Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 31 अक्टूबर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में आयोजित होने वाली प्रमुख रैलियों और कार्यक्रमों से पहले नगर निगम हरिद्वार ने साफ-सफाई को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ठीक से साफ सफाई ने करने पर संबंधित कंपनी पर पचास हजार का जुर्माना लगाया है। बता दे कि निगम प्रशासन ने बीती रात बाजार क्षेत्र में विशेष सफाई एवं रात्रीकालीन कूड़ा कलेक्शन के निर्देश जारी किए थे, ताकि सुबह तक पूरे शहर में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। साथ ही यह भी आदेश था कि सुबह 6 बजे तक सभी कूड़ा वाहन फील्ड में सक्रिय हो जाएं।…
हरिद्वार, संवाददाता। कुंभ मेला के तहत हरिद्वार में बन रहे गंगा घाटों में दरार आने के मामले पर सरकार गंभीर है। बुधवार को सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं दर्जाधारी मंत्री ऋषि कंडवाल ने अमरापुर घाट सहित निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या घटिया सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऋषि कंडवाल ने कहा कि घाट निर्माण कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं, इसलिए गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमरापुर घाट का भी दौरा…
हरिद्वार, 28 अक्टूबर 2025। भारतीय जनता पार्टी, जिला हरिद्वार में संगठनात्मक मजबूती के लिए नए मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने यह घोषणा जिला प्रभारी अनिल गोयल एवं सह प्रभारी दीपक धमीजा की सहमति से की। आशुतोष शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन ही भाजपा की शक्ति है, और मंडल स्तर पर सशक्त टीम ही जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बनती है। उन्होंने बताया कि संगठन में अनुभव, समर्पण और कार्यशीलता को प्राथमिकता देते हुए हर मंडल में जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है। आशुतोष शर्मा ने उम्मीद…
झांसी, उत्तर प्रदेश। झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र के पुरा गांव में एक 12 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले साहिल यादव का शव सोमवार देर शाम उसके ही खेत पर बने भूसे के कमरे से बरामद हुआ। बच्चे का गला रेतकर हत्या की गई थी, जबकि कमरे में खून के निशान और एक खून से सना हंसिया मिला है। आरोप है कि बच्चे का प्राइवेट पार्ट भी काटा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मां-पिता अपने इकलौते बेटे की लाश देख बेसुध हो गए।…
रुड़की, 28 अक्तूबर। सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में महिला का पर्स लूटने के मामले में गिरफ्तार आरोपी जीआरपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं। दरअसल मार्च माह में सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहीं एक महिला का पर्स अज्ञात बदमाशों ने छीन लिया था। महिला की तहरीर पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान अमजद निवासी पाडली गुर्जर के रूप में की। इसके…
हरिद्वार, 28 अक्टूबर। हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों के आबादी वाले इलाकों में घुसने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार को लक्सर रेंज के रायपुर गांव में एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि करीब 15 फुट लंबे अजगर को ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में देखा, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर राजाजी टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में…
हरिद्वार, 27 अक्टूबर 2025। महापर्व छठ पूजा पर नगर निगम हरिद्वार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे शहर में युद्धस्तर पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की है। नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में घाटों से लेकर मुख्य मार्गों तक निगम की टीमें लगातार सफाई अभियान चला रही हैं।सोमवार सुबह से ही हर की पैड़ी, सुभाष घाट और संजय पुल क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान आईटीसी के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसका नेतृत्व उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, विशेष सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल और मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा ने किया। आईटीसी की ओर…
अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। लंबे समय से खनन चुगान के शुरू होने का इंतजार कर रहे स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर है। सोमवार को डीएफओ हरिद्वार स्वप्निल अनिरुद्ध ने रवासन नदी स्थित कटेबड़ निकासी गेट का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर वन विकास निगम द्वारा खनन चुगान कार्य औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दिया गया। डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने कहा कि खनन चुगान शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और राज्य सरकार को राजस्व का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब आमजन को खनन सामग्री की ऊंची कीमतों से राहत मिलेगी। उन्होंने…
हरिद्वार, 26 अक्टूबर। अर्मेद्धकुंभ मेला 2025 की तैयारियों के तहत गंगा किनारे बन रहे घाटों में दरारें आने से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभागों के बीच तकरार शुरू हो गई है। करोड़ों की लागत से बन रहे इन घाटों के निर्माण में तकनीकी खामियां सामने आने के बाद अब जांच और जवाबदेही की मांग उठ रही है। अर्द्धकुंभ के बजट से करीब दो किलोमीटर लंबे घाटों का निर्माण 42 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। दरारें दिखने के बाद मेला प्रशासन ने दावा किया है कि घाटों की मुख्य आधार संरचना पूरी तरह सुरक्षित है। अधिकारियों…
लक्सर (हरिद्वार), 26 अक्टूबर। हरिद्वार जिले के लक्सर में एक विवाहिता ने घरेलू हिंसा से परेशान होकर खुद को आग के हवाले कर लिया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और उसे देहरादून के हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला को संतान न होने के कारण ससुराल पक्ष के लोग लगातार ताने मारते और प्रताड़ित करते थे। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांच साल पहले हुई थी शादी, संतान न होने पर प्रताड़नाजानकारी के मुताबिक,…
