Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»लगातार बारिश से उफान पर बह रही गंगा, चेतावनी स्तर पर पहुंचा जलस्तर, निचले इलाकों में अलर्ट जारी
उत्तराखंड

लगातार बारिश से उफान पर बह रही गंगा, चेतावनी स्तर पर पहुंचा जलस्तर, निचले इलाकों में अलर्ट जारी

News DeskBy News DeskAugust 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 05 जुलाई। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गंगा नदी उफान पर बह रही है। मंगलवार सुबह भीमगोडा बैराज पर गंगा का जलस्तर 293 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर है। महज एक मीटर की बढ़ोतरी पर गंगा खतरे के निशान, 294 मीटर को पार कर जाएगी। ऐसे में गंगा से सटे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने सभी संवेदनशील इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है और बाढ़ चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण हरिद्वार सहित छह जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने टिहरी, देहरादून, पौड़ी और बागेश्वर के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। जबकि हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को पत्र भेजकर सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

हरिद्वार जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों पर भी दिख रहा है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और मंगलवार सुबह यह चेतावनी स्तर 293 मीटर पर पहुंच गया। यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया है और सभी आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

सिंचाई विभाग के अधिकारी भी गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यूपी सिंचाई विभाग के जेई हरीश वर्मा ने बताया कि हर घंटे जलस्तर की स्थिति अपडेट की जा रही है। गंगा किनारे बसे निचले इलाकों में स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

उधर, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने सभी आपदा प्रबंधन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों को तैयार रखें। SDRF और NDRF की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है। हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित भी विभिन्न माध्यमों से नदियों के जल स्तर, वर्षा, जल भराव आदि से संबंधित पल–पल की जानकारियां ले रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को दिए फील्ड में बने रहने के निर्देश दिए हैं। स्थापित बाढ़ चौकियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देने के साथ ही लोगों से नदी तटीय इलाकों से दूर रहने व निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की है।

गौरतलब है कि हरिद्वार में गंगा का चेतावनी स्तर 293 मीटर और खतरे का निशान 294 मीटर निर्धारित है। बीते वर्षों के अनुभव को देखते हुए प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद नजर आ रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026

लालढांग में कृषि संवाद कार्यक्रम, वैज्ञानिकों ने एससी और एसटी किसानों को बताए आधुनिक खेती के गुर

June 16, 2026

75 लाख की भीड़ के बाद सुबह 4 बजे तक चमके गंगा घाट, नगर आयुक्त ने रात 2 बजे परखी व्यवस्थाएं

June 16, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार में 10 कलयुगी बेटो ने छोड़े बुढ़े मां बाप, कोर्ट ने संपत्ति से बाहर निकालने के आदेश दिए

वायरल November 13, 2025

हरिद्वार। माता-पिता की संपत्ति से कलयुगी बेटों को बाहर निकालने के आदेश- एसडीएम जितेंद्र कुमार…

उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, कई लोग लापता, सीएम धामी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

June 29, 2025

उमेश कुमार कार्यालय फायरिंग प्रकरण, लापरवाही बरतने पर दो पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

March 1, 2025

भाजपा विधायक आदेश चौहान को एक साल की सजा, CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, सजा में पांच अन्य नाम भी शामिल

May 26, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.