Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»मनरेगा में फर्जीवाड़े में कार्रवाई: 14 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, सेवकों की वेतन वृद्धि रोकी
उत्तराखंड

मनरेगा में फर्जीवाड़े में कार्रवाई: 14 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, सेवकों की वेतन वृद्धि रोकी

News DeskBy News DeskMay 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp


त्रुटिपूर्ण फोटोग्राफ्स अपलोड करने पर कार्रवाई, कई मेट हटाए गए, ग्राम प्रधानों को नोटिस

हरिद्वार। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत श्रमिकों की उपस्थिति के फोटोग्राफ्स में गड़बड़ी सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मनरेगा पोर्टल पर एनएमएमएस ऐप के जरिए दर्ज की जा रही उपस्थिति में फर्जीवाड़ा और अनियमितता की शिकायतें मिलने के बाद खंड विकास अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच के बाद बड़ी संख्या में लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरी है।

हरिद्वार सीडीओ आकांशा कोंडे के अनुसार जांच में दोषी पाए जाने पर 14 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। वहीं 11 ग्राम रोजगार सेवकों की की वार्षिक मानदेय वृद्धि पर रोक लगा दी गई है। इस मामले में संबंधित ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किए गए हैं और कई मेटों को सेवा से पृथक कर दिया गया है। मनरेगा के उप कार्यक्रम अधिकारियों पर भी लापरवाही का दोष तय करते हुए अर्थदंड लगाया गया है। साथ ही संबंधित कार्यक्रम अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे स्वयं अथवा अपने अधीनस्थ सहायक खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों के माध्यम से फील्ड में औचक निरीक्षण करें। प्रगति पर चल रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन और अनुश्रवण अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके अलावा निरीक्षण की रिपोर्ट नियमित रूप से जनपद स्तर पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस कार्रवाई से संकेत साफ है कि सरकार मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी सख्ती के साथ कदम उठा रही है। अधिकारियों को चेताया गया है कि यदि भविष्य में इस तरह की लापरवाही सामने आती है तो और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026

लालढांग में कृषि संवाद कार्यक्रम, वैज्ञानिकों ने एससी और एसटी किसानों को बताए आधुनिक खेती के गुर

June 16, 2026

75 लाख की भीड़ के बाद सुबह 4 बजे तक चमके गंगा घाट, नगर आयुक्त ने रात 2 बजे परखी व्यवस्थाएं

June 16, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026
इन्हें भी पढ़े-

Somvati Amavasya 2026: हरिद्वार में 13 से 15 जून तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, जानें डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

Uncategorized June 13, 2026

हरिद्वार में वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 13…

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खेला बैडमिंटन, हरिद्वार को दी बड़ी सौगात

December 20, 2024

भेल की शानदार उपलब्धि, पावरलिफ्टिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, पांच पदक अपने नाम

December 7, 2025

शिवालिक नगर में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की

October 22, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.