Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 05 जुलाई। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गंगा नदी उफान पर बह रही है। मंगलवार सुबह भीमगोडा बैराज पर गंगा का जलस्तर 293 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर है। महज एक मीटर की बढ़ोतरी पर गंगा खतरे के निशान, 294 मीटर को पार कर जाएगी। ऐसे में गंगा से सटे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने सभी संवेदनशील इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है और बाढ़ चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण हरिद्वार सहित छह जिलों में मध्यम से भारी…
हरिद्वार, 04 अगस्त। हरिद्वार जिले में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 05 अगस्त को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश सरकारी, अर्द्धशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों पर भी लागू रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरिद्वार जनपद में 04 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट तथा 05 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना है। मानसून की गंभीरता और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय…
हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र स्थित मां गंगा मेटरनिटी एंड आई केयर हॉस्पिटल में रविवार को लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया। चंद घंटों के भीतर प्रसव के दौरान दो प्रसूताओं की मौत ने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जैसे ही मौतों की खबर परिजनों तक पहुंची, अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। गुस्साए परिजनों ने लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। घटना के बाद अस्पताल का डॉक्टर और तमाम स्टाफ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की लेकिन परिजनों के आक्रोश के आगे मौके…
रुड़की/हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने रुड़की में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए श्री निवास होटल पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कोतवाली रुड़की पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल से 8 महिलाओं और 5 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हरियाणा, असम, यूपी और दिल्ली से लाकर लड़कियों को किया जा रहा था सप्लाई मुख्य आरोपी राजा उर्फ रांझा और निक्की कल्लू उर्फ दीपक पिछले कई वर्षों से अंतरराज्यीय गिरोह बनाकर…
हरिद्वार, संवाददाता। सोशल मीडिया पर अश्लीलता, गाली-गलौच और समाज विरोधी वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रुड़की के पठानपुरा निवासी एक युवक अमजद को पुलिस ने फेसबुक और यूट्यूब पर भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ‘9211 Comedy Reels’ नाम से फेसबुक पेज और ‘Amjad 9211’ यूट्यूब चैनल चला रहा था, जो सभ्य समाज के लिए अश्लीलता का अड्डा बनता जा रहा था। इस प्रकरण को SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने खुद गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। SSP ने…
देहरादून, उत्तराखंड। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में युवाओं की नसों में जहर घोलने की साजिश को जीआरपी, एनसीबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ऐन वक्त पर नाकाम कर दिया। कप्तान तृप्ति भट्ट के कड़े नेतृत्व में जीआरपी देहरादून की टीम ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहे शातिर ‘बंटी-बबली’ को 100 ग्राम से अधिक अवैध स्मैक के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो इनके इरादे सुनकर टीम भी दंग रह गई। दोनों ने कबूला कि देहरादून आकर स्मैक बेचने और तस्करी से कमाई कर मौज-मस्ती करने का प्लान था। लेकिन तृप्ति…
हरिद्वार, 30 जुलाई। हरिद्वार में नशीली दवाओं की तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए ड्रग विभाग की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में पंजाब ड्रग विभाग और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम में हरिद्वार स्थित लूसेंट बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान लगभग 3.25 लाख ट्रामाडोल टैबलेट्स समेत भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की गईं। यह कार्रवाई पंजाब में ट्रामाडोल की बड़ी खेप पकड़ने के सुराग के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान लूसेंट बायोटेक के क्रय-विक्रय दस्तावेज़, इनवॉइस और एग्रीमेंट्स की गहन जांच की गई। जांच में कई अनियमितताएं पाई…
अनिल शर्मा, लालढांग श्यामपुर, हरिद्वार। चंडी देवी मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों पर आखिरकार पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर श्यामपुर पुलिस ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस, वन विभाग और मंदिर समिति की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि दुकानदारों ने तय सीमा लांघकर सामान फैला रखा था, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इससे पहले भी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था, लेकिन चेतावनी के बावजूद दुकानें दोबारा सजा…
हरिद्वार, 28 जुलाई। मनसा देवी मंदिर हादसे के बाद जहां एक ओर शहर में शोक की लहर थी, वहीं सोमवार से मंदिर में श्रद्धालुओं की चहलकदमी दोबारा लौटने लगी है। जिला प्रशासन और मंदिर समिति के लगातार प्रयासों के बाद श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया जा रहा है कि अब मंदिर में दर्शन पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित होंगे। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मृतक आश्रितों को पांच लाख और घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। साथ ही घायलों और मृतकों के परिजनों को घर तक पहुंचाने के लिए ट्रस्ट की ओर…
देहरादून। गलौबी क्षेत्र में सोमवार तड़के एक युवक के खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही SDRF, फायर सर्विस और जिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह करीब 4:16 बजे कंट्रोल रूम CCR देहरादून को सूचना मिली कि कोलू खेत से एक किलोमीटर आगे गलौबी नामक स्थान पर एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। घटनास्थल पर पहले से मौजूद फायर सर्विस और जिला पुलिस ने SDRF टीम की मदद मांगी। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए SDRF…
