Author: News Desk

हरिद्वार, 29 अगस्त। हरिद्वार शहर में गुरुवार देर रात से शुरू हुई मूसलधार बारिश के चलते जगह जगह जलभराव हो गया। जलभराव से जहां परेशानी बढ़ाई वहीं नगर निगम की टीम ने तत्परता ने राहत दिलाई। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर मुख्य नगर आयुक्त के नेतृत्व में बारिश के बीच ही नगर निगम की टीम ने मोर्चा संभाला और 60 कर्मचारियों की अलग अलग टीम बनाकर जलभराव वाले क्षेत्रों में भेजी गई। खुद नगर आयुक्त नंदन कुमार भी सबसे प्रभावित भगत सिंह चौक और चंद्राचार्य चौक पहुंचे। सक्शन टैंक की मदद से पानी की निकासी कराई। लगातार और तेज…

Read More

हरिद्वार, 29 अगस्त। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट को देखते हुए हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय प्रबंधन ऑनलाइन कक्षाएं चला सकते हैं। तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 29 अगस्त 2025 की सुबह 6:13 बजे से 9:08 बजे तक अगले तीन घंटे के भीतर हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर…

Read More

हरिद्वार, 29 अगस्त। हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के होटल सिगनेचर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पंजाब के भटिंडा में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर मोहित कासनिया ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहित कासनिया 26 अगस्त से लापता थे और गुरुवार सुबह हरिद्वार आए थे। पुलिस ने बताया कि मोहित कासनिया ने होटल में कमरा लिया और कुछ ही मिनटों बाद कमरे से धुआं निकलने लगा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। पुलिस को…

Read More

हरिद्वार। लंबे इंतज़ार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार को नया प्राचार्य मिल गया है। प्रदेश के वरिष्ठ और अनुभवी चिकित्सक प्रो. डॉ. चंद्र मोहन सिंह रावत ने मंगलवार को प्राचार्य पद का कार्यभार संभाल लिया। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के विकास को लेकर नई उम्मीदें जग गई हैं। डॉ. रावत का नाम उत्तराखंड की चिकित्सा शिक्षा में एक बड़े अनुभव और उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। वह इससे पहले वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) और सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में बतौर प्राचार्य 12 साल से अधिक समय तक सेवाएं दे…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। हरिद्वार में लगातार जंगली हाथी आबादी में घुस रहे हैं। रात करीब साढ़े आठ बजे लालढांग-गैंडीखाता मार्ग पर तीन हाथियों के आ जाने से यातायात प्रभावित हो गया। हाथियों के सड़क पर खड़े होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब बीस मिनट तक मार्ग पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। हाथियों में एक बच्चा भी शामिल था। हाथियों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी अचानक सड़क पर आ खड़े हुए। कुछ देर खड़े रहने के बाद वे धीरे-धीरे आगे बढ़े और फिर…

Read More

हरिद्वार। शिवडेल पब्लिक स्कूल कनखल में चल रही स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के वन एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार के सचिव संजय चौहान ने बताया कि इस बार का ऑल ओवर चैंपियन देहरादून की टीम बनी।बालक वर्ग के फाइनल में देहरादून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टिहरी को 57-45 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं बालिका वर्ग में भी देहरादून की खिलाड़ी पूरी…

Read More

हरिद्वार, 24 अगस्त। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में समाजसेवियों और अखाड़े के पदाधिकारियों ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शिवराम हरी राजगुरु की जन्म जयंती पर मित्तल धाम घाट पर मां गंगा में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीदों को नमन किया। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि देश के अमर बलिदानी राजगुरु ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी का बिगुल बजाया। उनके जीवन से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। राजगुरु प्रमुख क्रांतिकारी थे। उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उनके बलिदानों को हमेशा…

Read More

हरिद्वार, 23 अगस्त। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी समेत सभी बरसाती नदियां उफान पर बह रही हैं। हरिद्वार में भीमगोड़ा बैराज पर गंगा नदी 293.40 मीटर पर बह रही है जो खतरे के निशान से महज 60 सेमी दूर है। वहीं लक्सर क्षेत्र में गंगा और सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है। सोलानी नदी का पानी भी लगातार बढ़ रहा है और कुँवाखेड़ा गांव के खेतों तक सोलानी पहुँच गया है। गांव के किसान…

Read More

हरिद्वार। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम रांघढ़वाला में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक पिता ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता और उसके 35 वर्षीय बेटे सन्नी के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी कलह ने शनिवार को खूनखराबे का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने नुकीले हथियार से सन्नी के सीने पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। तीन बच्चों के पिता सन्नी की अचानक हुई मौत से गांव…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठी बेरी के अंतर्गत मीठी बेरी गांव में शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। हमले के दौरान ग्रामीण की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो गुलदार अपने शावकों समेत जंगल की ओर भाग गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े छह बजे अच्छर सिंह (पुत्र सज्जन सिंह) अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में शावकों के साथ मौजूद गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में अच्छर सिंह के पीठ पर गुलदार ने पंजा मार दिया और वो घायल…

Read More