Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

July 21, 2026

उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी का पहला सदस्यता अभियान, 500 से अधिक लोग हुए शामिल

July 19, 2026

विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका, भाजयुमो के युवा संवाद में बोले मंत्री मदन कौशिक

July 19, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचों और चाकुओं के साथ 06 आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से फैला रहे थे दहशत 
अपराध

लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचों और चाकुओं के साथ 06 आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से फैला रहे थे दहशत 

News DeskBy News DeskSeptember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

लक्सर, हरिद्वार। अपराध व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पिछले दो दिनों में लक्सर कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 06 युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और कई दिनों से क्षेत्र में दहशत फैला रहे थे। पुलिस ने सोमवार को अवैध तमंचे के साथ एक और अवैध चाकुओं के साथ दो आरोपी दबोचे। जबकि मंगलवार को अवैध तमंचे के साथ एक और अवैध चाकुओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए

पहली कार्रवाई – तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान रितिक पुत्र सुरेश चन्द निवासी पोडोवाली थाना खानपुर, हरिद्वार, उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

दूसरी कार्रवाई – दो संदिग्ध चाकू समेत गिरफ्तार

इसके अलावा पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को संदिग्ध हालात में पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से दो नाजायज चाकू बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों के नाम वंश कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी प्रतापपुर थाना लक्सर और आकाश कुमार उर्फ भोला पुत्र विक्रम सिंह निवासी लक्सर गांव वार्ड नंबर-1 हैं। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमे दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

तीसरी कार्रवाई – अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

कोतवाली लक्सर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान सीमली शिव मंदिर निवासी रितिक पुत्र जगवीर को एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पूर्व में भी आरोपी अपने साथियों के साथ लक्सर क्षेत्र में तमंचा लहराकर फायरिंग कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चौथी कार्रवाई – अवैध चाकुओं के साथ दो गिरफ्तार

इसी क्रम में लक्सर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो और संदिग्ध व्यक्तियों को अवैध चाकू के साथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवा कश्यप पुत्र बिजेंद्र निवासी भोगपुर और गौतम पुत्र चरण सिंह निवासी मोहल्ला कडच रामनगर सुल्तानपुर, लक्सर के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे। दोनों के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

“एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए हुए है। ऑपरेशन लगाम के तहत सभी थाना और कोतवाली स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। क्राइम कंट्रोल के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

July 21, 2026

लालढांग में हनुमान प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

July 19, 2026

रेड अलर्ट पर नगर निगम अलर्ट, जलभराव से निपटने की पूरी तैयारी, नगर आयुक्त ने बनाई रणनीति

July 19, 2026

युवती से मिलने हरिद्वार आए युवक की पिटाई, गले में पहनाया पट्टा, गैर समुदाय से जुड़ा है मामला

July 18, 2026

हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम कर रहे थे दोनों

July 18, 2026

काठा के जंगल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, जानिए मामला

July 18, 2026

गाजियाबाद में किसान के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, हाथ जोड़ती रही मां

July 18, 2026

खैर के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, भेजा जेल

July 16, 2026

चोरी के शक में युवक की भीड़ ने की पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

July 15, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

अपराध December 8, 2024

हरिद्वार। देर रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश…

खानपुर विधानसभा के लिए खुशखबरी, निर्माणधीन सिडकुल के लिए जारी हुआ बजट

July 3, 2024

दहशत: लक्सर में मगरमच्छ ने ग्रामीण पर किया हमला, चबा डाला हाथ, हायर सेंटर रेफर

June 14, 2025

कुंआ खेड़ा गांव से सटे गन्ने खेत में गुलदार का शव मिलने से सनसनी, जांच जुटा वन विभाग

January 16, 2026
अन्य खबरें

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

July 21, 2026

उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी का पहला सदस्यता अभियान, 500 से अधिक लोग हुए शामिल

July 19, 2026

विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका, भाजयुमो के युवा संवाद में बोले मंत्री मदन कौशिक

July 19, 2026

लालढांग में हनुमान प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

July 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,892 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.