Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
उत्तराखंड। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा और भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। एक दिन पहले उन्होंने एक पोस्ट लिखी और उसमें 2016 स्टिंग प्रकरण का जिक्र किया। आज फिर से उन्होंने एक पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि ….. कल मैंने एक लंबी पोस्ट की उससे आप जुड़े, आपका धन्यवाद।मैं इस तथ्य को फिर दोहराना चाहता हूं कि #उत्तराखंड के अंदर दो व्यक्ति ऐसे हैं जिनके ऊपर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार कभी भी हाथ डालने की हिम्मत नहीं कर सकती है। इन दो लोगों के…
नई दिल्ली। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से दिल्ली आने वाली एक फ्लाइट ने सोमवार को ऐसा नजारा देखा, जिसने डॉक्टरों और सुरक्षा एजेंसियों तक को हैरान कर दिया। विमान के पहिए के पास बने व्हील वेल (Wheel Well) में छिपकर एक 13 वर्षीय अफगानी किशोर दिल्ली पहुंच गया।सूत्रों के मुताबिक, किशोर यात्रियों की गाड़ी के पीछे-पीछे काबुल एयरपोर्ट में घुस गया और विमान के पहियों के पास बने खाली हिस्से (व्हील वेल) में जाकर छिप गया। फ्लाइट टेकऑफ होते ही वह उसी जगह पर बैठा रहा।दिल्ली एयरपोर्ट पर जब विमान लैंड हुआ तो ग्राउंड स्टाफ ने बच्चे को देखा। तुरंत…
लक्सर, हरिद्वार, 22 सितंबर। बरसात के चलते लगातार वन्यजीव आबादी में घुस रहे हैं। लक्सर क्षेत्र के खेड़ी कला गांव में रविवार देर रात एक विशालकाय मगरमच्छ अचानक एक ग्रामीण के घर में घुस आया। अचानक घर में घुसे मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। Magarmach सभी सदस्य घर छोड़कर बाहर आ गए। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच इसकी सूचना वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वनकर्मी गुरजंट सिंह समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने…
उत्तराखंड। देहरादून में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय लिखित प्रतियोगी परीक्षा के दौरान पेपर लीक जैसी अफवाहों ने बड़ा मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र के कुछ स्क्रीनशॉट वायरल होने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तत्काल एसआईटी गठित किया। जांच में सामने आया कि पेपर शुरू होने से पहले किसी भी जिले से लीक होने की कोई सूचना नहीं थी, बल्कि परीक्षा समाप्त होने के बाद लगभग 1:30 बजे यह मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर प्रातः 11:35 बजे प्रश्नपत्र की तस्वीरें आउट होने के स्क्रीनशॉट वायरल किए…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्त नकल विरोधी कानून की नीति के तहत उत्तराखण्ड पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकल माफिया हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर लाखों रुपये की मांग कर रहे थे। Nakal mafiya अधिकारियों के मुताबिक 21 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा स्नातक स्तरीय पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जानी है। इस दौरान पुलिस और एसटीएफ को गोपनीय सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्व गिरोह…
हरिद्वार, संवाददाता। लक्सर क्षेत्र में लगातार मगरमच्छों की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को लक्सर वन विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे मगरमच्छों को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर सुरक्षित वास स्थल पर छोड़ा। महाराजपुर कला गांव में हड़कंप लक्सर क्षेत्र के महाराजपुर कला गांव की है। यहां जसवीर सिंह पुत्र शेर सिंह के घर के पास खेतों में एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। विशालकाय मगरमच्छ करीब ढाई कुंतल वजनी था। तत्काल इसकी सूचना लक्सर वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना पर गुरजंट सिंह और…
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर स्थित इंद्रलोक कॉलोनी में भाजपा नेता विकास तिवारी को उत्तराखंड प्रदेश मीडिया सह प्रभारी बनाए जाने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार जनपद भाजपा के आईटी संयोजक उमेश पाठक का भी अभिनंदन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व सैनिक तरुण शुक्ल ने किया, जबकि सह संयोजन की जिम्मेदारी रमेश पाण्डेय और हरिनारायण त्रिपाठी ने निभाई। शिव मंदिर प्रांगण में आरती, पूजन के बाद पुष्पगुच्छ, पटका और माल्यार्पण कर दोनों नेताओं का स्वागत किया गया। विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा मिशन 2027 को लेकर पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। हरिद्वार…
उत्तराखंड/ऋषिकेश। गुरुवार देर रात नीलकंठ मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। पर्यटकों से भरी एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व राहत दल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। तत्पश्चात एंबुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा सड़क के तीखे मोड़ पर हुआ। गाड़ी में सवार सभी लोग उत्तराखंड घूमने आए थे। घायलों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं।Neelkanth hadsa घायल यात्रियों की सूची इस प्रकार है – शिवम अग्रवाल (31 वर्ष), पुत्र स्व. श्री…
हरिद्वार, 18 सितंबर। क्षेत्र पंचायत लक्सर की बैठक गुरुवार को विकास खंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जल जीवन मिशन और खाद्य विभाग से संबंधित कई गंभीर मुद्दे उठाए। ग्राम प्रधान निहादपुर-सुठारी ने जल जीवन मिशन के तहत अधूरे कार्यों पर सवाल खड़े किए, वहीं खानपुर ब्रह्मपुर के ग्राम प्रधान ने पानी का प्रेसर कम होने की शिकायत की। इसी तरह मुंडाखेड़ा एथल के प्रधान व पंचायत सदस्य ने कार्य अधूरे छोड़ने और कनेक्शन पूरा न कराने पर नाराजगी जताई। इन शिकायतों पर मुख्य…
हरिद्वार, संवाददाता। खानपुर विधानसभा क्षेत्र को बृहस्पतिवार को सड़कों की बड़ी सौगात मिली। विधायक उमेश कुमार ने करीब 60 लाख रुपये की लागत से बनी नई सड़कों का लोकार्पण कराया। इस अवसर पर भंगेडी महावतपुर, विजयनगर और ढंढेरा क्षेत्रों में विधायक का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। Umesh Kumar विशेष बात यह रही कि विधायक उमेश कुमार ने स्वयं उद्घाटन न करते हुए परंपरा से हटकर स्थानीय महिलाओं, बच्चों और नागरिकों के हाथों से सड़कों का शुभारंभ कराया। उनका कहना था कि विकास कार्य जनता के लिए हैं, इसलिए उद्घाटन का अधिकार भी जनता…
