Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

अचानक हरिद्वार पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, लोगों के संग खिंचवाई फोटो

May 28, 2026

श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश में दबिश जारी

May 28, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»अवैध संबंध के चलते की गई थी 4 साल की बच्ची की हत्या, हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा
अपराध

अवैध संबंध के चलते की गई थी 4 साल की बच्ची की हत्या, हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

News DeskBy News DeskMay 23, 2025Updated:May 23, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। चार वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के आरोपी को पकड़ने में हरिद्वार पुलिस ने अपने हुनर और मेहनत का बेहतरीन परिचय दिया है। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने न कोई सर्विलांस, न कोई मोबाइल ट्रैकिंग केवल मैनुअल पुलिसिंग और तकनीकी सीमाओं के बावजूद अथक मेहनत से आरोपी को लक्सर के खंडहर से धरदबोचा।

चार साल की बच्ची को मारकर फरार हो गया था सूरज
15 मई की शाम कोतवाली नगर क्षेत्र के रोड़ी बेलवाला इलाके में रहने वाले अशोक सिंह नामक व्यक्ति ने चौकी पर आकर सूचना दी थी कि उसकी चार वर्षीय बेटी को एक सूरज नामक व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। बताया गया कि आरोपी पिछले चार-पांच महीने से उन्हीं की झोपड़ी में रहकर कबाड़ बीनने का काम कर रहा था। दंपति जब बच्ची को न पाकर सहारनपुर तक उसकी तलाश में गए, तो उन्हें वहां भी कुछ हाथ नहीं लगा

रेलवे ट्रैक की सुरंग में मिला बच्ची का शव
पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी का मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की, लेकिन 16 मई की सुबह जब रेलवे ट्रैक की एक सुरंग में बच्ची का शव मिला, तो मामला हत्या में बदल गया। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के साथ ही कोतवाली नगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 103 बीएनएस जोड़कर गंभीरता से जांच शुरू की।

खुद पहुंचे कप्तान, बनाई विशेष टीमें
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए खुद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा की मॉनिटरिंग में कोतवाल नगर, ज्वालापुर, रानीपुर, कनखल और सीआईयू की संयुक्त टीमें गठित की गईं।

600 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले, सोशल मीडिया का भी लिया सहारा
सूरज की तलाश हरिद्वार से सहारनपुर तक फैली थी। पुलिस टीमों ने 600 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आरोपी का मोबाइल फोन नहीं था, न ही कोई पारिवारिक संपर्क, जिससे तलाश और भी कठिन हो गई। फिर भी पुलिस ने हिम्मत नहीं हारी और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के ज़रिए आरोपी की तस्वीर आमजन से साझा की।

आखिरकार पकड़ में आया आरोपी
लगातार निगरानी और प्रयासों के चलते पुलिस को सफलता तब मिली जब आरोपी को लक्सर के बसेड़ी रोड स्थित कबाड़ी बस्ती के पास एक खंडहर से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में हुआ हत्याकांड का खुलासा
पूछताछ में आरोपी सूरज उर्फ सूरजभान ने बताया कि वह मूल रूप से कासगंज (उ.प्र.) का रहने वाला है और फिलहाल रोडीबेलवाला की झुग्गी में रह रहा था। उसने मृतका की मां के साथ अवैध संबंध बना लिए थे, जिसे बच्ची के पिता बमबम दास ने देख लिया था। इसी बात पर झगड़ा हुआ और आरोपी को झोपड़ी से निकाल दिया गया। अपमान का बदला लेने के लिए उसने मासूम बच्ची को निशाना बनाया।

हत्या की क्रूर कहानी
सूरज ने योजना बनाकर पहले पति-पत्नी को राशन लाने के बहाने घर से दूर भेजा और फिर बच्ची को लेकर रेलवे सुरंग की ओर गया। वहां खोपचे में ले जाकर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसने अपने सिर से विग हटाकर टोपी पहन ली थी।

इनाम की घोषणा
इस केस के खुलासे के बाद कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने टीम की सराहना करते हुए 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया, वहीं आईजी रेंज गढ़वाल ने 25,000 रुपये की इनामी घोषणा की। श्री अखंड परशुराम अखाड़े की ओर से भी पुलिस टीम को 21 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है।

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा अंधेरे में सुई तलाशने जैसा था ये टास्क।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा, इस मामले में आरोपी को पकड़ना अंधेरे में सुई खोजने जैसा था। लेकिन हमारी टीम ने जिस मेहनत, संकल्प और जिम्मेदारी से काम किया, वह काबिलेतारीफ है।”

काबिल-ए-तारीफ पुलिस टीम

  1. निरीक्षक रितेश शाह (कोतवाली हरिद्वार)
  2. निरीक्षक नरेंद्र सिंह (CIU प्रभारी)
  3. उ.नि. वीरेन्द्र चंद्र रमोला
  4. उ.नि. सतेन्द्र भण्डारी
  5. उ.नि. अंशुल अग्रवाल
  6. उ.नि. चरण सिंह
  7. उ.नि. आशीष नेगी
  8. उ.नि. प्रदीप कुमार
  9. अ.उ.नि. दीपक ध्यानी
  10. हे.का. सतेन्द्र
  11. हे.का. सतीश नौटियाल
  12. हे.का. संजीव राणा
  13. कानि. निर्मल
  14. कानि. सुनील चौहान
  15. कानि. रमेश चौहान
  16. कानि. अमित भट्ट
  17. कानि. सौरभ नौटियाल
  18. हे.का. प्रेम (कोतवाली ज्वालापुर)
  19. कानि. नवीन क्षेत्री (कोतवाली ज्वालापुर)
  20. कानि. दीप गौड़ (कोतवाली रानीपुर)
  21. कानि. अजय (कोतवाली रानीपुर)
  22. कानि. सतेन्द्र (कनखल)
  23. कानि. हरवीर (सीआईयू)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश में दबिश जारी

May 28, 2026

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026

भीषण गर्मी में जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीव, भेल क्षेत्र में 18 फुट लंबा अजगर निकला, चंडी देवी मार्ग पर हाथियों का झुंड पहुंचा

May 21, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी बंद को दिया समर्थन

May 20, 2026

गौ तस्करी के लिए स्कॉर्पियो कार कार का करता था इस्तेमाल, पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा तस्कर, कार को किया सीज 

May 17, 2026

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार स्थित करौली शंकर महादेव धाम में होगा भव्य तीन दिवसीय पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन

आस्था October 16, 2024

हरिद्वार, 16 अक्टूबर। हरिद्वार स्थित श्री करौली शंकर महादेव धाम में त्रिदिवसीय महा सम्मेलन एवं…

लेखपाल आंदोलन: आज से हरिद्वार जिले की सभी तहसीलों में कामकाज ठप का एलान

July 20, 2024

जानिए क्या होता है वक्फ बोर्ड, कहां से आई इतनी संपत्ति

August 9, 2024

Autumn Aloft Hot Air Balloon Festival is Over and Out

January 12, 2020
अन्य खबरें

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

अचानक हरिद्वार पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, लोगों के संग खिंचवाई फोटो

May 28, 2026

श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश में दबिश जारी

May 28, 2026

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.