Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»पुलिस की सख्ती के चलते नहीं हो सकी महापंचायत, हुई कड़ी कार्रवाई, सैकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज
अपराध

पुलिस की सख्ती के चलते नहीं हो सकी महापंचायत, हुई कड़ी कार्रवाई, सैकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज

News DeskBy News DeskJanuary 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

लक्सर, हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर में शुक्रवार को दिनभर तनावपूर्ण माहौल रहा। जगह जगह लोगों की भीड़ पुलिस से उलझती दिखाई दी और केवी इंटर कॉलेज मैदान जाने की जिद पर अड़ी रही। मगर पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर महापंचायत नहीं हो पाई। आलम ये रहा कि पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा और गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव कर डाला। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस पर पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई करने की चेतावनी दी है।

बता दे कि खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच चुनावी जंग चली आ रही है। पहले चैंपियन ने उमेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। जिसके जवाब में विधायक उमेश कुमार ने लंढौरा रंग महल जाकर चैंपियन को ललकारा था। इसके बाद चैंपियन अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के रुड़की कार्यालय पर जा पहुंचे और वहां मारपीट तथा अंधाधुंध फायर झोंक दिए।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किया। मुकदमे दर्ज करने के बाद चैंपियन को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया और उमेश कुमार को कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई थी। चैंपियन के जेल जाने के बाद 29 जनवरी को लंढौरा रंग महल में गुर्जर महापंचार बुलाई गई जिसमें बड़ी संख्या में आसपास से गुर्जर समाज के लोग पहुंचे थे। विधायक उमेश कुमार ने भी 31 जनवरी को महापंचायत का आह्वान किया।

हालांकि नेशनल गेम्स के आयोजन को देखते हुए दोनों ही नेताओं ने महापंचायत को टाल दिया था। मगर अंदरखाने महापंचायत को अमली जामा पहनाया जा रहा था। 31 जनवरी को लक्सर में भी बड़ी संख्या में उमेश कुमार के समर्थक जुटने लगे। मगर पहले से ही अलर्ट पुलिस होने वाले हंगामे को भांप गई थी। उमेश कुमार के कार्यालय के पास केवी इंटर कॉलेज के मैदान में भीड़ न इकट्ठा हो इसके लिए सुबह से ही जगह जगह बैरिकेट्स लगाए गए थे और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जब पुलिस ने लोगों को रोका तो भीड़ ने उपद्रव मचाना शुरू कर दिया। विधायक उमेश कुमार को भी डोईवाला में हिरासत में लिया गया। हिरासत में उमेश कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर अपने समर्थकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी मगर उमेश कुमार की अपील बेअसर साबित हुई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव तक डाला। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठियां फटकारनी शुरू की और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।

इस मामले में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने साफ तौर से कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पथराव करने वालों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुछ गाड़ियों को सीज किया गया है और कइयों को हिरासत में भी लिया गया है। कोई भी अगर सोच रहा है कि वो कानून व्यवस्था को खराब देगा, उसे सख्त चेतावनी है कि सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दे कि शाम होने तक लक्सर कोतवाली में 200 से 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ और खानपुर थाने में 150 से 200 के खिलाफ मुकदमे हुए दर्ज। इसके अलावा मंगलौर कोतवाली में भी करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं और विधायक उमेश कुमार को भी आरोपी बनाया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी, बेरोजगारी और पलायन होंगे प्रमुख मुद्दे

July 28, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026
इन्हें भी पढ़े-

30 नवम्बर को होने वाला ग्रैंड फिनाले स्थगित, जल्द होगी नई तिथी की घोषणा-टाइगर

हरिद्वार November 29, 2024

हरिद्वार, 29 नवम्बर। कलाकारों को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रैंड फिनाले 2024…

सेल्फी लेने के दौरान मनसा देवी पहाड़ी से नीचे गिरी महिला, हायर सेंटर रेफर

October 26, 2024

Samsung Starts GOS Update Rollout in South Korea

January 16, 2021

कांवड़ मेला: कांवड़ियों ने हाईवे पर मचाया उत्पात, कार टच होने पर चालक से की मारपीट, वीडियो वायरल

July 19, 2025
अन्य खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,895 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.