Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। थाना बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले ने शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच के दौरान पुलिस ने न सिर्फ बालिका को सकुशल बरामद किया बल्कि उसके अपहरणकर्ता समेत गैंगरेप में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह रही कि इस गंभीर अपराध में एक वकील की भूमिका भी सामने आई है जिसने धर्म परिवर्तन और नेपाल भेजने की साजिश में अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस के मुताबिक बीती 01 मई को थाना बहादराबाद क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के स्कूल जाने के बाद वापस…
शिरगांव (गोवा): गोवा के शिरगांव में शुक्रवार देर रात आयोजित प्रसिद्ध श्री लैराई जात्रा के दौरान भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज गोवा मेडिकल कॉलेज और नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, मापुसा में जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके निःशुल्क इलाज का आदेश दिया। हादसा कैसे हुआ? प्रत्यक्षदर्शियों…
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के चाकलान मोहल्ले में ससुराल पक्ष पर गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले आरोपी दामाद को पुलिस ने गुरुवार शाम भैरव मंदिर मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम पराग उर्फ परीक्षित है। बता दे कि घटना बुधवार देर रात की है। जब आपसी विवाद के चलते आरोपी ने अपनी सास और साले पर जानलेवा हमला किया। दोनों घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में डॉ. चंद्रकिशोर श्रोत्रिय निवासी मिश्रान गली, चौक बाजार, ज्वालापुर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 1…
हरिद्वार। हरिद्वार के पावन धाम मार्ग पर उत्तराखंड जल संस्थान सीवर शाखा की लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार को हुई डेढ़ घंटे की बारिश के चलते सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो गए। गड्ढों में इस मार्ग से गुजरने वाली कार, बैटरी रिक्शा और ऑटो समेत कई वाहन फंस गए। सबसे बड़ा हादसा उस वक्त हुआ जब इंदौर से आए यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर सड़क में धंस गया। बारिश के बीच यात्रियों से भरी गाड़ी का पिछला हिस्सा अचानक गड्ढे में समा गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। गाड़ी में बैठी महिलाएं और बच्चे घबरा गए। मौके पर पहुंचकर…
लक्सर, हरिद्वार। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुड़ी भगवानपुर गांव के पास गुरुवार देर शाम दो किशोरियां रेलवे ट्रैक पर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। किशोरियां पड़ी होने की सूचना से सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने एक किशोरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही रायसी चौकी प्रभारी कमलकांत रतूड़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अचेत किशोरियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने सलोनी नाम की किशोरी को…
हरिद्वार। भारत का सबसे पहले 8 सीटर ऑटो लॉन्च हो गया है। हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित ई मोटर्स जोन शोरूम पर दबंग ऑटो लॉन्च किया गया। कंपनी के फाउंडर अर्जुन म्हात्रे ने रिबन काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान शोरूम के स्वामी अंकुर सैनी ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इतना ही नहीं उद्घाटन अवसर पर हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया। अर्जुन म्हात्रे ने बताया कि दबंग इलेक्ट्रिक ऑटो भारत का पहला आठ सीटर ऑटो है। अब से पहले केवल 6 सीट वाले ऑटो ही लॉन्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बेहतर क्वालिटी के साथ उनके…
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में अवैध रूप से रह रहे बाहरी राज्यों के व्यक्तियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनपद में सत्यापन अभियान चलाया जाएगा, ताकि ऐसे अपात्र व्यक्तियों की पहचान की जा सके जो बिना वैध दस्तावेजों के यहां रहकर राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का अनुचित लाभ उठा रहे हैं। डीएम ने बताया कि विभिन्न स्रोतों से यह जानकारी मिली है कि दूसरे राज्यों के कई लोग हरिद्वार में विशेषकर किराए के मकानों, झुग्गी-झोपड़ियों और अस्थायी ठिकानों में रह रहे हैं। ये लोग ठेली, फड़…
हरिद्वार। भारत विकास परिषद की वार्षिक पहली कार्यकारिणी बैठक सोमवार शाम कनखल में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर मनु शिवपुरी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादी हमले में मारे गए 28 नागरिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। बैठक में आगामी वर्षभर के कार्यक्रमों और बजट पर चर्चा की गई। साथ ही दायित्व ग्रहण समारोह की संभावित तिथि पर विचार हुआ। तय किया गया कि यह कार्यक्रम 25 मई के बाद प्रांतीय अधिकारियों की उपलब्धता के अनुसार आयोजित किया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष…
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद बुधवार देर शाम माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए लोगों ने मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों की दुकानों में तोड़फोड़ की, वाहनों को नुकसान पहुंचाया और कई जगह मारपीट की। पुलिस ने हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज किया। शाम को किशोरी से दुष्कर्म का मामला जैसे ही कोतवाली पहुंचा, हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता वहां जमा हो गए। घटना की खबर फैलते ही मल्लीताल बाजार में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। गुस्साई भीड़ ने मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों की दुकानों पर हमला बोल दिया। कई दुकानों में तोड़फोड़ की…
हरिद्वार। शादी की खुशियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब कनखल स्थित एक बैंकट हॉल में अपनी ही बारात में नाच रहे दूल्हे का मोबाइल चोरी हो गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि यह पूरी वारदात शादी के वीडियो बना रहे कैमरामैन के कैमरे में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना कनखल थाना क्षेत्र के एक बैंकट हॉल की है, जहां दूल्हा अपने परिजनों और दोस्तों संग बैंड की धुन पर नाच रहा था। तभी भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक ने बड़ी चालाकी से दूल्हे…
