकैती डालने वाले बदमाशों कि जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस को इस मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। और मामले का जल्द खुलासा हो सकता है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि डकैती डालने से पहले बदमाशों ने शोरूम की रेकी की थी। उन्होंने घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही स्थित शंकर आश्रम में कमरा भी किराए पर लिया था और तीन दिन वहीं पर रहकर डकैती डालने की योजना बनाई थी। पर इस मामले में आश्रम प्रबंधन की लापरवाही…
देहरादून – उत्तराखंड के ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डीमरी पर हमला करने वाला आरोपी शराब माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सुनील गंजा ऋषिकेश का ही रहने वाला है और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकार पवन डिमरी पर जानलेवा हमला किया। उसे बेसबॉल से जमकर पीटा भी था। भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए क्योंकि वीडियो में पुलिसकर्मी भी खड़े हुए दिखाई दे रहे थे। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने भी इस मुद्दे को…
हरिद्वार – लक्सर कोतवाली पुलिस ने फाइनेंस कर्मी के साथ हुई लूट का खुलासा कर दिया। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम साहिल और शाहबाज हैं। दोनों आरोपी लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित खड़ंजा कुतुबपुर गांव के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल और बैग भी बरामद कर लिया है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि एक फाइनेंस कर्मी द्वारा दर्ज बाइक चोरी के संबंध में ई एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच शुरू हुई तो सामने…
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार – हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में मंगोलपुरा गांव से सटे खेतों में एक जंगली हाथी ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम दयाराम है जो मंगोलपुरा गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि 52 वर्षीय दयाराम बीती रात खेत में पहरा देने गया था। रात को दयाराम खेत में बने मचान पर बैठा ही था कि अचानक एक जंगली हाथी वहां आ धमका और उसे सूंड में उठाकर ले गया। करीब 70 मीटर की दूरी पर ले जाकर उसने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। आसपास पहरा दे…
हरिद्वार – हरिद्वार में ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े डकैती की वारदात होने से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर के व्यस्ततम रानीपुर मोड़ पर स्थित बालाजी ज्वेलर्स पर पांच हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने शोरूम के स्टाफ और वहां मौजूद लोगों पर मिर्च वाला स्प्रे उड़ाया और उसके बाद तमंचे से फायरिंग करते हुए डकैती डाली। बालाजी ज्वैलर्स शोरूम पर हुई डकैती में बदमाश करीब 5 करोड़ रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े डकैती की सूचना शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई। सूचना पाते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके…
