Author: News Desk

हरिद्वार, 29 मई। हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब की और से शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर एवं मीडिया विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा एवं कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर ऑपरेशन सिंदूर एवं मीडिया संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी एवं मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार चिंतक पद्म भूषण राम बहादुर राय अपने विचारों से पत्रकारों को अवगत कराएंगे। कार्यक्रम…

Read More

हरिद्वार, 28मई। प्रोजेक्ट ऑफ इंप्रूवमेंट ऑफ अर्बन वॉटर सप्लाई उत्तराखंड जेआईसीए फाउंडेशन के तहत उत्तराखंड के 18 स्थानों सहित जिले की छह नगर पालिका और नगर पंचायतों में पानी उपलब्ध कराने के संसाधनों को बढ़ाया जाएगा। बुधवार को कार्यदाई संस्था पेयजल निगम की कंसल्टेंट एजेंसी ने शिवालिक नगर में राज्य के पहले सर्व की शुरुआत की। सर्वे के दौरान लोगों के घरों को डिजिटल टैग किया जाएगा। तीन माह में कंपनी जिले के छह स्थानों का सर्व का काम पूरा करेगी। राज्य के चार जिलों के पानी की कमी, पानी की खराब गुणवत्ता और अपर्याप्त वितरण प्रणालियों जैसी समस्याओं से…

Read More

हरिद्वार। आयुर्वेद विभाग और ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को नकली आयुर्वेदिक दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ। ज्वालापुर के मोहल्ला अहबाबनगर में बिना लाइसेंस चल रही अवैध फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली दवाएं, कच्चा माल और पैकिंग सामग्री बरामद की गई। मौके से आरोपी फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो रुड़की के बढेडी राजपूतान स्थित आयुर्वेदिक दवाएं बनाने वाली कंपनी शरीफी हर्बल के नाम पर फर्जी दवाएं बनाने का काम कर रहा था। दवाएं बनाकर यूपी के सहारनपुर में सप्लाई की जा रही थी। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने…

Read More

अनिल शर्मा , लालढांग। हरिद्वार। लालढांग ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव का प्रचार अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रत्याशी गीता जोशी ने पूरी ताकत झोंकते हुए डालूपुरी मोहल्ला, पुरी नयागांव, चमरिया, लालढांग, नेपाली बस्ती और काली बस्ती समेत कई क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया। घर-घर जाकर उन्होंने मतदाताओं से सीधा संवाद किया और अपने पक्ष में समर्थन मांगा। गीता को खासतौर पर महिलाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार में जुटी हैं। गीता जोशी ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि यदि उन्हें ग्राम प्रधान चुना गया तो वे…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों – देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और नैनीताल में अगले तीन घंटों के भीतर आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार 28 मई को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक इन इलाकों में बिजली चमकने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और तूफान आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार यह मौसमी प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय प्रभावों के कारण सक्रिय हुई है। मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि वह इस दौरान खुले में रहने…

Read More

लक्सर, हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित बालावाली तिराहे पर सिद्ध बाबा नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग निकले। परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि वो चंदपुरी बांगर गांव के रहने वाले हैं। 25 मई की रात वो संगीता नाम की महिला को डिलीवरी के लिए सिद्ध बाबा अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के डॉक्टरों ने संगीता को भर्ती कर…

Read More

लक्सर, हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित कोतवाली तिराहे के पास देर रात आर्यन हॉस्पिटल में हथियारबंद बदमाश घुस आए। बदमाशों ने हॉस्पिटल संचालक डॉ बाबूराम आर्य और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर डाला। हमले में डॉ बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी पत्नी को भी चोट आई है। नकाबपोश बदमाश हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई है। उनके बेटे विकास आर्य ने बताया कि रात दो नकाबपोश बदमाश उनके हॉस्पिटल में घुस आए। दोनों बदमाशों ने हाथ में हथियार…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां रिश्वत लेते पकड़े जाने पर एक पटवारी ने घबराकर नोट ही निगल लिए। मामला तब सामने आया जब एक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान यानी विजिलेंसके टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई कि उसके चचेरे भाइयों ने निवास प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने इस बारे में पटवारी गुलशन हैदर से संपर्क किया, तो दो हजार रुपये में मामला तय हुआ। पटवारी ने फोटो आइडी और रुपये लेकर सोमवार को तहसील…

Read More

हरिद्वार। ब्रह्मलीन परम पूज्य महर्षि महेश योगी के दिव्य आशीर्वाद एवं संस्थान के अध्यक्ष गिरीश चंद्र वर्मा के प्रेरणादायक मार्गदर्शन में महर्षि विद्या मंदिर, हरिद्वार में चेतना आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सप्तदिवसीय महर्षि चेतना पर आधारित शिक्षा पाठ्यक्रम-1 तथा त्रिदिवसीय आंतरिक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 26 मई 2025 को हुआ। कार्यक्रम का आरंभ प्रातः योग एवं भावातीत ध्यान सत्र के साथ हुआ। इसमें शामिल शिक्षकों ने शारीरिक स्फूर्ति एवं मानसिक शांति का अनुभव किया। आयोजन स्थल गुरुकुल विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सभागार में कार्यक्रम की अध्यक्षता महर्षि विद्या मंदिर, हरिद्वार के प्राचार्य राजीव त्यागी…

Read More

हरिद्वार। सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित हरिद्वार जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास योजनाओं को लेकर कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ चौधरी किरन सिंह ने की। इस मौके पर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह , मुख्य विकास अधिकारी आकांशा कोंडे, विधायक अनुपमा रावत, विधायक फुरकान, सभी पंचायत सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास पर रहा। अध्यक्ष ने बताया कि पिछली बैठक में लगभग 85 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया था और इस बार वित्तीय वर्ष…

Read More