Author: News Desk

हरिद्वार। हरिद्वार में रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई जब एक महिला और पुरुष ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सेक्टर 2 बैरियर के पास हुई, जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला और पुरुष काफी देर से रेलवे ट्रैक के पास टहलते देखे जा रहे थे। जैसे ही सामने की ओर से आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेक्टर 2 के नजदीक पहुंची तो दोनों अचानक ट्रैक पर कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना…

Read More

हरिद्वार। मातृ आंचल कन्या विद्यापीठ में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में 60 छात्राओं को निःशुल्क स्कूल बैग और कॉपियां वितरित की गईं। यह कार्यक्रम ईजा फाउंडेशन और स्पर्श गंगा अभियान के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने छात्राओं को सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि बेटियां केवल परिवार नहीं, पूरे समाज की धुरी होती हैं। अगर उन्हें शिक्षा और सम्मान मिले, तो राष्ट्र का भविष्य मजबूत होगा। विद्यालय प्रबंधन ने आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसी पहलें छात्राओं को प्रोत्साहित करती हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाती…

Read More

उत्तराखंड- उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जहां पर 25 आईएएस समेत 38 अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अभिषेक रूहेला शिक्षा महानिदेशक बने हैं तो वहीं कमठान अपर सचिव वित्त बनीं हैं। चंद्र सिंह धर्मशक्तू निदेशक समाज कल्याण बने हैं और विप्रा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की नई सचिव बनीं। इसके साथ ही आईएस सोनिका को कुंभ मेलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी: पीसीएस अधिकारी: सचिवालय सेवा: अन्य नियुक्तियाँ:

Read More

हरिद्वार। आजकल युवाओं में इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेमस होने की होड़ इस कदर बढ़ चुकी है कि वे अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक स्टंट करने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां एक युवक ने मॉडिफाईड बाइक से स्टंट कर सोशल मीडिया पर वीडियो डालने लगा। पुलिस को ग्राम बढ़ेरी राजपूतान के कुछ नागरिकों से सूचना मिली कि यह युवक मॉडिफाइड बाइक से तेज रफ्तार में स्टंट करता है और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करता है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते…

Read More

हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के काफिले पर हमले की खबर से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। शुक्रवार शाम को विधायक उमेश कुमार ने इस घटना की जानकारी मीडिया को दी और सीधे तौर पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के संबंध में उमेश कुमार ने बताया कि वह अपने काफिले के साथ लंढौरा मार्ग से गुजर रहे थे। तभी एक तेज़ रफ्तार फॉर्च्यूनर सामने से आई। उसके पीछे चल रही एक स्कॉर्पियो ने बेतरतीब तरीके से काफिले की एक…

Read More

डेस्क। पाकिस्तान एक बार फिर भारत के खिलाफ साजिशें रच रहा है। पहले आतंकियों और ड्रोन के जरिए हमले करने के बाद अब पाकिस्तान इंटरनेट के जरिए भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान अब भारत पर साइबर अटैक की तैयारी में है और इसके लिए ‘Dance of the Hillary’ नाम का खतरनाक वायरस इस्तेमाल किया जा रहा है। ये वायरस एक फाइल के रूप में सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स जैसे व्हाट्सऐप, फेसबुक, टेलीग्राम और ईमेल के जरिए लोगों को भेजा जा रहा है। अगर कोई व्यक्ति इस फाइल पर क्लिक करता है,…

Read More

डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ में अचानक सायरन बजाया गया। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है। सायरन बजने के बाद शहर में कुछ देर के लिए हलचल मच गई हालांकि अधिकारियों ने बताया कि यह केवल सतर्कता बरतने के उद्देश्य से किया गया था। दरअसल भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए जवाबी हमलों के बाद सीमा पार से हमले की आशंका को देखते हुए चंडीगढ़ समेत कई शहरों में अलर्ट जारी किया गया है। शहर के कई स्कूलों को…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी क्षेत्र की वन गुर्जर बस्ती में उस समय मातम पसर गया जब बीमारी से पीड़ित एक बुजुर्ग महिला की मौत की खबर पाकर घर लौट रहे उनके बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार को यह हादसा रुद्रप्रयाग जिले में हुआ जब टैम्पो ट्रैवलर चालक दिलशाद यात्रियों को छोड़कर वापस लौट रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पथरी क्षेत्र की गुर्जर बस्ती निवासी वहीदा (70) का गुरुवार सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सुनकर बेटा दिलशाद (45) चारधाम यात्रा पर गए यात्रियों को केदारनाथ मार्ग पर फाटा में…

Read More

लक्सर। लक्सर गांव में आंबेडकर प्रतिमा स्थल के निकट प्रस्तावित गोशाला निर्माण को लेकर चल रहा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से ग्रामीण इस प्रस्तावित निर्माण के विरोध में धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें गोशाला से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन आंबेडकर प्रतिमा के ठीक पास इसका निर्माण करना अस्वीकार्य है। इस मुद्दे ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। शुक्रवार को बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद, पार्टी के प्रदेश प्रभारी जाफर मलिक और प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम और प्रदेश सचिव शिवम कश्यप समेत कई नेता धरनास्थल पर पहुंचे…

Read More

डेस्क। युद्ध के समय ब्लैकआउट एक ऐसी रणनीति रही है, जो दुश्मन के हमलों को विफल करने में कारगर मानी जाती है। इसका मकसद होता है कि दुश्मन के विमानों या पनडुब्बियों को किसी भी रोशनी के जरिए निशाना तय करने में कठिनाई हो। विशेष रूप से द्वितीय विश्व युद्ध (1939-1945) के दौरान यह रणनीति बड़े पैमाने पर अपनाई गई थी। ब्लैकआउट के तहत कृत्रिम रोशनी को पूरी तरह नियंत्रित किया जाता था। घरों की खिड़कियों को मोटे कपड़ों से ढंका जाता, दुकानों और फैक्ट्रियों में रोशनी कम कर दी जाती और सड़क लाइटें बंद कर दी जाती थीं। वाहनों…

Read More