Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नई दिल्ली। एआई समिट 2026 से पूर्व नई दिल्ली स्थित डेनिश रेजिडेंसी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लोकतंत्र और शासन पर प्रभाव को लेकर उच्च स्तरीय रणनीतिक संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं केरल चुनाव प्रभारी रोहन सैगल ने भाग लिया। संवाद में देशभर के युवा राजनीतिक और नीति नेतृत्वकर्ताओं ने एआई के उभरते प्रभाव, वैश्विक तकनीकी नीति और लोकतांत्रिक ढांचे पर इसके असर पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की मेजबानी भारत में डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन, दूतावास के उप प्रमुख मार्टिन पीटरसन तथा डेनमार्क की टेक एम्बेसडर…
हरिद्वार, 19 फरवरी। श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने स्वर्ण समाज से यूजीसी के विरोध में 8 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। निकुंज विहार कालोनी ज्वालापुर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सरकार समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। यूजीसी जैसा काला कानून लागू कर सरकार ने स्वर्ण समाज के हितों पर कुठारघात करने का काम किया है। यूजीसी का दुरूपयोग कर स्वर्ण समाज के बच्चों को झूठे मामलों में फंसाया…
हरिद्वार, 18 फरवरी। हरिद्वार में अखंड परशुराम अखाड़े के नेतृत्व में सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी से जुड़े नए प्रावधानों के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना पीठाधीश्वर यति नरसिम्हानंद गिरी समेत सैकड़ों लोगों ने हाथों में मशाल लेकर खन्ना नगर से लेकर ऋषिकुल मैदान तक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कानून वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही आगामी आठ मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित सभा में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान भी किया। जुलूस के दौरान यति नरसिंहानंद गिरी ने आरोप लगाया कि…
हरिद्वार, 16 फरवरी। कांवड़ मेले के सफल समापन के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने शहर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य मेले के दौरान एकत्र हुए कचरे का त्वरित निस्तारण कर शहर को पुनः स्वच्छ, सुव्यवस्थित और पर्यावरणीय रूप से सुरक्षित बनाना रहा। इस अभियान में शांतिकुंज और पतंजलि सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे जनसहभागिता की प्रभावी मिसाल देखने को मिली। चमगादड़ टापू क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाते हुए करीब 200 स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया और कांवड़ यात्रियों द्वारा छोड़े गए अपशिष्ट को हटाया। इस क्षेत्र से…
उत्तराखंड। उत्तराखंड पुलिस विभाग में कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को देहरादून का एसएसपी बनाया गया है। उनकी जगह आईपीएस नवनीत सिंह को हरिद्वार जिले के कप्तान की जिम्मेदारी दी गई। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसटीएफ एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। उद्यमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा की जगह अजय गणपति कुमार को नया एसएसपी बनाया गया है। इसके अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।
उत्तराखंड, हल्द्वानी। शहर के गल्ला मंडी परिसर में युवक और युवती के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सुबह मंडी परिसर के अंदर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी और कोतवाली पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस टीम…
हरिद्वार, संवाददाता। शारदीय कांवड़ मेले में देश ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश से भी शिवभक्त गंगाजल गंगाजल और कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। नेपाल से कांवड़ियों का एक दल गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंचा। इस दल में करीब 800 कांवड़िए शामिल हैं। इन कांवड़ियों के दल में शामिल सदस्य हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर लंबी दूरी तय करके महाशिवरात्रि के पर्व पर नेपाल पहुंचते हैं। हरकी पैड़ी के गंगाजल से नेपाल के बारा जिले में स्थित सहसनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।धर्मनगरी हरिद्वार में शारदीय कांवड़ मेले का रंग चढ़ने लगा है। हरकी पैड़ी समेत…
कनखल में घर से थोड़ी दूरी पर झाड़ियों से बरामद हुआ किशोर का शव, दो दिनों से था लापता, हत्या की आशंका
हरिद्वार, संवाददाता। कनखल इंद्रा बस्ती में श्रीयंत्र मंदिर के पास एक नाबालिक बच्चे का शव मिलने से सनसनी मच गई। मृतक की पहचान 15 वर्षीय कुणाल सैनी पुत्र रोहताश सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बच्चे के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है और कुणाल के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक रोहताश सैनी मूलरूप से…
हरिद्वार, संवाददाता। नूरपुर पंजनहेड़ी गोलीकांड में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान और ग्राम प्रधान प्रदीप चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों व समर्थकों का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह से मुलाकात कर अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 28 जनवरी को ग्राम पंजनहेड़ी स्थित उषा टाउनशिप में हुए गोलीकांड में अमित चौहान के भाई सचिन चौहान और रिश्तेदार कृष्णपाल पर जानलेवा हमला किया गया था। मामले में नामजद कई आरोपी अब भी…
अनिल शर्मा, लालढांग। लालढांग रेंज में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जसपुर वन परिसर में बैठक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन एवं वन्यजीवों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जंगलों को आग से सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक सतर्कता और जनभागीदारी पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान गीता जोशी, बिजेन्द्र सिंह, आर.एस. मनराल और मीना बिंजोला सहित ग्रामीणों ने अपने विचार रखे और वन संरक्षण में सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में अनिल शर्मा, रविन्द्र सिंह, खीमानंद भट्ट, विक्रम सिंह, सरिता देवी और गुड्डी देवी समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। वन विभाग की…
