Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
उत्तराखंड। उत्तराखंड विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नैनीडांडा में तैनात चिकित्साधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर नर्सिंग अधिकारी का ट्रांसफर रुकवाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। विजिलेंस के अनुसार अदालीखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी का हाल ही में नैनीडांडा में स्थानांतरण हुआ था। नर्सिंग अधिकारी का आवास अदालीखाल क्षेत्र में होने से उन्हें प्रतिदिन नैनीडांडा आने-जाने में परेशानी हो रही थी। आरोप है कि इसी स्थिति का लाभ उठाते हुए नैनीडांडा में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने तैनाती अदालीखाल में ही बनाए रखने…
हरिद्वार। नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। पेट में दर्द की शिकायत पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां जांच में किशोरी के गर्भवती होने का पता चला। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार किशोरी ने बयान में कहा कि एक युवक पिछले कुछ समय से उसे धमकाकर शोषण कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर घटना की जानकारी किसी को न देने के लिए दबाव डाला। गर्भावस्था का पता चलने के…
देहरादून, संवाददाता। महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आज हरिद्वार दौरा है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनके आगमन पर ये रहेगा हरिद्वार का यातायात प्लानः- हरिद्वार का ट्रैफिक प्लान: 1.दिनांक 02.11.2025 को समय प्रातः 06ः00 बजे से हाईवे पर समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। 2-पतंजली विश्वविद्यालय मेन गेट से अन्दर परिसर तक समस्त वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। 3-ब्वाईज मैस बैरियर से कार्यक्रम स्थल की ओर समस्त वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। 4-कार्यक्रम में आये समस्त वीआईपी महानुभावों/प्रशासनिक अधिकारियों/पुलिस अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग आचार्यकुलम में रहेगी।…
हरिद्वार, संवाददाता। पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर फायरिंग और लूट की झूठी सूचना देना दो युवकों को भारी पड़ा। कोतवाली लक्सर पुलिस ने दोनों पर धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ₹10-10 हजार का चालान काट दिया। जांच में पता चला कि दोनों युवक शराब पी रहे थे और आपसी विवाद के बाद एक ने बदला लेने के लिए फर्जी सूचना दी थी। पुलिस ने मामले में सख्ती दिखाते हुए युवकों को सबक सिखाया। पुलिस के मुताबिक 31 अक्टूबर की रात ग्राम दाबकी महेश्वरी निवासी रजत ने 112 नंबर पर कॉल कर बताया कि उसके दोस्त ने…
हरिद्वार, संवाददाता। जीआरपी लक्सर ने पुलिस अभिरक्षा से फरार झपटमार अमजद उर्फ शहबाब पुत्र जाकिर हुसैन, निवासी तेलीवाला पाडली गुज्जर, थाना गंगनहर रुड़की (उम्र 31 वर्ष) को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रेन में बिजनौर निवासी यात्री का पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हुआ था। बीती 1 जून को सहारनपुर–मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में घटना हुई थी। पीड़ित की पत्नी का पर्स जिसमें नगदी, ज्वैलरी और दो मोबाइल थे, आरोपी ने इकबालपुर स्टेशन के पास छीन लिया। मुकदमा जीआरपी लक्सर में दर्ज हुआ और जांच में अमजद का नाम सामने आया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर गंगनहर…
हरिद्वार, 31 अक्टूबर। देवभूमि रजत उत्सव 2025 के अवसर पर हरिद्वार में मुख्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों और मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि यह रजत जयंती समारोह केवल उत्सव नहीं, बल्कि उत्तराखंड राज्य निर्माण हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों के प्रति भावांजलि अर्पित करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने कहा कि 2000 में नवगठित राज्य अनेक चुनौतियों और सीमित संसाधनों के साथ आगे बढ़ा था, लेकिन संघर्ष और जनविश्वास ने आज उत्तराखंड को विकास के नए मानकों तक पहुंचा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की पहचान केवल प्राकृतिक…
हरिद्वार, 31 अक्टूबर। उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के दूसरे दिन रोड़ी बेलवाला मैदान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह लोक-संस्कृति के रंग में रंगी दिखाई दी। देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत और लोकधुनों का अनोखा संगम तब देखने को मिला, जब मंच पर उत्तराखंड के सुर सम्राट, गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने अपनी धुनों से महफ़िल को ऊंचाई पर पहुंचा दिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक वाद्य-यंत्रों की प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसके बाद नेगी जैसे ही मंच पर आए, पूरा…
हरिद्वार, संवाददाता। मुल्तान सेवा समिति की ओर से आगामी रविवार 2 नवंबर को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। भीमगोडा स्थित श्री मुल्तान सेवा समिति धर्मशाला में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलने वाले इस शिविर में आंखों की जांच के साथ ही शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच भी की जाएगी। मौके पर चश्मों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा तथा जरूरतमंद मरीजों का ऑपरेशन भी कराया जाएगा। शिविर दिवंगत यदूराना देवी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली सरकार से मान्यता प्राप्त मुल्तान सेवा समिति आई केयर हॉस्पिटल, दिल्ली की ओर से विख्यात…
हरिद्वार, 31 अक्टूबर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में आयोजित होने वाली प्रमुख रैलियों और कार्यक्रमों से पहले नगर निगम हरिद्वार ने साफ-सफाई को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ठीक से साफ सफाई ने करने पर संबंधित कंपनी पर पचास हजार का जुर्माना लगाया है। बता दे कि निगम प्रशासन ने बीती रात बाजार क्षेत्र में विशेष सफाई एवं रात्रीकालीन कूड़ा कलेक्शन के निर्देश जारी किए थे, ताकि सुबह तक पूरे शहर में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। साथ ही यह भी आदेश था कि सुबह 6 बजे तक सभी कूड़ा वाहन फील्ड में सक्रिय हो जाएं।…
हरिद्वार, संवाददाता। कुंभ मेला के तहत हरिद्वार में बन रहे गंगा घाटों में दरार आने के मामले पर सरकार गंभीर है। बुधवार को सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं दर्जाधारी मंत्री ऋषि कंडवाल ने अमरापुर घाट सहित निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या घटिया सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऋषि कंडवाल ने कहा कि घाट निर्माण कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं, इसलिए गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमरापुर घाट का भी दौरा…
