Author: News Desk

हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव के बेटे के साथ मारपीट के मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे कुंवर दिव्य प्रताप सिंह पर लगातार कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। पहले देहरादून स्थित राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और अब जिला प्रशासन ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की है। मंगलवार हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिव्य प्रताप सिंह के तीन असलहों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। दरअसल बीते शुक्रवार रात को देहरादून में करीब साढ़े दस बजे पूर्व मुख्य सचिव के बेटे यशोवर्धन, दिलाराम चौक से साईं मंदिर की तरफ जा…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने और लाइक और व्यूज के चक्कर में लोग धर्म और आस्था से खिलवाड़ करने लगे हैं। बिना तथ्यों के लोग भ्रामक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज बटोर रहे हैं। ताजा मामला, हरकी पैड़ी का है जहां एक सोशल मीडिया ब्लॉगर ने हवन कुंड की पूजन सामग्री को कूड़ा बता दिया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हरकी पैड़ी मुख्य घाट का एक वीडियो वायरल होने के बाद श्री गंगा सभा ने इसे भ्रामक वीडियो बताया और कहा कि बिना सच्चाई जाने आस्था से खिलवाड़ किया गया। वायरल वीडियो में यह…

Read More

ब्रेकिंग हरिद्वार। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने युवक पर झोंका फायर। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ युवक। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर किया रेफर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बालावाली तिराहे की घटना। लक्सर कोतवाली पुलिस फरार बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी। बताया जा रहा है कि चार युवकों ने देसी तमंचे से झोंका फायर।

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज भी धीरेन्द्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुए। शनिवार को वृंदावन में निकली यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज को पदयात्रा में देखकर धीरेन्द्र शास्त्री बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने ने जनसभा को संबोधित कर पदयात्रा को समाज जागरण का बड़ा आध्यात्मिक अभियान बताया। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा भक्ति, सेवा और संकल्प का अद्भुत संगम है। धर्म केवल मंदिरों तक सीमित नहीं है, बल्कि जन जन के बीच चलने वाले…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। नगर निगम हरिद्वार में एक बार फिर लापरवाही और अनियमितताओं का मामला सामने आया है। नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर वार्ड संख्या 35 में किए गए औचक निरीक्षण में कार्यप्रणाली में भारी गड़बड़ियां पकड़ी गईं। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कार्यवाहक सुपरवाइज़र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। नगर निगम अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं दर्ज कीं। सबसे पहले, वार्ड में तैनात दो महिला कर्मचारी निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिलीं, जबकि सुपरवाइज़र उन्हें नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित दिखा रहा था। यह शिकायत पहले से मिल रही…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। कनखल थाना पुलिस ने फुटबॉल ग्राउंड के पास हुए गोलीकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम भारत और ऋतिक हैं। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मामली विवाद के बाद सचिन नाम के युवक को गोली मार दी और फरार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल सचिन का हायर सेंटर में अस्पताल चल रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान एक महिला भी शामिल थी, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सचिन और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। बीते…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। सिडकुल क्षेत्र में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक सैनी है जो बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी ने बीती 11 सितंबर को नाबालिक लड़की का रास्ता रोककर अपहरण का प्रयास किया। इसके बाद उसका पीछा करते हुए छेड़खानी भी की। इतना ही नहीं आरोपी ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया और मुँह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से शिकायत मिलते ही इस मामले में तत्काल…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। जनसेवा केंद्रों पर लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिलेभर के जनसेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर हरिद्वार, लक्सर, भगवानपुर और रुड़की तहसीलों में तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान अधिकांश केंद्रों पर नियमों का खुला उल्लंघन और गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कई केंद्रों के लाइसेंस निरस्त और कई के पंजीकरण निलंबित कर दिए गए। हरिद्वार में भारी अनियमितताएं, कई लाइसेंस रद्द तहसीलदार सचिन कुमार ने हरिद्वार तहसील क्षेत्र के देवभूमि जनसेवा केंद्र गुजर धर्मशाला और…

Read More

हरिद्वार। माता-पिता की संपत्ति से कलयुगी बेटों को बाहर निकालने के आदेश- एसडीएम जितेंद्र कुमार की कोर्ट ने सुनवाई कर दस मामलों में दिया फैसला- कहा कि जिन बेटों ने मां-बाप को तिरस्कृत किया, उन्हें कोई नहीं है अधिकार हरिद्वार डेस्क। मां-बाप की संपत्ति पर हक जताने वाले दस कलयुगी बेटों को एसडीएम कोर्ट ने बुधवार को करारा झटका दिया है। कोर्ट ने सभी बेटों को अपने माता-पिता की संपत्ति से बाहर निकालने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश उन मामलों में दिए गए हैं, जिनमें बेटों ने न केवल माता-पिता के साथ अभद्रता की, बल्कि उन्हें घर से…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सानिध्य में हरिद्वार में 2027 का अर्द्धकुंभ दिव्य और भव्य होगा। मेले की जोर शोर से तैयारी चल रही है। हालांकि उन्होंने बताया कि अखाड़ा परिषद की कोई बैठक नहीं हुई है। गुरुवार को एक बैठक जूना अखाड़े में हुई थी और भैरव अष्टमी को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने कहा कि जब भी कुंभ की बैठक होती है तो मुख्यमंत्री के साथ होती है। उनकी मुख्यमंत्री से बात हुई थी कि बहुत…

Read More