Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 12, 2026

पत्नी नाराज होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा

October 12, 2026

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»राजनीती»आज विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है भारत : धन सिंह रावत
राजनीती

आज विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है भारत : धन सिंह रावत

News DeskBy News DeskJune 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रानीपुर मोड़ स्थित एक निजी होटल में पत्रकारों से वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर विकास कार्य हुए हैं। बीते 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं।

उन्होंने बताया कि देश में एम्स की संख्या बढ़कर 23 हो गई है, जबकि 8 नए आईआईएम, 7 आईआईटी और 490 नए विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं। आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुल चुके हैं या निर्माणाधीन हैं। हर वर्ष लाखों छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। डॉ. रावत ने कहा कि अब तक एक करोड़ 42 लाख युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया गया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए छात्रों को नए अवसर और लचीलापन मिला है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंधू (सिंदूर) के माध्यम से पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर भारत ने यह संदेश दिया कि हम सिर्फ शांति की बात नहीं करते, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर घर में घुसकर आतंक का सफाया भी करते हैं। बताया कि ब्रह्मोस और आकाश जैसी मिसाइलें, आईएनएस विक्रांत, तेजस और प्रचंड जैसे स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर भारत को न केवल आत्मनिर्भर बना रहे हैं, बल्कि अब भारत इन रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है।डॉ. रावत ने कहा कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। चंद्रयान और गगनयान जैसे मिशनों से भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भी विश्वस्तरीय पहचान बनाई है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, आयुष्मान भारत, अंत्योदय योजना और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि इनसे देश के करोड़ों गरीबों को सीधा लाभ मिला है।

उत्तराखंड की बात करते हुए उन्होंने कहा कि बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन के सर्वे के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है। हरिद्वार में तीन सरकारी डिग्री कॉलेज और एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हरिद्वार के जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में शीघ्र ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा सरकारी मान्यता प्राप्त कॉलेजों में पारदर्शिता के साथ भर्ती सुनिश्चित करने के लिए एक प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा और लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्तियां कराई जाएंगी।

इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, दर्जाधारी देवेंद्र भसीन, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, लव शर्मा, आशु चौधरी और अभिनव चौहान उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

सीएम धामी ने साधा निशाना, देश की सत्ता पर अपना अधिकार समझता है गांधी परिवार  

October 12, 2026

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026

कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को लेकर दिया बड़ा बयान, बोली – पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, धरा गया पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाला बदमाश

अपराध February 26, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार में देर रात पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस को…

पाकिस्तान जिंदाबाद वाला स्टेट्स लगाना पड़ा भारी, युवक को देवबंद से गिरफ्तार कर लाई हरिद्वार पुलिस

April 28, 2025

AAP नेताओं ने किया बापू और शास्त्री को नमन, मौन रख दी श्रद्धांजलि

October 2, 2024

सह मीडिया संयोजक बनाए जाने पर विकास तिवारी का भव्य स्वागत, ढोल नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी

September 15, 2025
अन्य खबरें

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 12, 2026

पत्नी नाराज होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा

October 12, 2026

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

धामी कैबिनेट के 13 फैसले: अग्निवीरों को लिखित परीक्षा में छूट, बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

October 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.