Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»पाकिस्तान के लिए दर्जी की आड़ में कर रहा था जासूसी, लक्सर के डोसनी गांव का रकीब गिरफ्तार
अपराध

पाकिस्तान के लिए दर्जी की आड़ में कर रहा था जासूसी, लक्सर के डोसनी गांव का रकीब गिरफ्तार

News DeskBy News DeskMay 14, 2025Updated:May 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

बठिंडा/हरिद्वार। भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच देश की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पंजाब के बठिंडा में स्थित सैन्य छावनी में दर्जी का काम करने वाला एक युवक दुश्मन देश की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करता पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत लक्सर तहसील के गांव डोसनी निवासी रकीब पुत्र इकबाल के रूप में हुई है। थाना कैंट पुलिस ने आरोपी रकीब को सैन्य छावनी की जासूसी करने और सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ वर्षों से बठिंडा छावनी के भीतर दर्जी का काम कर रहा था। सेना के अधिकारियों को उस पर शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पाकिस्तानी इंटेलिजेंस के संपर्क में था रकीब

पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनमें से एक मोटोरोला कंपनी का स्मार्टफोन और दूसरा नोकिया का कीपैड फोन है। उसके मोटोरोला फोन से पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के नंबर और सेना से संबंधित कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन दस्तावेजों और फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि रकीब पाकिस्तान के कुछ नंबर्स से संपर्क में था और छावनी से जुड़ी सूचनाएं उन्हें भेजता था। अब यह पता लगाया जा रहा है कि वह कब से इस संपर्क में था। कौन-कौन सी जानकारी भेज चुका है और इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं। पुलिस उसके घर भी पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं पाया गया।

एसएसपी ने दी पुष्टि, जांच जारी

बठिंडा की एसएसपी अमनीत कौंडल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सेना द्वारा एक संदिग्ध को पुलिस के हवाले किया गया है, जिस पर सैन्य छावनी की जासूसी करने का संदेह है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि कहीं यह मामला हनी ट्रैप से तो नहीं जुड़ा है।

अप्रैल में भी पकड़ा गया था एक जासूस

गौरतलब है कि इससे पहले 29 अप्रैल को भी बठिंडा सैन्य छावनी में काम करने वाला मोची सुनील कुमार, निवासी बेअंत नगर बठिंडा, जासूसी के आरोप में पकड़ा गया था। हालांकि बाद में जांच में वह एक पाकिस्तानी महिला के हनी ट्रैप में फंसा पाया गया। उसके पास से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी, जिसके चलते अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

लक्सर में मचा हड़कंप, गांव में खामोशी

रकीब की गिरफ्तारी की सूचना जब हरिद्वार के डोसनी गांव पहुंची, तो वहां हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को यकीन नहीं हो रहा कि उनका गांव का युवक इस तरह के देशविरोधी काम में लिप्त हो सकता है। गांव में लोग इस विषय में बोलने से कतरा रहे हैं। लक्सर पुलिस भी इस गिरफ्तारी के बाद सक्रिय हो गई है और स्थानीय स्तर पर जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नाले के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, दूसरी को लोगों ने बचाया, सर्च अभियान जारी 

September 7, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026
इन्हें भी पढ़े-

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया हरेला, मां के नाम रौपे पौधे

राजनीती July 16, 2024

हरिद्वार – उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष…

देशभक्ति के रंग में रंगा शिवालिक नगर, चेयरमैन राजीव शर्मा ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती

August 14, 2026

जितिया के व्रत से होती है संतान की लंबी आयु – ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा

September 21, 2024

Winter Movies 2021: Here’s What’s Coming Soon to Streaming & Theaters

January 14, 2021
अन्य खबरें

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.