Author: News Desk

अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। जिले में पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हाल ही में कई थाना और कोतवाली प्रभारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में श्यामपुर थाने की कमान अब मनोज शर्मा को सौंपी गई है। सोमवार को उन्होंने विधिवत रूप से चार्ज ग्रहण किया। नये थाना प्रभारी के रूप में चार्ज लेते ही मनोज शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को निष्पक्ष व त्वरित पुलिसिंग उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने टीमवर्क के जरिए अपराध पर अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प जताया। वहीं, श्यामपुर के पूर्व…

Read More

हरिद्वार, 8 सितंबर। हरिद्वार-दून रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। भीमगोड़ा काली मंदिर टनल के पास शिवालिक पर्वतमाला से अचानक भारी मलबा, बोल्डर और पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गए। हादसे में ट्रैक की लोहे की जालियां टूट गईं और ओवरहेड एक्सटेंशन वायर भी क्षतिग्रस्त हो गई। Railway track घटना सुबह करीब 6:40 बजे हुई, जिसके बाद हरिद्वार-देहरादून और हरिद्वार-ऋषिकेश रेल मार्ग पूरी तरह ठप हो गया। करीब 12 घंटे तक रेलवे ट्रैक बंद रहा। इस दौरान 19 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ, जिनमें 6 ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा। कई ट्रेनों को हरिद्वार या ज्वालापुर स्टेशन…

Read More

हरिद्वार, 8 सितंबर। हरिद्वार में काली मंदिर के पास पहाड़ी से भू स्खलन हो गया है। पहाड़ी से रेलवे ट्रैक पर मलबा गिर गया है। लोहे की जालियों को तोड़ते हुए बड़े बड़े पत्थर रेलवे ट्रैक पर जमा हो गया है। पत्थर  गिरने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। सुरक्षा के चलते रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह ही यह भू स्खलन हुआ जिससे रेल यातायात प्रभावित हो गया है। कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर मालवा आया था। इस घटना के बाद हरिद्वार-देहरादून और हरिद्वार-ऋषिकेश…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। राज्य गठन को 25 वर्ष बीतने के बाद भी लालढांग-चिल्लरखाल मोटरमार्ग का डामरीकरण न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को कैंडल मार्च निकाला। ग्रामीणों ने नया गांव तिराहे से लेकर लालढांग गांधी चौक तक हाथों में मोमबत्तियां लेकर “एक ही लक्ष्य, एक ही नारा लालढांग-चिल्लरखाल मोटरमार्ग बनाओ हमारा, रोड नहीं तो वोट नहीं जैसे नारे लगाए।  गांधी चौक पर हुई सभा को संबोधित करते हुए कंडी रोड संघर्ष समिति के संयोजक कीर्ति मोहन द्विवेदी ने कहा कि 20 नवंबर 2008 को सड़क निर्माण का शासनादेश तत्कालीन सचिव अनूप बधावन द्वारा जारी हुआ था। लेकिन 17…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत के बाद जमकर हंगामा खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों और सहयोगियों ने रानीपुर मोड़ स्थित डॉक्टर के घर में चल रहे निजी अस्पताल पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, सिडकुल स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के कर्मचारी 38 वर्षीय श्रीचंद शर्मा का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि  डॉक्टर संतोष विरमानी ने कम खर्च का झांसा देकर उन्हें मरीज को अपने निजी अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा। वहां हाथ में चोट का ऑपरेशन होना था, लेकिन शुक्रवार देर…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा कई थाना अध्यक्षों और कोतवाली प्रभारियों की कुर्सियां बदल गई हैं। अमरजीत सिंह को कोतवाली ज्वालापुर से हटाकर कोतवाली मंगलौर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं कुन्दन सिंह राणा को पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। शांति कुमार को कोतवाली मंगलौर से स्थानांतरित कर कोतवाली रानीपुर भेजा गया है। कमल मोहन भण्डारी को कोतवाली रानीपुर से हटाकर हाईकोर्ट/शि.प्र. एवं अन्य सैल का प्रभारी बनाया गया है। मनीष उपाध्याय को हाईकोर्ट/शि.प्र. एवं अन्य सैल से हटाकर…

Read More

हरिद्वार, 06 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति उपरांत, जिला हरिद्वार की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। पार्टी ने इस कार्यकारिणी में कई पुराने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जिन कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया है उनकी सूची इस प्रकार है ….. जिला उपाध्यक्ष – लव शर्मा जिला उपाध्यक्ष – आशु चौधरी जिला उपाध्यक्ष – निपेन्द्र चौधरी जिला उपाध्यक्ष – तरूण नैय्यर जिला उपाध्यक्ष – सीमा चौहान जिला उपाध्यक्ष – संदीप अग्रवाल जिला महामंत्री – संजीव चौधरी जिला महामंत्री – हीरा सिंह बिष्ट जिला मंत्री – अमरीश सैनी जिला मंत्री…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार, 05 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में श्यामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को दबोचकर उसके पास से 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नदीम है जिसने वकील नाम के आरोपी से स्मैक खरीदी थी।  पुलिस के मुताबिक, 04 सितंबर को नियमित गश्त और चेकिंग के दौरान चौकी चण्डीघाट क्षेत्र के अंतर्गत चिल्ला रोड फॉरेस्ट चेक पोस्ट के पास पुल पर एक संदिग्ध को रोका गया। पूछताछ और तलाशी…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता । त्योहारों का सीजन नजदीक है। ऐसे में मिठाई और नमकीन बनाने में तेल का खूब इस्तेमाल होता है। लेकिन एक ही तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे दिल की बीमारियां, मोटापा और लीवर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। Khadya suraksh vibhag इसी खतरे को देखते हुए “ईट राइट इंडिया अभियान” के तहत हरिद्वार में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसमें मिठाई की दुकानों, नमकीन बनाने वाले कारोबारियों और बड़े स्तर पर तेल का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों को बताया जा रहा है कि बार-बार…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। गणेश चतुर्थी पर नगर निगम हरिद्वार ने मूर्ति विसर्जन के लिए दो सुरक्षित स्थल तय किए हैं। निगम प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि गंगा की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए विसर्जन केवल इन्हीं स्थानों पर किया जाए। इसके लिए बैरागी कैंप स्थित एल प्वाइंट धोबी घाट और पंतद्वीप पार्किंग गेट नंबर एक के सामने विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। Ganesh chaturthi मेयर किरण जैसल ने शहरवासियों से अपील की है कि गंगा संरक्षण के लिए नगर निगम का सहयोग करें और मूर्ति विसर्जन केवल चयनित घाटों पर ही करें। उन्होंने कहा कि एनजीटी, नई…

Read More