Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
उत्तराखंड – एमआई 17 हेलिकॉप्टरएंकर – केदार घाटी में पायलेट की सूझबूझ से आज एक और बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। ठीक करवाने के लिफ्ट किया जा रहा हेलीकॉप्टर क्रेश हो गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पर्यटन अधिकारी ने बताया कि आज हेली कॉप्टर को ठीक करवाने के लिए गौचर हवाई पट्टी ले जाने की योजना थी। जिसके अनुसार सुबह सात बजे करीब वायु सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर से क्रिस्टल एविएशन के हेली को हैंग कर गौचर पहुंचाया जाना था। थोड़ा दूरी पर आते ही हेली के भार एवं हवा के प्रभाव से एमआई 17 का…
दिल्ली – संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को जन कल्याण सेवा के लिए किया गया सम्मानित सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में कार्यरत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को समाज कल्याणार्थ विवांता होटल, द्वारका, दिल्ली में आयोजित सी. एस. आर. शिखर सम्मेलन के 11वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में यू.बी.एस. फोरम द्वारा वर्ष के सबसे प्रभावशाली एन. जी. ओ. के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित अर्वाड को प्राप्त करने हेतु संत निरंकारी मण्डल के सचिव परम् आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा उपस्थित हुए जिन्होंने इस गौरवशाली सम्मान को प्राप्त करते हुए…
हरिद्वार – जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में टिहरी विस्थापितों की मांगों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विस्थापितों को शीघ्रता से भूमि धरी अधिकार मिल जाये। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को भूमि धरी अधिकार मिलने से सम्पत्ति निवेश, कृषि उपयोग, निर्माण और विकास, भूमि उपयोगिता के साथ ही बेहतर भूमि प्रबन्धन से भविष्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सर्व सहमति के आधार पर अधीक्षण अभियंता विस्थापन को बांध विस्थापितों हेतु 369 हैक्टेयर भूमि के लम्बित मुद्दे को…
हरिद्वार – हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में घुसा जंगली हाथी अभी तक जंगल में नहीं लौटा है। रोजाना वो खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। एक दिन पहले भी हाथी लक्सर के सेठपुर गांव में फसलें रौंदता हुआ दिखाई दिया। सुबह सवेरे ग्रामीणों ने हाथियों का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बता दे कि तीन दिन पहले एक जंगली हाथी जंगल से निकलकर आबादी में घुस आया। लक्सर के वार्ड नंबर 6 में हाथी की चहलकदमी भी दिखाई दी। इसके बाद ये हाथी सेठपुर गांव…
हरिद्वार – हरिद्वार स्थित BHEL फैक्ट्री में हुई एक करोड़ की चोरी का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोरी की वारदात में शामिल तीन शातिर चोरों और 1 कबाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब 50 लाख रुपए की कीमत का माल भी बरामद किया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि BHEL में हुई चोरी के मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुशील, मोहन और सुंदर ने महंगी धातु चोरी की और नाले…
देहरादून – उत्तराखंड शासन राज्य में छह आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। ट्रांसफर लिस्ट में 2021 और 2022 बैच के 6 नए आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सभी अधिकारियों को नवीन उत्तराखंड में ही नवीन तैनाती दी गई है। शासन ने जिन अधिकारियों के ट्रांसफर किए उनमें जार वरुणा अग्रवाल सयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है। आशीष कुमार मिश्रा को सयुक्त मजिस्ट्रेट हरिद्वार बनाया। गयासु अनामिका को सयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून बनाया गया। दीपक राम चंद्र सेठ को सयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी में तैनाती मिली है। जबकि राहुल आनंद को सयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत बनाया गया। आशिमा गोयल को सयुक्त मजिस्ट्रेट…
देहरादून – उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक मौलवी द्वारा मदरसे में पढ़ने वाली बच्चियों के छेड़छाड़ और उन्हें अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है। मामले ने तूल पकड़ा तो राज्य महिला आयोग ने इसका संज्ञान लिया और महिला आयोग की अध्यक्ष खुद रुद्रपुर पहुंची और उन्होंने बच्चियों के परिजनों से मुलाकात की। इतना ही नहीं उन्होंने एसएसपी मंजूनाथ टीसी से भी कार्रवाई का संज्ञान लिया। जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के रुद्रपुर के मलशी गांव के मदरसे में पढ़ाने वाला मौलवी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करता है। उन्हे अश्लील वीडियो दिखाकर शर्मनाक हरकतें करता है। मौलवी द्वारा द्वारा बच्चियों…
देहरादून – हाल ही में उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की गई है। कई विधायक सरकार के फैसले से सहमत है तो कई विधायक जनहित में इस बात का समर्थन नहीं कर रहे हैं। खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने भी सरकार द्वारा बढ़ाए गए वेतन और भत्ते लेने से इनकार कर दिया है। इस वेतन और भत्तों को वो गरीब बच्चों की पढ़ाई लिखाई, गरीब कन्याओं के विवाह और उनके खाने पीने में खर्च करेंगे। मीडिया को जारी किए गए बयान में उमेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार पर पहले…
हरिद्वार – पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सैनी को एक बार फिर से हरिद्वार का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने इसकी घोषणा की। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी पार्टी पदाधिकारियो की घोषणा की गई है। जिसकी आज लिस्ट जारी की गई है। आपको बता दें कि पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद संजय सैनी लगातार सक्रिय हैं और आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ाने में जुटे हुए हैं। चाहे वो मोहल्ला क्लीनिक हो या फिर अन्य योजनाएं,…
हरिद्वार – उत्तराखंड कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आज हरिद्वार में हुए स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के उत्तराधिकारियों के एक राष्ट्रीय प्रतिनिधि समागम में देश को आजादी दिलाने वाली कांग्रेस के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई। कार्यक्रम की शुरुआत एमिनेंट कमेटी के सदस्य स्वतंत्रता सेनानी आनन्द सिंह बिष्ट व गणपत राव सिन्धे तथा वीरांगना प्रेम लता ने ध्वजारोहण करके की। सैनी आश्रम ज्वालापुर (हरिद्वार) में आयोजित इस समागम में देश भर के विभिन्न राज्यों से आए तमाम स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिवारों को एक माला में पिरोकर उन्हें अपने पूर्वजों के मान- सम्मान और अपने स्वयं…
