Author: News Desk

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। थाना बहादराबाद पुलिस ने वेद सिटी ग्राम अहमदपुर स्थित एक किराए के मकान पर दबिश दी और पुलिस ने मौके से 350 लीटर कच्ची शराब बरामद की। साथ ही देशी शराब के खाली बोतले, एक गैस सिलेंडर और कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त कैमिकल के चार डब्बे भी बरामद किए। बहादराबाद थाने के नए थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा मुताबिक आरोपी किराए के मकान में कच्ची शराब का भंडारण कर रहे थे। शराब को देशी और…

Read More

हरिद्वार, 12 सितंबर। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों पर शिकंजा कसा है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान के मुताबिक 11 सितंबर को थाना क्षेत्र में की गई नियमित चैकिंग के दौरान राहुल पुत्र मुकेश, निवासी अग्रवाल कालोनी बाजार लक्सर को 315 बोर का एक तमंचा और एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था लेकिन उससे पहले ही…

Read More

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। एसीएमओ के ड्राइवर मुकेश पुजारी ने अपनी लिव-इन पार्टनर पिंकी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे रानीपुर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मुकेश भभूतावाला बाग का रहने वाला है और करीब 11 साल से शिवलोक कॉलोनी निवासी पिंकी के साथ रह रहा था। पिंकी यहां ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दोनों की आठ साल की बेटी भी है। वहीं, मुकेश की पहली पत्नी से उसके दो जवान बेटे…

Read More

हरिद्वार,10 सितंबर। आपदा की घड़ी में पंजाब के लोगों की मदद के लिए पार्षद और समाजसेवी भूपेंद्र कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई और हरिद्वार से राहत सामग्री लेकर बीती रात को पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाके में पहुंचे। भूपेंद्र कुमार ने पंजाब में जरूरतमंद लोगों को 200 राशन किट, पानी की बोतलें, दवाइयां, दलिया, छाते और अन्य जरूरी सामान वितरित किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि हरिद्वार जिला उनके साथ खड़ा है और आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब में आई आपदा ने वहां के किसानों और आम नागरिकों को गहरा नुकसान…

Read More

हरिद्वार। होटल संचालक के बेटे के अपहरण और हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 36 घंटे में सुलझा दी। वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि होटल संचालक का पुराना किराएदार और उसका साथी निकला। दोनों ने पैसों के लालच में पहले युवक की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया और इसके बाद मृतक के मोबाइल से परिजनों को 25 लाख की फिरौती की मांग की। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बेड़पुर कलियर निवासी होटल संचालक नसीर ने सात सितंबर को थाना कलियर में…

Read More

झबरेड़ा (हरिद्वार)। ग्राम शेरपुर खेलमऊ में खेत की डोल को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने आग का रूप ले लिया। सोमवार देर रात गांव के एक युवक ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर तीन कमरों में आग लगा दी। बंद घर में अचानक लगी आग से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच की तो परत-दर-परत साजिश का पर्दाफाश हुआ। थाना झबरेड़ा पुलिस के अनुसार, डायल 112 पर रात करीब एक बजे सूचना मिली कि…

Read More

हरिद्वार, 9 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी का सोमवार को ग्राम गाड़ोवाली पहुंचने पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। जनसभा को संबोधित करते हुए आशु चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। तब से पार्टी ने धीरे-धीरे भारतीय राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाई और आज भाजपा भारत ही नहीं, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है, जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार, 09 सितंबर। थाना श्यामपुर पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ताश के पत्ते और ₹49,200 नगद बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना श्यामपुर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार कांगड़ी क्षेत्र में लंबे समय से जुआ सट्टे की शिकायतें मिल रही थीं। सोमवार देर शाम चौकी प्रभारी चण्डीघाट उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान ग्राम कांगड़ी शेरा वाली मूर्ति के निकट नहर पटरी के जंगल…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग।हरिद्वार। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गैंडीखाता स्थित संधू पैलेस में मंगलवार को बैठक हुई। केंद्रीय ऑब्जर्वर जी. रुद्रा राजू ने बताया कि जिला और महानगर अध्यक्ष के चयन के लिए सभी अनुषांगिक संगठनों से रायशुमारी की जा रही है। इसके बाद छह नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय संगठन को भेजा जाएगा। कार्यक्रम में विधायक अनुपमा रावत ने दावा किया कि 2027 में हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस पिछली बार से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चुनावी मोड में हैं और घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को जनता…

Read More

रूड़की, 09 सितंबर। वन विभाग ने मंगलवार को रुड़की के खंजरपुर में छापा मारकर सांपों का बड़ा जखीरा बरामद किया। छापेमारी के दौरान मौके से 70 कोबरा और 16 रसल वाईपर प्रजाति के सांप मिले। दोनों प्रजातियां खतरनाक हैं और इनसे जहर एकत्रित किया जा रहा था।  जानकारी के मुताबिक यहां बिना अनुमति के एक सर्प विष संग्रहण केन्द्र चल रहा था। यह केन्द्र नितिन कुमार के नाम पर था और उसकी ओर से प्रतिनिधि विष्णु पकड़ा गया है। जांच में पता चला कि नितिन कुमार को पहले मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक द्वारा देहरादून से दिसंबर 2022 में एक साल की…

Read More