Author: News Desk

हरिद्वार, संवाददाता । त्योहारों का सीजन नजदीक है। ऐसे में मिठाई और नमकीन बनाने में तेल का खूब इस्तेमाल होता है। लेकिन एक ही तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे दिल की बीमारियां, मोटापा और लीवर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। Khadya suraksh vibhag इसी खतरे को देखते हुए “ईट राइट इंडिया अभियान” के तहत हरिद्वार में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसमें मिठाई की दुकानों, नमकीन बनाने वाले कारोबारियों और बड़े स्तर पर तेल का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों को बताया जा रहा है कि बार-बार…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। गणेश चतुर्थी पर नगर निगम हरिद्वार ने मूर्ति विसर्जन के लिए दो सुरक्षित स्थल तय किए हैं। निगम प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि गंगा की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए विसर्जन केवल इन्हीं स्थानों पर किया जाए। इसके लिए बैरागी कैंप स्थित एल प्वाइंट धोबी घाट और पंतद्वीप पार्किंग गेट नंबर एक के सामने विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। Ganesh chaturthi मेयर किरण जैसल ने शहरवासियों से अपील की है कि गंगा संरक्षण के लिए नगर निगम का सहयोग करें और मूर्ति विसर्जन केवल चयनित घाटों पर ही करें। उन्होंने कहा कि एनजीटी, नई…

Read More

हरिद्वार, 04 सितम्बर। नगर निगम हरिद्वार की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवमूर्ति चौक से रेलवे स्टेशन तक स्ट्रीट लाइट पोलों पर अवैध रूप से लगाए गए डिश टीवी और इंटरनेट फाइबर के तारों को हटवा दिया। निगम की इस कार्यवाही से न सिर्फ मार्ग पर बिखरे तारों का जंजाल खत्म हुआ बल्कि सौंदर्यीकरण और सुरक्षा को भी मजबूती मिली। सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल ने बताया कि केबल ऑपरेटरों और इंटरनेट कंपनियों ने बिना अनुमति तारों को स्ट्रीट लाइट पोलों पर लटकाना शुरू कर दिया था। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही थी और हादसे की…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार जनपद में बिना मानकों के संचालित हो रही पैथोलॉजी लैब और अस्पतालों पर शिकंजा कसा। विभागीय टीमों ने 19 अस्पतालों व पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी कर 9 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान दो अल्ट्रासाउंड केंद्र सील किए गए, जबकि पांच लैब से मशीनें व अन्य सामान जब्त कर लिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध रूप से चल रहे अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है। सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि जिले में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई…

Read More

हरिद्वार, 03 सितंबर। हरिद्वार में गणेश विसर्जन के दौरान मंगलवार देर रात एक दुखद हादसा हो गया। कनखल क्षेत्र के राजघाट के पास रात के समय मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक गंगा में डूबकर लापता हो गया। 38 वर्षीय निखिल गुप्ता गंगा विसर्जन में शामिल हुआ था। विसर्जन के समय उसका संतुलन बिगड़ा और वो पानी की तेज धारा में बहता चला गया। Murti visarjan युवक के बहते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई। निखिल गुप्ता कनखल के संदेश नगर, परमधाम आश्रम के पास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अंधेरा होने की वजह से वो मिनटों…

Read More

हरिद्वार, 02 सितम्बर। भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। कठिन परिस्थितियों को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री ट्रैक्टर पर सवार होकर जलमग्न गांवों तक पहुंचे और प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है। प्रभावितों की सुरक्षा भोजन आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। Rojgar mela जिला सेवायोजन विभाग और मेधा फाउंडेशन की ओर से 12 सितम्बर को रोशनाबाद स्थित विशिष्ट राजकीय औद्योगिक संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिडकुल हरिद्वार की महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एकम्स ड्रग्स, गोल्ड प्लस ग्लास इण्डस्ट्रीज, हैवल्स इंडिया, किरबी बिल्डिंग सिस्टम, असाही इंडिया, विजय इलैक्ट्रिकल्स, लुनिनस पॉवर, पेनासोनिक, थैमिस मेडिकेयर, वी-मार्क, जीनस इनोवेशन, जीनस पॉवर, सी०एम०आर० ग्रीन टेक्नालॉजी, मकीनो ऑटोमोटिव तथा टोलमैन इंटरनेशनल इत्यादि सहित लगभग 15 कंपनियां भाग लेंगी। इन सभी कंपनियों में 500 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि आईटीआई शैक्षिक योग्यताधारक फिटर, इलैक्ट्रिशियन, वैल्डर,…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। पतंजलि योगपीठ ने देश के भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के इलाज की घोषणा की है। सोमवार को पतंजलि विश्वविद्यालय में भूतपर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के क्षेत्रीय निदेशक कर्नल जितेन्द्र कुमार और योगग्राम के सेवा प्रमुख स्वामी आर्यदेव ने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस अनुबंध के तहत 60 लाख भूतपूर्व सैनिक और उनके परिजनों पर योग, आयुर्वेद और नेचरोपैथी में होने वाले उपचार खर्च की कोई सीमा नहीं होगी और वे नि:शुल्क उपचार करा सकेंगे। भारतीय सेना के विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित और उत्तराखंड सब एरिया (जेओसी) के मेजर जनरल एमपीएस गिल और योगगुरु स्वामी…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। जनपद हरिद्वार में मौसम विभाग केंद्र की रेड अलर्ट चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए सोमवार, 1 सितम्बर को जिले के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने रविवार शाम 6 बजे जारी बुलेटिन में हरिद्वार जिले के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए कहीं कहीं अत्यंत भारी वर्षा और कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक तथा आकाशीय बिजली चमकने की संभावना…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। पुलिस ने शिवालिक नगर में बीएचईएल से सेवानिवृत्त कर्मचारी और प्रॉपर्टी डीलर के घर दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा कर दिया। प्रॉपर्टी विवाद से उपजे मनमुटाव में रची गई इस वारदात का मास्टरमाइंड निकला टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी अजीत। पुलिस ने उसे और उसके तीन साथियों को दबोच लिया। उनके कब्जे से लूट की गई नकदी, जेवरात और हथियार बरामद हुए हैं। मायापुर चौकी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बीती 26 अगस्त को शिवालिक नगर स्थित गुलबीर चौधरी के घर में घुसकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी पुत्री मोना चौधरी से…

Read More