Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»UKSSSC पेपर लीक मामला: हरिद्वार से जुड़े हैं तार, बॉबी पंवार पर भी गंभीर आरोप
अपराध

UKSSSC पेपर लीक मामला: हरिद्वार से जुड़े हैं तार, बॉबी पंवार पर भी गंभीर आरोप

News DeskBy News DeskSeptember 21, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

उत्तराखंड। देहरादून में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय लिखित प्रतियोगी परीक्षा के दौरान पेपर लीक जैसी अफवाहों ने बड़ा मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र के कुछ स्क्रीनशॉट वायरल होने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तत्काल एसआईटी गठित किया। जांच में सामने आया कि पेपर शुरू होने से पहले किसी भी जिले से लीक होने की कोई सूचना नहीं थी, बल्कि परीक्षा समाप्त होने के बाद लगभग 1:30 बजे यह मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर प्रातः 11:35 बजे प्रश्नपत्र की तस्वीरें आउट होने के स्क्रीनशॉट वायरल किए गए थे। जांच में पता चला कि यह फोटो सबसे पहले सुमन, जो टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर स्थित अमरोड़ा डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, तक पहुँचे। पूछताछ में सुमन ने बताया कि प्रश्नपत्र की फोटो उन्हें खालिद मलिक ने भेजी थी। खालिद मलिक, जो पहले सीपीडब्ल्यूडी में संविदा जूनियर इंजीनियर रहे हैं और हरिद्वार के रहने वाले हैं, ने अपने नंबर से सुमन को यह तस्वीर भेजते हुए कहा था कि वह व्यस्त हैं और उनकी बहन को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए इन प्रश्नों के उत्तर चाहिए। सुमन ने फोटो के आधार पर उत्तर भेज दिए और स्क्रीनशॉट अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लिए। इसके बाद सुमन ने मामले की सूचना पुलिस को देने हेतु एक प्रार्थना पत्र तैयार किया और बॉबी पंवार को भी जानकारी दी। लेकिन बॉबी पंवार ने उनसे स्क्रीनशॉट मांगे और पुलिस को अवगत न कराने की सलाह दी। बाद में बॉबी पंवार ने ही इन स्क्रीनशॉट्स को बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिन्हें आगे अन्य लोगों ने भी शेयर किया और सरकार व सिस्टम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। पुलिस ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है और अब तक की प्रारंभिक विवेचना में किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता नहीं पाई गई है। हरिद्वार पहुंचे बॉबी पंवार से भी पूछताछ की गई है।UKSSSC पेपर लीक

पुलिस की जांच में क्या हुआ खुलासा?

  • SIT की जांच में पता चला है कि परीक्षा शुरू होने से पहले राज्य के किसी भी जिले से प्रश्न पत्र लीक या आउट होने की कोई सूचना नहीं थी।
  • परीक्षा समाप्त होने के बाद समय करीब 1:30 बजे जानकारी मिली कि सोशल मीडिया पर पेपर के कुछ प्रश्नों के फोटो लेकर उन्हें 11:35 बजे आउट किए जाने के स्क्रीनशॉट प्रसारित किए जा रहे हैं।
  • पुलिस ने पाया कि प्रश्न पत्र के फोटो सबसे पहले टिहरी में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन के पास आए थे, जिन्होंने अपने मोबाइल पर स्क्रीनशॉट सेव कर लिए थे।
  • सुमन ने पुलिस को बताया कि उन्हें खालिद मलिक ने प्रश्न पत्र के फोटो भेजे थे, जो हरिद्वार के रहने वाले हैं और सीपीडब्ल्यूडी में संविदा पर जे0ई0 के पद पर नियुक्त थे।UKSSSC पेपर लीक

बॉबी पंवार की भूमिका

  • सुमन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बॉबी पंवार को इस प्रकरण की जानकारी दी थी, लेकिन बॉबी पंवार ने उन्हें पुलिस में जाने से रोक दिया और स्क्रीनशॉट मांगते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

  • पुलिस ने उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
  • पुलिस ने अभियुक्तों की पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।

अब तक की जांच में क्या हुआ खुलासा?

  • अब तक की जांच में किसी भी संगठित गिरोह या पेपर लीक करने वाले गैंग की संलिप्तता नहीं पाई गई है।
  • पुलिस ने पाया कि एक सेंटर से किसी व्यक्ति द्वारा प्रश्न पत्र के कुछ प्रश्नों की फोटो लेकर भेजा जाना प्रकाश में आया है।
  • खालिद मालिक की जानकारी जुटाई जा रही हैं, जल्द ही कई गिरफ्तारी हो सकती हैं।UKSSSC पेपर लीक
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026

गौ तस्करी के लिए स्कॉर्पियो कार कार का करता था इस्तेमाल, पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा तस्कर, कार को किया सीज 

May 17, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

लक्सर पुलिस ने किया डॉक्टर पर जानलेवा हमले का खुलासा, सत्संगी बाबा निकला मास्टरमाइंड, चेले को दबोचा

May 1, 2026

काली फिल्म और हूटर लगी कार पर पुलिस की कार्रवाई, पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया जब्त

April 21, 2026

बाग में युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में मिले नशे के इंजेक्शन, नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका

April 12, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 

April 10, 2026

पुलिस चौकी में तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, युवक की मौत के बाद किया था हंगामा

April 9, 2026

जो अस्पताल अस्तित्व में नहीं था, उसमें दिखाया बच्चे का जन्म, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश

March 15, 2026
इन्हें भी पढ़े-

BNI के इनोज़ेस्ट 24 का समापन, स्पीकर सोनू शर्मा ने बांधा समां

देश-दुनिया September 7, 2024

हरिद्वार – विख्यात देवभूमि उत्तराखंड को देश के प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा सफल व्यवसाय…

डांट से नाराज़ कलयुगी बेटे ने सोते हुए पिता के सीने में मारी गोली, खानपुर पुलिस ने 48 घंटे में किया पर्दाफाश

May 26, 2025

जंगली हाथी ने सूंड से गिराई बाईकें, तोड़ा कार का साइड मिरर, वायरल हुआ वीडियो

April 12, 2025

तेज रफ्तार कार ने फ्लाईओवर पर खड़े जनरेटर में मारी टक्कर, कार चालक और दो मजदूरों की मौत

December 11, 2025
अन्य खबरें

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026

भीषण गर्मी में जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीव, भेल क्षेत्र में 18 फुट लंबा अजगर निकला, चंडी देवी मार्ग पर हाथियों का झुंड पहुंचा

May 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.