Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, संवाददाता। शुक्रवार को कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार में एक बड़ी प्रशासनिक चुनौती सामने आ गई जब सीसीआर से ललतारो पुल के बीच रोड़ीबेलवाला में कांवड़ पटरी की सड़क अचानक धंस गई। शिवभक्तों की सुगम यात्रा के संकल्प को साकार करने के लिए मौके पर खुद हरिद्वार-ऋषिकेश विकास प्राधिकरण यानी एचआरडीए के उपाध्यक्ष एवं आईएएस अधिकारी अंशुल सिंह मौके पर दिनभर डटे रहे। उनकी निगरानी में सभी जल संस्थान और पीडब्ल्यूडी समेत सभी विभागों ने तालमेल के साथ काम किया। दिनभर की अथक मेहनत के बाद रात आठ बजे तक तक मार्ग को फिर से चालू कर दिया गया।…
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ियों से सहनशील व्यवहार करने की अपील की है। बृहस्पतिवार को हरिद्वार दौरे पर रहे मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों के स्वागत के बाद ओम घाट पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में प्रतिभागी किया। मंच से दी जा रही भगवान शिव के भजन की प्रस्तुतियों के बीच मुख्यमंत्री भी भजनों की धुन में मगन नजर आए। कांवड़ मेले के बीच हंगामे और उपद्रव की घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा कि भगवान शिव ने सबके कल्याण के लिए हलाहल यानी विष पी लिया था, और उसके बाद वो नीलकंठ हो…
हरिद्वार, 17 जुलाई। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा के दौरान बुधवार को एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओम पुल के निकट गंगा घाट पर पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर उनका स्वागत किया। इसके बाद हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर भावपूर्ण सम्मान भी अर्पित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे शिवभक्तों के चरण धोने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला।” इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गंगा सभा एवं भारतीय नदी परिषद के तत्वावधान में गंगा तट पर 251 फीट…
हरिद्वार। हरिद्वार की पथरी थाना पुलिस ने रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा कर दिया। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी पत्नी रीना और उसके प्रेमी सलेक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही पथरी थाना क्षेत्र के अम्बुवाला गांव के निवासी हैं। आम के बाग से बरामद हुआ था शव थाना पथरी क्षेत्र में बीती 14 जुलाई को आम के बाग़ में एक शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पड़ताल की तो मृतक की पहचान इ-रिक्शा चालक प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी अंबुवाला थाना पथरी…
हरिद्वार। एक पिता की टूटती उम्मीदें, एक वीडियो कॉल पर बहती गंगा और पीछे दिखती काली-सफेद टाइले। इसी एक संकेत ने बचा ली एक जान। हरिद्वार पुलिस की सतर्कता और टीमवर्क की बदौलत एक परिवार टूटा नहीं जुड़ गया। बेटे ने हरकी पैड़ी आकर पिता को वीडियो कॉल की और कहने लगा ….. “मैं हर की पैड़ी पर हूं… अब जीने का कोई मतलब नहीं” सोमवार शाम को देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने हरिद्वार कंट्रोल रूम में घबराहट भरे स्वर में सूचना दी कि मेरा बेटा वीडियो कॉल पर कह रहा है कि वह हर की पैड़ी पर आत्महत्या करने…
हरिद्वार। सावन माह में कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में शिवभक्तों की सेवा और सम्मान का सिलसिला जारी है। बुधवार को हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बहादराबाद के समीप भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। उन्होंने श्रद्धालु शिवभक्तों को फल और पेयजल भी वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी शिवभक्तों का स्वागत कर पुण्य अर्जित किया। सेवा शिविर में पेयजल, फल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई थी। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए…
लक्सर, हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे के साथ घिनौनी हरकत कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को कांगड़ा जिले से धर दबोचा गया। पुलिस के मुताबिक बीती 27 मई को एक महिला ने लक्सर कोतवाली में तहरीर दी थी, जिसमें उसके नाबालिग बेटे के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। तहरीर में गांव के ही एक व्यक्ति का नाम सामने आया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मुकदमा…
हरिद्वार, संवाददाता। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के जन्मदिवस के अवसर पर कांवड़ यात्रा की पावन बेला में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदेश के राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि के नेतृत्व में कांवड़ियों के लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। ऋषिकुल क्षेत्र के पास होटल पार्क ग्रैंड के निकट आयोजित भंडारे में हजारों की संख्या में गंगाजल लेकर जा रहे शिवभक्तों को फल, मिठाई और भोजन का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान शिवभक्तों ने प्रसाद पाकर आयोजकों…
हरिद्वार। धर्मनगरी में कांवड़ मेला अपने चरम पर है। लाखों शिवभक्त हरिद्वार में गंगाजल लेने के लिए जुटे हुए हैं। इसी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर नशा तस्कर भी सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन जीआरपी की सतर्कता के आगे उनकी एक नहीं चल रही।रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर जीआरपी पुलिस ने एक शातिर तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दिल्ली से हरिद्वार आया यह तस्कर कांवड़ यात्रा में आए श्रद्धालुओं को स्मैक बेचकर मोटी कमाई की फिराक में था। आरोपी के पास से 4.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।कांवड़ मेले में रेलवे स्टेशन पर जीआरपी द्वारा लगातार चेकिंग की जा…
लक्सर, हरिद्वार। लक्सर तहसील क्षेत्र के टांडा महतौली गांव में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों में एक 15 फुट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेत में काम कर रहे किसानों ने अजगर को देखा तो घबरा गए और तुरंत गांव में इसकी सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर…
