Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार – मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में आज उस वक्त नया मोड़ आ गया जब कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रीतम सिंह जैसे दिग्गत कांग्रेसी नेता मंगलौर चौकी पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान ममता राकेश, वीरेंद्र जाति और रवि बहादुर समेत कई कांग्रेस विधायक भी मौजूद रहे। पुलिस की कार्यशैली से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलौर कस्बा चौकी में नारेबाजी भी की। इस दौरान मंगलौर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी काज़ी निजामुद्दीन ने पुलिस पर उत्पीड़न और जबरन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने आरोप लगाया और…
हरिद्वार – पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार की बालावाली नदी पर बने तटबंध को लेकर चिंता व्यक्त की और राज्य सरकार से तटबंध की मरम्मत कराने का आग्रह किया। रविवार शाम को हरीश रावत ने बालावाली तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ लोकसभा उम्मीदवार रहे कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत भी मौजूद रहे। हरीश रावत ने कहा कि पिछले साल बालावाली नदी और सोलानी के टूटे तटबंध से लक्सर और खानपुर क्षेत्र में बाढ़ आई थी। लेकिन एक साल बाद भी बालावाली नदी के टूटे तटबंध की मरम्मत नहीं की गई। मरम्मत की बात तो दूर इस तटबंध…
हरिद्वार – हरिद्वार में आज अचानक एक डस्टर कार में आग लग गई। आग लगते ही कार धूं धूं कर जलने लगी। कार सवार लोगों ने जैसे तैसे कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची श्यामपुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जानकारी के मुताबिक एक परिवार के पांच सदस्य देहरादून से अमरोहा जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार चंडी देवी उड़न खटोला मार्ग पर पहुंची तभी अचानक कार में…
हरिद्वार – हरिद्वार की झबरेड़ा थाना पुलिस ने महकमा गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने नई मंडी झबरेडा में ताबड़तोड़ फायरिंग का दहशत फैलाने का दुस्साहस किया था। सीओ विवेक कुमार और थाना प्रभारी अंकुर शर्मा के नेतृत्व गठित पुलिस टीम ने सातों आरोपियों को रोशनाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे दो देसी तमंचे और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए। क्या था पूरा मामला – साक्ष्य की तलाश में निकली टीम द्वारा घटनास्थल से 07 खोखा कारतूस बरामद करते हुए घटनास्थल व आस पास गली मोहल्लौं एवं…
हरिद्वार – लक्सर कोतवाली पुलिस ने फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारने वाले आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सावेज है जो लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित पीपली गांव का निवासी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दरअसल बीते सप्ताह लक्सर के बसेड़ी खादर गांव निवासी युवक दानिश पर दिनदहाड़े अज्ञात युवकों ने गोली चला दी थी। गोली लगने के कारण दानिश गंभीर…
उत्तराखंड – उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा दो दिनों की भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सात और आठ जुलाई को गढ़वाल मंडल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसलिए दो दिनों तक चारधाम यात्रा को स्थगित करने का आदेश जारी किया गया है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे के जारी आदेश के अनुसार … 7 और 8 जुलाई को गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने की सम्भावना है। अतः मौसम विभाग की चेतावनी के आधार पर गढ़वाल मंडल के चार धाम यात्रा हेतु जाने वाले श्रद्वालुओं से अनुरोध एवं…
हरिद्वार – अवैध खनन के कारण सुखी नदी में डूबकर हुई किशोर की मौत पर कांग्रेस में आक्रोश है। शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जगजीतपुर अड्डे पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरशाद अली व महानगर अध्यक्ष सोनू लाला के नेतृत्व में धामी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पूर्व राज्यमंत्री रकित वालिया व ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा ने कहा कि नवोदय नगर में एक बच्चा अवैध खनन की भेंट चढ़ गया है। उस बच्चे की आत्मा की शांति के लिए हम सभी भगवान से प्रार्थना करते हैं। आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपनी सीट को बचाए रखने के…
देहरादून – सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का आपदा प्रबंधन प्रधिरण ने संज्ञान ले लिया और बांध टूटने की खबरों का खण्डन किया। इस वीडियो का हरिद्वार से कोई संबंध नहीं है और हरिद्वार में कोई भी बाढ़ जैसी स्तिथि नहीं है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है इसके संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने साफ किया है कि…… “संज्ञान में आया है कि रैणी गॉव, जनपद चमोली आपदा दिनांक 07 फरवरी, 2021 का एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिससे आम जन मानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो…
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार – देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हरिद्वार में लालढांग क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव हो गया है। लालढांग के डालूपुरी, चमरिया, कटेबड, नेपाली बस्ती, नयागांव और मौलापुरी समेत कई गांवों में और गांवों के आसपास बारिश का पानी घुस आया। लिहाजा इन गांवों से सटे खेत भी जलमग्न हो गए, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। रात एक बजे से शुरू हुई थी तेज बारिश, बिजली पानी हुआ गुल – ग्रामीणों ने बताया कि देर एक बजे से तेज बारिश पड़ने का सिलसिला शुरू हुआ और दोपहर तक बारिश ने…
हरिद्वार – मौसम विभाग द्वारा (आज और कल) यानि 6 व 7 जुलाई को जनपद में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए जनता से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों, बुजुर्गो, मवेशियों को नदी नालों के पास न ले जाएं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नदी-नालों व बिजली की लाइनों और खंभों से दूर रखने के प्रति सतर्कता बरतने के लिए कहा क्योंकि अप्रिय घटना से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। धीराज सिंह गर्ब्याल ने आईआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों…
