Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»चैंपियन के बेटे पर कार्रवाई, डीएम मयूर दीक्षित ने निलंबित किए तीन असलहों के लाइसेंस, अधिकारी के बेटे को पीटने का आरोप
अपराध

चैंपियन के बेटे पर कार्रवाई, डीएम मयूर दीक्षित ने निलंबित किए तीन असलहों के लाइसेंस, अधिकारी के बेटे को पीटने का आरोप

News DeskBy News DeskNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव के बेटे के साथ मारपीट के मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे कुंवर दिव्य प्रताप सिंह पर लगातार कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। पहले देहरादून स्थित राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और अब जिला प्रशासन ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की है। मंगलवार हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिव्य प्रताप सिंह के तीन असलहों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

दरअसल बीते शुक्रवार रात को देहरादून में करीब साढ़े दस बजे पूर्व मुख्य सचिव के बेटे यशोवर्धन, दिलाराम चौक से साईं मंदिर की तरफ जा रहे थे। उस समय कार उनका ड्राइवर चला रहा था। जैसे ही वो पैसिफिक मॉल के पास पहुंचे तभी लैंड क्रूजर और उसके साथ एस्कार्ट में लगी बोलरो ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। सड़क पर उचित जगह नहीं दिखने पर वे कार को रास्ता नहीं दे पाए। इसके बाद दोनों कार सवारों ने तेजी से ओवरटेक करते हुए रास्ता घेरकर उनकी कार रुकवा ली। आरोप है कि चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह, गनर राजेश सिंह और अन्य लोगों ने यशोवर्धन और उनके ड्राइवर को कार से खींचकर बाहर निकाला और मारपीट करने लगे। आरोप है कि दिव्य प्रताप ने यशोवर्धन के ड्राइवर को भी पिस्टल दिखाकर धमकाया था। उतना ही नहीं डंडे और लात घूंसे भी चलाए गए थे। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें यशोवर्धन उनसे माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन दिव्य प्रताप सिंह ने उसकी एक नहीं सुनी और लगातार लात घूंसे चलाता रहा और नीचे बैठे हुए भी कई बार लात मारी। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। हमले के आरोप में घिरे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह पर पहले पुलिस ने और अब प्रशासन शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूर्व में पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया। वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुए मुकदमे में राजपुर थाना पुलिस ने सोमवार को चैंपियन के बेटे को नामजद किया और तीन नई धाराएं भी जोड़ीं। उसके बाद मंगलवार को हरिद्वार के जिलाधिकारी ने भी कार्रवाई की।

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि देहरादून से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दिव्य प्रताप सिंह के नाम तीन असलहे के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। सुनवाई के बाद असलहों को निरस्त किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

दिल्ली के बदमाशों से हरिद्वार पुलिस से मुठभेड़, एक को लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

October 7, 2026

हरिद्वार में हाईवे किनारे खड़े यात्रियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

October 6, 2026

ब्रह्मपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, लोगों ने किया हंगामा

October 6, 2026

खानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

October 4, 2026

बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर की थी हत्या, पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 30, 2026

पूर्व मेयर के पति अशोक शर्मा के होटल पर GST का छापा, जानिए क्या हुई कार्रवाई

September 29, 2026

हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ में मुदस्सिर के बाद दूसरी गिरफ्तारी

September 29, 2026

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026
इन्हें भी पढ़े-

सेक्टर 2 बैरियर के पास वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदे महिला- पुरुष, मौके पर ही मौत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड May 11, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार में रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई जब एक महिला और पुरुष…

भाई को बचाने के चक्कर में गंगनहर में बहीं दो नाबालिक बहनें, भाई को बचाया खुद हुईं लापता

April 27, 2025

शादी समारोह में ट्रक ने रौंदा, यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत दो की मौत

November 25, 2024

अमर बलिदानियों के लिए होगा सामूहिक श्राद्ध तर्पण – पंडित अधीर कौशिक

October 1, 2024
अन्य खबरें

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.