Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»कप्तान तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में जीआरपी ने दबोचा स्मैक तस्कर, कांवड़ मेले में घोलने आया था ज़हर
अपराध

कप्तान तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में जीआरपी ने दबोचा स्मैक तस्कर, कांवड़ मेले में घोलने आया था ज़हर

News DeskBy News DeskJuly 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। धर्मनगरी में कांवड़ मेला अपने चरम पर है। लाखों शिवभक्त हरिद्वार में गंगाजल लेने के लिए जुटे हुए हैं। इसी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर नशा तस्कर भी सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन जीआरपी की सतर्कता के आगे उनकी एक नहीं चल रही।
रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर जीआरपी पुलिस ने एक शातिर तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दिल्ली से हरिद्वार आया यह तस्कर कांवड़ यात्रा में आए श्रद्धालुओं को स्मैक बेचकर मोटी कमाई की फिराक में था। आरोपी के पास से 4.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।कांवड़ मेले में रेलवे स्टेशन पर जीआरपी द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जीआरपी की तत्पर टीम ने थोड़ी दूर पर उसे घेर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रोशन पुत्र मातादीन निवासी झुग्गी, डेयरी वाला बाग, पश्चिम बिहार, दिल्ली (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 4.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसे लेकर वह कांवड़ मेले में खपाने की फिराक में था। उसके खिलाफ थाना जीआरपी हरिद्वार में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

दिल्ली के कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

जीआरपी जांच में सामने आया कि आरोपी रोशन एक आदतन अपराधी है। दिल्ली के कई थानों में उसके खिलाफ लगभग दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। वह 9वीं फेल है और खुद भी नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए वह चोरी-चकारी और स्मैक तस्करी जैसे अपराध करता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इतनी चालाकी से काम करता है कि अक्सर पकड़ में नहीं आता, लेकिन इस बार हरिद्वार में जीआरपी की सतर्क निगाहों ने उसे धर दबोचा।

कांवड़ियों को बेचने आया था स्मैक

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पता था कि कांवड़ मेले में भारी भीड़ रहती है, ऐसे में वह यहां आकर महंगी कीमतों पर स्मैक बेचने की योजना बना रहा था। उसका इरादा था कि तीर्थनगरी में भोलेभक्तों के बीच नशा बेचकर बढ़िया कमाई की जाए, लेकिन इससे पहले ही जीआरपी ने उसे पकड़ लिया।

कप्तान तृप्ति भट्ट ने की पुलिस टीम की सराहना

कांवड़ मेले के दौरान अपराधियों की धरपकड़ को लेकर सख्त जीआरपी कप्तान तृप्ति भट्ट ने इस सफलता पर पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि “स्मैक घातक नशा है, जो भी इसकी तस्करी करता पकड़ा जाएगा, जेल भेजा जाएगा।”

इस कार्रवाई में जीआरपी की निम्न टीम शामिल रही:

इंस्पेक्टर ममता गोला, उप निरीक्षक अनुज सिंह, हेड कांस्टेबल पृथ्वी नेगी, कांस्टेबल खलील जावेद, कांस्टेबल जयपाल सैनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

आरक्षण की अंतिम सूची जारी, लक्सर और इस नगर निगम पर बदले समीकरण

उत्तराखंड December 23, 2024

देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की अंतिम सूची आज जारी…

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अंबेडकर पार्क में गौशाला को लेकर धरना समाप्त, अब वार्ड 6 में बनेगी गौशाला, चेयरमैन और विधायक ने कराया धरना समाप्त

May 30, 2025

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 2025
अन्य खबरें

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.