Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, संवाददाता। रविवार को हरिद्वार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली और दो दिन की चटख धूप के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया। सुबह होते ही शहर से लेकर देहात तक घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। सड़कों, गलियों और हाइवे पर कोहरे की सफेद चादर फैली रही, जिसके कारण आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। लोगों को घरों से निकलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के चलते हाइवे और अन्य मार्गों पर वाहन चालकों को दिन में ही हैडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। खासकर ग्रामीण इलाकों में तो हाइवे…
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की घोषणा के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इसी क्रम में देहरादून में प्रख्यात पर्यावरणविद और पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा वसंत विहार थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े कुछ अहम तथ्यों को दबाने और जांच की प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। शिकायत में कहा…
हरिद्वार, संवाददाता। भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर वायरल हुए ऑडियो के बाद सुरेश राठौर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून में चार मुकदमे दर्ज हैं। अब ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सुरेश राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। जिसमें आरोप है कि पूर्व विधायक एक परिचित की गाड़ी मांगकर ले गए थे, जिसे वापस मांगने पर उन्होंने गाली गलौज और…
उत्तरी हरिद्वार में खुले विद्युत बॉक्स से हादसों का डर, हटाए जाएं पुराने विद्युत पोल उत्तरी हरिद्वार में विद्युत लाइन तो अंडरग्राउंड कर दी गई लेकिन लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। कई जगहों पर सड़क पर बने विद्युत बॉक्स खुले पड़े हैं जिनसे हादसों का खतरा बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि अनियोजित तरीके से अंडरग्राउंड विद्युत लाइन डाली गई, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। अंडरग्राउंड विद्युत लाइन डालने के दस साल बाद भी लोगों को तारों के मकड़जाल से निजात नहीं मिली है। सड़कों पर आज भी विद्युत पोल खड़े हैं, जिन पर…
कोर्ट से राहत के बाद हरिद्वार पहुंचे पूर्व विधायक सुरेश राठौर, बोले– गोलू देवता करेंगे न्याय ऐंकर – बहादराबाद में दर्ज मुकदमे में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौर गुरुवार को अपने ज्वालापुर स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान राठौर ने कहा कि उन्हें न्याय की पूरी उम्मीद है और इसके लिए वे दो बार गोलू देवता के मंदिर भी जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गोलू देवता न्याय के देवता हैं और वही अब सच्चाई सामने लाएंगे। राठौर ने यह भी कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे भगवा वस्त्र धारण…
नई दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक वीडियो को लेकर भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया पर दुष्यंत गौतम का नाम जोड़कर प्रसारित किए जा रहे कंटेंट को 24 घंटे के भीतर हटाने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समयसीमा के भीतर यह सामग्री नहीं हटाई जाती है तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्वयं इसे हटाने के लिए बाध्य होंगे।मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की पीठ ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में इस तरह का कोई कंटेंट दोबारा…
हरिद्वार, संवाददाता। जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए एकम्स हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी आगे आई है। संस्था की ओर से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को जरूरतमंदों के लिए कंबलों का लॉट सौंपा गया। यह कंबल प्रशासन द्वारा चिन्हित असहाय, बेघर और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। एकम्स की ओर से अर्चना जैन ने जिलाधिकारी से व्यक्तिगत भेंट कर कंबल सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जिलाधिकारी को भेंट स्वरूप एक पौधा भी प्रदान किया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एकम्स के इस सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए कहा…
हरिद्वार, संवाददाता। बहादराबाद थाना पुलिस ने बहादराबाद स्थित पतंजलि रिसर्च सेंटर के पास सेल्समैन से हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम श्रवण गिरि पुत्र रमेश गिरि निवासी ग्राम दुगचाडा थाना देवबंद जिला सहारनपुर, हाल निवासी दौलतपुर बहादराबाद हरिद्वार और प्रणव पुत्र सुभाष सैनी निवासी ग्राम धनौरा थाना पिरान कलियर जिला सहारनपुर उ०प्र० हैं। आरोपियों के कब्जे से 04 लाख 06 हजार की नकदी, वारदात में प्रयुक्त चोरी की बाइक और तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया…
एंकर – हरिद्वार में ललताराव पुल के पास देर रात भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर सात दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक एक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही…
हरिद्वार, संवाददाता। दिल्ली की महिला को हरिद्वार लाकर किया दुष्कर्म, ताबीज दिलाकर बीमारी भगाने का दिया था झांसा। एक युवक ने दिल्ली निवासी एक महिला को ताबीज दिलाकर बीमारी दूर भगाने का झांसा दिया और हरिद्वार लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि उसे शराब पिलाकर कई बार दुष्कर्म किया और अब आरोपी उस पर पति को छोड़ने का दबाव बना रहा है। हालांकि महिला ने दिल्ली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन घटना स्थल हरिद्वार का होने के चलते ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने भी जीरो एफआईआर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर…
