Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। प्रदोष व्यापिनी अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा द्वारा मालवीय घाट पर मां गंगा का पूजन कर भगवान परशुराम जी का पावन जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अधीर कौशिक ने बताया कि भगवान परशुराम जी का जन्म अक्षय तृतीया के दिन प्रदोष काल में ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के आंगन में हुआ था। वे चिरंजीवी हैं और उन्होंने शास्त्र एवं शस्त्र दोनों को धारण कर मानव कल्याण तथा धर्म की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान…
हरिद्वार। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गरीबों को आशियाने दिलाने के लिए चल रहे सर्वे के अभियान की तारीख 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई थी ताकि, कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न सके। लेकिन दूसरी तरफ विभागीय कर्मचारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवासीन परिवारों के सिर पर छत दिलाने के लिए सपने को पलीता लगा रहे हैं। मामला रुड़की ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौलतपुर का है। जहां की सर्वेयर भावना पंत ब्लॉक में 30 अप्रैल से पहले ही सोमवार को अपने क्षेत्र की सर्वे की फाइल जमा करने के लिए पहुंच गई।…
हरिद्वार, 28 अप्रैल। चारधाम यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को रुड़की हाइवे, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। विभाग की दो टीमों ने जूर्स कंट्री से बहादराबाद टोल प्लाजा तक और रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड हरिद्वार क्षेत्र में स्थित ढाबों, होटलों व रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमा नंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने यात्रा मार्ग पर 10 ढाबों, होटलों और रेस्टोरेंटों की जांच की। इस दौरान 8 प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट न चस्पा करने और फूड लाइसेंस के…
हरिद्वार। पाकिस्तान आर्मी का वीडियो और पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे वीडियो स्टेटस लगाने वाले युवक को पथरी पुलिस देवबंद से गिरफ्तार कर लाई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार नसीरपुर खुर्द निवासी सम्प्रीत ने थाने में शिकायत देकर बताया कि ग्राम जसोदरपुर पथरी में आने-जाने वाला अनस नाम का युवक अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पाकिस्तान आर्मी से जुड़ा वीडियो और पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा संदेश डाल रहा है।शिकायत पर तत्काल अनस पुत्र मुन्तजिर निवासी ग्राम जटोल, थाना देवबंद (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र…
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार की 35 बीघ जमीन खरीद ममले में कथित धांधली की खबरें पूरी तर से झूठी और भ्रामक हैं। नगर निगम हरिद्वर द्वारा 2024 में सराय स्थित 35 बीघा भूमि की खरीद नियमानुसार की गई अैर जमीन खरीदने से पहले प्रशासक महोदय की अनुमति भी ली गई। जमीन का क्रय निगम हित में नियमानुार सर्किल रेट के अनुसार किया गया। वहीं दूसरी ओर कुछ कतिपय सोशल मीडिया पोर्टलों ने जमीन खरीद में कथित धांधली को बिना जांच परख और तथ्यहीन जानकारी के साथ प्रसारित किया। जिसके संबंध में तत्तकालीन नगर आयुक्त हरिद्वार आईएएस वरूण चौधरी द्वारा इस…
हरिद्वार। शहर के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित भगत सिंह चौक पर उस समय हड़कंप मच गया जब दीवार पर पाकिस्तान के झंडे और पोस्टर चिपके पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर बैनरों को हटाया गया। बताया जा रहा है कि विरोध के चलते पोस्टरों और झंडों को लगाया गया था। रात को ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी पोस्टर और झंडे हटवा दिए और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम के पीछे शरारती तत्वों की भूमिका होने की आशंका है। मामले की गंभीरता को…
हरिद्वार। हरिद्वार की तर्ज पर अब सहारनपुर में भी श्री अखंड परशुराम अखाड़ा द्वारा बच्चों को निःशुल्क अस्त्र-शस्त्र विद्या का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही यहां भगवान परशुराम का दिव्य व भव्य मंदिर भी शीघ्र निर्माण होने जा रहा है। इस शुभ कार्य का संदेश लेकर आज हरिद्वार से सहारनपुर पहुंचे श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, समाजसेवी कुलदीप शर्मा एवं समाजसेवी बृजमोहन शर्मा का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड, सहारनपुर इकाई द्वारा आयोजित इस स्वागत समारोह में शहर के प्रमुख ब्राह्मण समाज…
हरिद्वार, 27 अप्रैल 2025। रविवार को हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र के सलेमपुर स्थित छठ घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान करते समय भाई को बचाने के प्रयास में दो नाबालिग बहनें गंगनहर के तेज बहाव में बह गईं। पुलिस और जल पुलिस की टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों बालिकाओं का कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से ग्राम भीमनगर, थाना फरहा, जनपद मथुरा (उत्तर प्रदेश) निवासी राजेश हाल ही में सलेमपुर, रानीपुर में किराए पर रह रहे हैं। राजेश सिडकुल स्थित एक कंपनी में मेंटिनेंस कर्मी हैं। रविवार…
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में आतंकवादियों द्वारा हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या ने पूरे राष्ट्र को आक्रोशित कर दिया है। इस घटना के विरोध में बजरंग वाहिनी दल ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया और एक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व बजरंग वाहिनी दल की अध्यक्ष गीता जोशी ने किया। जबकि उपाध्यक्ष गीता पाल, नगर अध्यक्ष मोहन डबास, प्रदेश मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जोशी और अन्य कार्यकर्ता भी साथ थे। गीता जोशी ने कहा कि हमें आतंकवाद की हर घटना के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा। हम शहीदों के परिवारों के साथ हैं।…
हरिद्वार। जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन पायलट बाबा के शिष्यों ने एक बार फिर से उनकी मौत की जांच की मांग की है। शनिवार को पायलट बाबा के कई शिष्य जगजीतपुर स्थित मातृ सदन आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने स्वामी शिवानंद से मुलाकात कर पायलट बाबा आश्रम में चल रही आपराधिक गतिविधियों की उन्हें जानकारी दी। मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की कि पायलट बाबा आश्रम में जिस तरह से बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप है और वहां साधू संतों का अपमान हो रहा है, इस पर…
