Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»राजनीती»लक्सर में गौशाला का विरोध जारी, बसपा ने धरने को दिया समर्थन, मुंडाखेड़ा की गौशाला की जांच की उठाई मांग
राजनीती

लक्सर में गौशाला का विरोध जारी, बसपा ने धरने को दिया समर्थन, मुंडाखेड़ा की गौशाला की जांच की उठाई मांग

News DeskBy News DeskMay 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

लक्सर। लक्सर गांव में आंबेडकर प्रतिमा स्थल के निकट प्रस्तावित गोशाला निर्माण को लेकर चल रहा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से ग्रामीण इस प्रस्तावित निर्माण के विरोध में धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें गोशाला से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन आंबेडकर प्रतिमा के ठीक पास इसका निर्माण करना अस्वीकार्य है। इस मुद्दे ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। शुक्रवार को बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद, पार्टी के प्रदेश प्रभारी जाफर मलिक और प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम और प्रदेश सचिव शिवम कश्यप समेत कई नेता धरनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। नेताओं ने कहा कि ग्रामीणों की भावनाएं पूरी तरह से वाजिब हैं और प्रशासन को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा, “हम गोशाला के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसका स्थान गलत है। आंबेडकर जी की प्रतिमा हमारे सम्मान और आस्था का प्रतीक है, उसके पास इस तरह का निर्माण नहीं होना चाहिए। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि किसी वैकल्पिक स्थान पर गोशाला का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मुंडाखेड़ा में संचालित गौशाला की जांच की मांग की। गौशाला के नाम पर चंदा हड़प करने का आरोप लगाया। इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया। उन्होंने बताया कि वो पूर्व में गौशाला के लिए पांच लाख का चंदा दे चुके हैं और वाजिब जगह गौशाला का निर्माण होता है तो और भी चंदा देने को तैयार हैं।”

प्रदेश प्रभारी जाफर मलिक ने चेतावनी देते हुए कहा “अगर प्रशासन ने जिद दिखाई तो यह आंदोलन और तेज होगा। आंबेडकर प्रतिमा के निकट किसी कीमत पर गोशाला नहीं बनने दी जाएगी।”

धरनास्थल पर जुटी भीड़ में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की बड़ी संख्या देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा स्थल पर वे हर साल बाबा साहेब की जयंती मनाते हैं और यह जगह उनके सामाजिक कार्यक्रमों का केंद्र है। ऐसे में गोशाला बनने से वहां उनके धार्मिक और सामाजिक आयोजनों पर असर पड़ेगा।

इस पूरे मामले में लक्सर के तहसीलदार प्रताप चौहान का कहना है प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द ही इस मुद्दे का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दे कि पूर्व में पालिका बोर्ड बैठक में गौशाला निर्माण की मंजूरी दे दी गई थी लेकिन निर्माण स्थल को लेकर तकरार की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण लक्सर गांव में अंबेडकर प्रतिमा की जमीन पर गौशाला का विरोध कर रहे हैं। फिलहाल ग्रामीणों का धरना जारी है और अब राजनीतिक समर्थन मिलने से आंदोलन को और बल मिल गया है। प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

सामाजिक समरसता का संदेश, दलित परिवार के घर पहुंचे शिवा चौहान, साथ बैठकर किया भोजन

August 19, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हमलों के चलते आईपीएल मैच रद्द, 11वें ओवर में बंद हुई फ्लडलाइट, स्टेडियम में सन्नाटा

देश-दुनिया May 9, 2025

धर्मशाला। पाकिस्तान द्वारा देश के कई शहरों पर किए गए हमलों की गूंज अब क्रिकेट…

CM धामी ने बांटे दायित्व, कर्मठ कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, हरिद्वार से ओपी जमदग्नि का नाम

April 1, 2025

पत्रकारों द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित

March 10, 2025

तेज रफ्तार कार ने फ्लाईओवर पर खड़े जनरेटर में मारी टक्कर, कार चालक और दो मजदूरों की मौत

December 11, 2025
अन्य खबरें

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026

नाले के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, दूसरी को लोगों ने बचाया, सर्च अभियान जारी 

September 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,201 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.