Author: News Desk

खटीमा, उत्तराखंड। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में अपने खेत में धान की रोपाई कर न केवल पुराने दिनों की यादें ताजा कीं बल्कि राज्य के किसानों के प्रति सम्मान भी प्रकट किया। खेतों में काम करते हुए सीएम धामी ने किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को सच्चा राष्ट्रनिर्माण बताया। सीएम धामी ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “खटीमा के नगरा तराई में अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को अनुभव कर पुराने दिनों का स्मरण किया। अन्नदाता…

Read More

हरिद्वार, 5 जुलाई। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने शनिवार को खन्ना नगर कॉलोनी स्थित प्रेम अस्पताल के सामने एक प्लॉट पर अवैध कब्जा करने की कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस की तत्परता से मौके पर पहुंचकर कब्जा करने की नीयत से एकत्र हुए लोगों को शांत कराने का प्रयास किया गया। लेकिन वे नहीं माने और विवाद बढ़ता चला गया। इसके बाद पुलिस ने मौके से 8 लोगों को हिरासत में लिया और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, इन सभी व्यक्तियों ने मौके पर जाकर प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की,…

Read More

उत्तराखंड। देहरादून शहर में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। घटना देहरादून के प्रतिष्ठित दून क्लब के पास हुई, जहां इंदिरा नगर निवासी राजमिस्त्री शिबरन साहनी ने अपने पुराने दोस्त करनपुर निवासी संतोष साहू की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से दोस्त थे और शुक्रवार को बारिश के कारण दोनों को कोई काम नहीं मिला था। संतोष, जो कि दून क्लब के पास सब्जी का ठेला लगाता था। वहीं खड़ा था और उसके साथ शिबरन भी…

Read More

उत्तराखंड। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए आगामी बिजली बिल में 81 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट देने का निर्णय लिया है। यह राहत फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत दी जा रही है।यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि इस बार एफपीपीसीए के अंतर्गत बिजली की खरीद लागत कम रही, जिसके चलते उपभोक्ताओं को कुल 112 करोड़ रुपये की राहत दी जा रही है। इसका सीधा लाभ आम उपभोक्ताओं को उनके अगले बिजली बिल में मिलेगा। एफपीपीसीए प्रणाली…

Read More

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के चार साल पूरे होने पर हरिद्वार में विकास संकल्प पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में कई सांसद और विधायक मौजूद रहे। मंच से संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार को भी काशी विश्वनाथ एवं उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की भांति भव्य और दिव्य रूप देने के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर का निर्माण भी करा रहे हैं जिसकी डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। हरिद्वार में हेली सेवाओं के लिए हेलीपोर्ट का निर्माण करने के साथ ही नगर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने हेतु पॉड टैक्सी के संचालन की कार्ययोजना भी…

Read More

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल मैदान पहुॅचकर विकास संकल्प पर्व में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने जनपद के चहुॅमुखी विकास के 550 करोड़ की 107 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलांयास किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के चहुॅमुखी विकास हेतु घोषणा करते हुए कहा कि लालढांग में सिंचाई सुविधा हेतु झील का निर्माण किया जायेगा, लालढ़ां पीएचसी का उच्चीकरण कर सीएचसी बनाया जायेगा, भगवानपुर से इकबाल पुर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा, भगवानपुर से सिकरौदा तक सड़क निर्माण का कार्य किया जायेगा, निरंजनपुर में डिग्री कालेज का निर्माण किया जायेगा, मुबारकपुर-अलीपुर में हाईस्कूल का उच्चीकरण…

Read More

उत्तराखंड कांवड़ यात्रा सेवा एप बनाए जाने के दिए निर्देश। हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के लिये उत्तराखंड कांवड़ सेवा एप बनाए जाने के निर्देश दिए है इसमें कांवड़ियों की सभी डिटेल उपलब्ध कराई जाए। इस एप का उपयोग हर वर्ष आयोजित होने वाले कांवड़ यात्रा के दौरान किया जा सकेगा, इस से कांवड़ यात्रा पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगी। गुरूवार को मेला नियन्त्रण भवन हरिद्वार में उच्चाधिकारीयों के साथ कांवड मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न…

Read More

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ तौर से कहा कि देवभूमि में अशुद्धता और मिलावट बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को थूक जिहाद पर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ मेले के दौरान यात्रा मार्ग पर दुकानें संचालित करने वाले लोगों के पहचान पत्र और उनका सत्यापन अवश्य कराया जाए। पूर्व में कुछ घटनाएं ऐसी हुई हैं और ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पिछले अनुभवों के आधार पर कांवड़ मेले की अच्छी व्यवस्थाएं की जाएंगी। हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को बिजली, पानी, सड़क, शौचालय,…

Read More

हरिद्वार। सावन माह में शुरू हुई कांवड़ यात्रा को लेकर तीर्थनगरी हरिद्वार में लाखों श्रद्धालु जुट रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच घाटों की सफाई व्यवस्था बनाए रखना नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती है। इस बार नगर निगम ने सफाई पर नजर रखने के लिए तकनीक का सहारा लिया है। पहली बार निगम ने ड्रोन के जरिए घाटों की निगरानी शुरू की है। नगर निगम ने एक आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से ड्रोन सेवा शुरू की है, जो घाटों व आसपास के क्षेत्रों की रियल टाइम वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही है। ड्रोन से जब भी किसी घाट या…

Read More

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक शादी समारोह के दौरान खुलेआम असलहे से फायरिंग कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ दिन पुराना है, लेकिन वायरल होने के बाद अब पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। वीडियो में युवक जिस प्रकार से हथियार का प्रदर्शन करते हुए फायरिंग करता नजर आ रहा है, वह कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस…

Read More